A fé vem pelo ouvir
A fé vem pelo ouvir, e o ouvir pela Palavra de Cristo. Quando a Palavra é proclamada, a fé nasce nos corações. Ouvir a Deus é o primeiro passo para crer e seguir.
A fé vem pelo ouvir
A fé vem pelo ouvir, e o ouvir pela Palavra de Cristo. Quem ouve a Palavra crê e obtém a salvação eterna.
चाहे यहूदी हो या यूनानी, उनमें कोई अंतर नहीं, क्योंकि सब का एक ही प्रभु है, और वह अपने सब पुकारनेवालों के लिए उदार है; क्योंकि जो कोई प्रभु का नाम लेगा, वह उद्धार पाएगा।
इस्राएल द्वारा संदेश का इनकार
परंतु जिस पर उन्होंने विश्वास नहीं किया उसे वे कैसे पुकारें? और जिसके विषय में उन्होंने सुना नहीं उस पर वे कैसे विश्वास करें? और बिना प्रचार करनेवाले के वे कैसे सुनें? और यदि उन्हें भेजा न जाए तो वे कैसे प्रचार करें? जैसा लिखा है : उनके पैर कितने सुहावने हैं जो भली बातों का सुसमाचार सुनाते हैं।
परंतु सब ने सुसमाचार को नहीं माना। यशायाह कहता है : हे प्रभु, किसने हमारे संदेश पर विश्वास किया? अतः विश्वास सुनने से, और सुनना मसीह के वचन के द्वारा होता है।
मैं तुमसे केवल यही जानना चाहता हूँ कि तुमने आत्मा को क्या व्यवस्था के कार्यों से पाया था, या विश्वास सहित सुनने से?
उसी में जब तुमने सत्य का वचन अर्थात् अपने उद्धार का सुसमाचार सुना और उस पर विश्वास भी किया, तो तुम पर प्रतिज्ञा किए हुए पवित्र आत्मा की मुहर लगी, जो उसके मोल लिए हुओं के छुटकारे तक हमारे उत्तराधिकार का बयाना है, ताकि उसकी महिमा की स्तुति हो।
जीवन और न्याय
"मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ कि जो मेरे वचन को सुनता और मेरे भेजनेवाले पर विश्वास करता है, अनंत जीवन उसका है, और उस पर दंड की आज्ञा नहीं होती, बल्कि वह मृत्यु में से निकलकर जीवन में प्रवेश कर चुका है।
मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ कि वह समय आता है बल्कि अब है जब मृतक परमेश्वर के पुत्र की आवाज़ सुनेंगे, और जो सुनेंगे वे जीएँगे।
कोई मेरे पास तब तक नहीं आ सकता, जब तक पिता, जिसने मुझे भेजा है, उसे खींच न ले; और मैं उसे अंतिम दिन में जिला उठाऊँगा। भविष्यवक्ताओं द्वारा लिखा गया है : वे सब परमेश्वर के सिखाए हुए होंगे।
"प्रत्येक जिसने पिता से सुना और सीखा है, वह मेरे पास आता है। यह नहीं कि किसी ने पिता को देखा है, परंतु जो परमेश्वर की ओर से है, केवल उसी ने पिता को देखा है। मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, जोविश्वास करता है, अनंत जीवन उसका है।
Ouvir e obedecer
Felizes os que ouvem a Palavra de Deus e a praticam. Quem tem ouvidos ouça o que o Espírito diz.
उसने कहा,"हाँ, बल्कि अधिक धन्य वे हैं जो परमेश्वर का वचन सुनते और उसका पालन करते हैं।"
यदि किसी के पास सुनने के लिए कान हों, तो वह सुन ले।"
फिर उसने उनसे कहा,"सारे जगत में जाओ और समस्त सृष्टि के लोगों को सुसमाचार प्रचार करो।
उनमें यशायाह की यह भविष्यवाणी पूरी होती है :
तुम सुनते तो रहोगे, परंतु नहीं समझोगे;
और तुम देखते तो रहोगे, परंतु तुम्हें सूझेगा नहीं।
क्योंकि इन लोगों का मन मोटा हो गया है;
वे कानों से सुनना नहीं चाहते
और उन्होंने अपनी आँखें बंद कर ली हैं।
कहीं ऐसा न हो कि
वे आँखों से देखें
और कानों से सुनें,
मन से समझें तथा फिरें,
और मैं उन्हें स्वस्थ करूँ।
"परंतु धन्य हैं तुम्हारी आँखें क्योंकि वे देखती हैं, और तुम्हारे कान क्योंकि वे सुनते हैं।
मनुष्य को अशुद्ध करनेवाली बातें
तब उसने लोगों को अपने पास बुलाकर उनसे कहा,"सुनो और समझो :
साथ ही हमारे लिए भी प्रार्थना करते रहो कि परमेश्वर हमारे लिए वचन सुनाने का ऐसा द्वार खोले कि मसीह के उस भेद को बता सकें, जिसके कारण मैं बंदी भी बनाया गया हूँ,