Amor próprio
O amor próprio saudável reconhece o valor que Deus nos deu. Fomos criados à imagem de Deus, maravilhosamente formados. Aceitar-se é honrar o Criador.
मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ,
क्योंकि मैं आश्चर्यजनक और अद्भुत रीति से रचा गया हूँ।
तेरे कार्य अद्भुत हैं
और मैं यह भली-भाँति जानता हूँ।
हे परमेश्वर, तेरे विचार मेरे लिए कितने बहुमूल्य हैं!
उनकी संख्या का योग कैसा बड़ा है!
यदि मैं उन्हें गिनूँ तो वे बालू के कणों से भी अधिक होंगे।
जब मैं जाग उठता हूँ,
तब भी तेरे साथ रहता हूँ।
जब मैं आकाश को, जो तेरे हाथों का कार्य है,
और चंद्रमा और तारागण को जो तूने नियुक्त किए हैं, देखता हूँ;
तो फिर मनुष्य क्या है कि तू उसका स्मरण रखे,
और मनुष्य का पुत्र क्या है कि तू उसकी सुधि ले?
तूने तो उसे परमेश्वर से थोड़ा ही कम बनाया है,
और उस पर महिमा और आदर का मुकुट रखा है।
वह कंगाल को मिट्टी पर से,
और दरिद्र को कूड़े के ढेर से
उठाकर ऊँचा करता है,
कि उन्हें प्रधानों के संग,
अर्थात् अपनी प्रजा के प्रधानों के संग बैठाए।
परंतु तुम एक चुना हुआ वंश, राजकीय याजकों का समाज, पवित्र लोग, और परमेश्वर की निज प्रजा हो, ताकि तुम उसके सद्गुणों को प्रकट करो, जिसने तुम्हें अंधकार में से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है।
क्या पाँच गौरैयाँ दो पैसे में नहीं बिकतीं? फिर भी परमेश्वर उनमें से एक को भी नहीं भूलता। तुम्हारे सिर के सब बाल भी गिने हुए हैं। डरो मत, तुम बहुत सी गौरैयों से अधिक मूल्यवान हो।
एक देह, अनेक वरदान
मैं उस अनुग्रह के कारण जो मुझे मिला है, तुममें से प्रत्येक से कहता हूँ कि कोई अपने आपको जितना समझना चाहिए उससे बढ़कर न समझे, बल्कि जैसा परमेश्वर ने प्रत्येक जन को विश्वास के परिमाण के अनुसार दिया है, वैसा ही सुबुद्धि के साथ समझे।