amor de Deus
O amor de Deus é a maior realidade do universo. Ele nos amou com amor eterno, incondicional e sacrificial — e nada no mundo pode nos separar desse amor.
Amor eterno
Deus amou o mundo de tal maneira que deu o seu Filho. Seu amor é de eternidade a eternidade — nunca falha.
"क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे वह नाश न हो, परंतु अनंत जीवन पाए।
परंतु परमेश्वर हमारे प्रति अपने प्रेम को इस प्रकार प्रकट करता है कि जब हम पापी ही थे, तब मसीह हमारे लिए मरा।
क्योंकि मुझे निश्चय है कि न तो मृत्यु और न जीवन, न स्वर्गदूत न प्रधानताएँ, न वर्तमान न भविष्य, न शक्तियाँ, न ऊँचाई न गहराई, और न ही सृष्टि की कोई वस्तु हमें परमेश्वर के प्रेम से जो हमारे प्रभु मसीह यीशु में है, अलग कर सकेगी।
यहोवा का धन्यवाद करो
क्योंकि वह भला है,
और उसकी करुणा सदा की है!
यहोवा दयालु और अनुग्रहकारी,
क्रोध करने में धीमा और अति करुणामय है।
परंतु हे प्रभु, तू दयालु और अनुग्रहकारी परमेश्वर है।
तू क्रोध करने में धीमा
तथा करुणा और सच्चाई से परिपूर्ण है।
तेरी करुणा जीवन से भी उत्तम है;
मेरे होंठ तेरी प्रशंसा करेंगे।
Natureza do amor divino
Deus é amor. O amor é paciente, benigno. O amor do Pai nos adota como filhos e nos transforma à sua imagem.
हे प्रियो, हम एक दूसरे से प्रेम रखें, क्योंकि प्रेम परमेश्वर से है, और प्रत्येक जो प्रेम रखता है वह परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है और परमेश्वर को जानता है। जो प्रेम नहीं रखता, वह परमेश्वर को नहीं जानता, क्योंकि परमेश्वर प्रेम है।
परमेश्वर का प्रेम हमारे बीच इससे प्रकट हुआ कि परमेश्वर ने अपने एकलौते पुत्र को जगत में भेज दिया कि हम उसके द्वारा जीवित रहें। प्रेम इसमें नहीं कि हमने परमेश्वर से प्रेम रखा, बल्कि इसमें है कि परमेश्वर ने हमसे प्रेम रखा और अपने पुत्र को हमारे पापों के प्रायश्चित्त के लिए भेजा। प्रियो, जब परमेश्वर ने हमसे ऐसा प्रेम रखा, तो हमें भी आपस में प्रेम रखना चाहिए।
जो प्रेम परमेश्वर हमसे रखता है उसे हम जान गए हैं, और हमने उस पर विश्वास किया है।
परमेश्वर प्रेम है, और जो प्रेम में बना रहता है वह परमेश्वर में बना रहता है और परमेश्वर उसमें बना रहता है।
हम इसलिए प्रेम रखते हैं, क्योंकि उसने पहले हमसे प्रेम रखा।
देखो, पिता ने हमसे कैसा प्रेम किया है कि हम परमेश्वर की संतान कहलाएँ, और हम हैं भी। इस कारण संसार हमें नहीं जानता क्योंकि संसार ने उसे भी नहीं जाना।
हे प्रियो, मैं तुम्हारे लिए कोई नई आज्ञा नहीं, परंतु वही पुरानी आज्ञा लिख रहा हूँ जो तुम्हें आरंभ से मिली है। यह पुरानी आज्ञा वह वचन है जो तुमने आरंभ से सुना है। साथ ही मैं तुम्हें एक नई आज्ञा लिख रहा हूँ जो उसमें और तुममें सच्ची है क्योंकि अंधकार मिटता जा रहा है और सच्ची ज्योति अब चमकने लगी है।
क्योंकि परमेश्वर से प्रेम रखना यह है कि हम उसकी आज्ञाओं का पालन करें, और उसकी आज्ञाएँ कठिन नहीं हैं।
प्रेम धैर्यवान है, प्रेम दयालु है, वह ईर्ष्या नहीं करता, प्रेम अपनी बड़ाई नहीं करता, और घमंड से नहीं फूलता।
Expressões do amor de Deus
O Senhor nos ama com alegria e canta sobre nós. Queni a mim vem, amará; e quem me ama, o Pai o amará.
जो मुझसे प्रेम रखते हैं उनसे मैं भी प्रेम रखती हूँ।
जो मुझे यत्न से ढूँढ़ते हैं,
वे मुझे पाते हैं।
हे परमेश्वर, हमने तेरे मंदिर के भीतर
तेरी करुणा पर ध्यान किया है।
हे यहोवा, जो तुझे जानते हैं
उन पर करुणा करता रह,
और जो सीधे मनवाले हैं
उन पर अपनी धार्मिकता बनाए रख।
मैं मसीह के साथ क्रूस पर चढ़ाया गया हूँ; अब मैं जीवित नहीं रहा, परंतु मसीह मुझमें जीवित है। अब जो मैं शरीर में जीवित हूँ तो उस विश्वास के द्वारा जीवित हूँ जो परमेश्वर के पुत्र पर है जिसने मुझसे प्रेम रखा और अपने आपको मेरे लिए दे दिया।
परंतु परमेश्वर ने जो दया का धनी है, अपने उस बड़े प्रेम के कारण जो उसने हमसे किया, हमें मसीह के साथ जीवित किया जबकि हम अपराधों में मरे हुए थे (अनुग्रह से ही तुम्हारा उद्धार हुआ है)
अब प्रभु तुम्हारे मनों का मार्गदर्शन परमेश्वर के प्रेम और मसीह के धीरज की ओर करे।