Aceitar Jesus
Aceitar Jesus é a decisão mais importante da vida. Quem o recebe como Senhor e Salvador recebe vida eterna, perdão completo e a presença permanente do Espírito Santo.
परंतु जितनों ने उसे ग्रहण किया, अर्थात् जो उसके नाम पर विश्वास करते हैं, उसने उन्हें परमेश्वर की संतान होने का अधिकार दिया।
"क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे वह नाश न हो, परंतु अनंत जीवन पाए।
यीशु ने उससे कहा,"मार्ग और सत्य और जीवन मैं ही हूँ। बिना मेरे द्वारा कोई भी पिता के पास नहीं पहुँचता।
यदि तू अपने मुँह से अंगीकार करे कि यीशु प्रभु है, और अपने मन में विश्वास करे कि परमेश्वर ने उसे मृतकों में से जिलाया, तो तू उद्धार पाएगा;
क्योंकि पाप की मज़दूरी तो मृत्यु है, परंतु परमेश्वर का वरदान हमारे प्रभु मसीह यीशु में अनंत जीवन है।
और ऐसा होगा कि जो कोई प्रभु का नाम लेगा
वह उद्धार पाएगा।’
पतरस ने उनसे कहा, "पश्चात्ताप करो, और तुममें से हर एक अपने पापों की क्षमा के लिए यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा ले, और तुम पवित्र आत्मा का दान पाओगे;
"किसी दूसरे के द्वारा उद्धार नहीं, क्योंकि स्वर्ग के नीचे मनुष्यों के बीच में कोई दूसरा नाम नहीं दिया गया जिसके द्वारा हमारा उद्धार हो सके।"
उन्होंने कहा, "प्रभु यीशु पर विश्वास कर, तो तू और तेरा घराना उद्धार पाएगा।"
यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है।
देख, मैं द्वार पर खड़ा हुआ खटखटाता हूँ। यदि कोई मेरी आवाज़ सुनकर द्वार खोलता है, तो मैं उसके पास भीतर आकर उसके साथ भोजन करूँगा और वह मेरे साथ।