Aprender
Aprender é vocação do discípulo. Jesus disse: aprendei de mim. A Bíblia convida a aprender com humildade, perseverança e disposição — sentados aos pés do Mestre.
Aprender de Jesus
Tomai sobre vós o meu jugo e aprendei de mim. O Espírito Santo nos ensinará todas as coisas e nos recordará tudo.
मेरा जुआ अपने ऊपर उठाओ और मुझसे सीखो, क्योंकि मैं नम्र और मन का दीन हूँ, और तुम अपने मन में विश्राम पाओगे; क्योंकि मेरा जुआ सहज और मेरा बोझ हल्का है।"
इसलिए जाओ, और सब जातियों के लोगों को शिष्य बनाओ, और उन्हें पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो, और उन्हें उन सब बातों का पालन करना सिखाओ, जिनकी आज्ञा मैंने तुम्हें दी है; और देखो, मैं जगत के अंत तक सदा तुम्हारे साथ हूँ।"
परंतु सहायक अर्थात् पवित्र आत्मा जिसे पिता मेरे नाम से भेजेगा, तुम्हें सब बातें सिखाएगा और जो बातें मैंने तुमसे कहीं, वह सब तुम्हें स्मरण कराएगा।
इस पर यीशु ने उनसे कहा,"यह शिक्षा मेरी अपनी नहीं बल्कि मेरे भेजनेवाले की है।
परंतु जहाँ तक तुम्हारा संबंध है, जो अभिषेक तुमने उससे प्राप्त किया वह तुममें बना रहता है, इसलिए आवश्यकता नहीं कि कोई तुम्हें सिखाए। वह अभिषेक सब बातों के विषय में तुम्हें सिखाता है, और वह सत्य है और झूठ नहीं, इसलिए जैसे उसने तुम्हें सिखाया है, उसमें बने रहो।
Ensino e sabedoria
O temor do Senhor é o princípio do saber. A disciplina do Senhor forma o caráter e abre caminhos de entendimento.
यहोवा का भय मानना बुद्धि का मूल है;
मूर्ख लोग ही बुद्धि और शिक्षा को तुच्छ समझते हैं।
हे मेरे पुत्र, यहोवा की शिक्षा को तुच्छ न जानना,
और न उसकी डाँट का बुरा मानना।
क्योंकि यहोवा जिससे प्रेम रखता है उसे डाँटता है,
जैसे पिता उस बेटे को जिसे वह अधिक चाहता है।
मैंने तुझे बुद्धि का मार्ग बताया है;
और सीधाई के पथों पर तुझे चलाया है।
जो कोई शिक्षा से प्रीति रखता है,
वह ज्ञान से प्रीति रखता है;
परंतु जो ताड़ना से घृणा करता है,
वह पशु के समान निर्बुद्धि है।
Comunidade de aprendizado
Ensinem e aconselhem-se mutuamente. A igreja é escola de Cristo — onde todos ensinam e todos aprendem juntos.
मसीह का वचन तुममें बहुतायत से वास करे। सारी बुद्धि के साथ तुम एक दूसरे को सिखाते और चेतावनी देते रहो और धन्यवाद के साथ अपने-अपने मनों में परमेश्वर के लिए भजन, स्तुति और आत्मिक गीत गाते रहो।
इसलिए एक दूसरे को प्रोत्साहित करो और एक दूसरे की उन्नति करो, जैसा कि तुम कर भी रहे हो।
और उन्होंने प्रतिदिन मंदिर-परिसर और घर-घर में उपदेश देना और यह सुसमाचार सुनाना न छोड़ा कि यीशु ही मसीह है।
और किस प्रकार जो-जो लाभ की बातें थीं उन्हें तुम्हें बताने, और सब के सामने तथा घर-घर तुम्हें सिखाने से मैं नहीं झिझका,
जो बातें तुमने मुझसे सीखीं, और ग्रहण कीं, और सुनीं, और मुझमें देखी हैं, उनका पालन किया करो; और शांति का परमेश्वर तुम्हारे साथ रहेगा।
परंतु तू ऐसी बातें कहा कर जो खरी शिक्षा के अनुरूप हों।
Ouvir e praticar
Ensina-me a fazer a tua vontade. Guia-me pela tua verdade. O verdadeiro aprendiz pratica o que ouviu do Mestre.
मुझे सिखा कि मैं तेरी इच्छा कैसे पूरी करूँ,
क्योंकि तू मेरा परमेश्वर है।
तेरा भला आत्मा मुझे सीधे मार्ग पर ले चले।
हे यहोवा, अपने मार्ग मुझे दिखा;
अपने पथ मुझे बता।
मुझे अपने सत्य पर चला और मुझे सिखा,
क्योंकि तू मेरा उद्धार करनेवाला परमेश्वर है;
मैं दिन भर तेरी प्रतीक्षा करता रहता हूँ।
यहोवा भला और खरा है,
इसलिए वह पापियों को अपना मार्ग दिखाएगा।
वह नम्र लोगों को न्याय की शिक्षा देगा,
हाँ, वह नम्र लोगों को अपना मार्ग दिखाएगा।
मैं तुझे बुद्धि दूँगा और जिस मार्ग पर तुझे चलना है
उस पर तेरी अगुवाई करूँगा;
मैं तुझ पर अपनी कृपादृष्टि रखते हुए तुझे सम्मति दूँगा।