Publicidade

Amigo

Por Bíblia Online

O amigo verdadeiro é dádiva rara de Deus. Ele ama em todo tempo, fala a verdade em amor, aconselha com sabedoria e permanece fiel nas adversidades da vida.

Amizade verdadeira

Há amigo mais chegado que um irmão. Em todo tempo ama o amigo. O perfume e o incenso alegram o coração — assim o conselho doce do amigo.

मनुष्य के कुछ ऐसे मित्र होते हैं

जिनसे उसे हानि हो सकती है,

परंतु ऐसा मित्र भी होता है

जो भाई से बढ़कर साथ देता है।

मित्र सब समयों में प्रेम रखता है,

और भाई का जन्म विपत्ति के समय के लिए हुआ है।

जैसे तेल और इत्र मन को आनंदित करते हैं,

वैसे ही मित्र के हृदय से निकली

मनोहर सम्मति भी मन को आनंदित करती है।

जैसे लोहा, लोहे को तेज़ करता है,

वैसे ही मित्र, अपने मित्र को सुधारता है।

खुली डाँट, गुप्‍त प्रेम से उत्तम है।

मित्र के द्वारा लगे घाव विश्‍वासयोग्य होते हैं,

परंतु बैरी अधिक चुंबन करता है।

अपने मित्र और अपने पिता के मित्र को न त्यागना,

और अपनी विपत्ति के समय अपने भाई के घर न जाना;

दूर रहनेवाले भाई की अपेक्षा निकट रहनेवाला पड़ोसी उत्तम है।

जो बुद्धिमान के साथ संगति करता है,

वह बुद्धिमान हो जाता है;

परंतु जो मूर्खों का साथी होता है,

वह हानि उठाता है।

क्रोधी मनुष्य से मित्रता न करना,

और तुरंत क्रोधित होनेवाले व्यक्‍ति के साथ न चलना,

कहीं ऐसा न हो कि तू उसके मार्गों पर चले

और स्वयं फंदे में फँस जाए।

बहुत से लोग अपनी विश्‍वासयोग्यता का दावा करते हैं,

परंतु विश्‍वासयोग्य मनुष्य कौन पा सकता है?

धन के कारण मित्रों की संख्या बढ़ती जाती है,

परंतु कंगाल अपने मित्र द्वारा त्याग दिया जाता है।

Jesus, o amigo

Já não vos chamo servos, mas amigos. O maior amor é dar a vida pelo amigo. Jesus é o amigo que nunca falha.

इससे बड़ा प्रेम कोई नहीं कि कोई अपने मित्रों के लिए अपना प्राण दे। जो आज्ञा मैं तुम्हें देता हूँ, यदि तुम उसका पालन करते हो तो तुम मेरे मित्र हो। अब से मैं तुम्हें दास नहीं कहूँगा, क्योंकि दास नहीं जानता कि उसका स्वामी क्या करता है; परंतु मैंने तुम्हें मित्र कहा है, क्योंकि जो मैंने अपने पिता से सुना, तुम्हें सब बता दिया।

मेरी आज्ञा यह है कि जैसे मैंने तुमसे प्रेम रखा वैसे ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम रखो। इससे बड़ा प्रेम कोई नहीं कि कोई अपने मित्रों के लिए अपना प्राण दे।

प्रियो, जब परमेश्‍वर ने हमसे ऐसा प्रेम रखा, तो हमें भी आपस में प्रेम रखना चाहिए। परमेश्‍वर को कभी किसी ने नहीं देखा। यदि हम आपस में प्रेम रखते हैं, तो परमेश्‍वर हममें बना रहता है और उसका प्रेम हममें सिद्ध हो चुका है।

हमने प्रेम को इसी से जाना है, कि उसने हमारे लिए अपना प्राण दे दिया; अतः हमें भी भाइयों के लिए अपना प्राण देना चाहिए। परंतु जिसके पास सांसारिक धन-संपत्ति है और अपने भाई को आवश्यकता में देखकर उसके प्रति अपना हृदय कठोर कर लेता है, तो परमेश्‍वर का प्रेम उसमें कैसे बना रहेगा? बच्‍चो, हम अपने शब्द या जीभ से ही नहीं, बल्कि कार्य और सच्‍चाई के द्वारा भी प्रेम रखें।

और पवित्रशास्‍त्र का वह वचन पूरा हुआ जो कहता है : अब्राहम ने परमेश्‍वर पर विश्‍वास किया, और यह उसके लिए धार्मिकता गिना गया, और वह परमेश्‍वर का मित्र कहलाया।

भाईचारे की भावना से एक दूसरे से स्‍नेह रखो, आदर करने में एक दूसरे से आगे रहो,

Companheiros de fé

Dois são melhores do que um. Os companheiros de fé se fortalecem mutuamente e caminham juntos com o Senhor.

एक से दो अच्छे हैं, क्योंकि उन्हें अपने परिश्रम का अच्छा प्रतिफल मिलता है। क्योंकि यदि उनमें से एक गिरे, तो दूसरा उसे उठाएगा; परंतु हाय उस पर जो अकेला होने पर गिरे और उसे उठानेवाला कोई न हो।

देखो, यह कितनी उत्तम और मनोहर बात है

कि भाई आपस में मिले रहें!

यह तो उस उत्तम तेल के समान है,

जो हारून के सिर पर उंडेला गया,

और उसकी दाढ़ी पर से बहता हुआ

उसके वस्‍त्र की छोर तक पहुँच गया।

यह हेर्मोन की उस ओस के समान है

जो सिय्योन के पहाड़ों पर गिरती है;

क्योंकि वहीं यहोवा ने सदा के

जीवन की आशिष ठहराई है।

मैं उन सब का साथी हूँ

जो तेरा भय मानते

और तेरे उपदेशों पर चलते हैं।

धोखा न खाओ : "बुरी संगति अच्छे चरित्र को भ्रष्‍ट कर देती है।"

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-22_10-02-25-