Bom dia
Cada manhã é presente de Deus. As misericórdias do Senhor se renovam cada dia. A Bíblia convida a começar o dia com louvor, oração e gratidão ao Criador.
Manhã com Deus
De manhã te apresentarei a minha oração. Pela manhã ouvirás a minha voz — eu te busco ao despertar.
हे यहोवा, भोर को मेरी वाणी तुझे सुनाई देगी,
मैं भोर को प्रार्थना करके तेरी प्रतीक्षा करूँगा।
परंतु हे यहोवा, मैंने तेरी दुहाई दी है;
और भोर को मेरी प्रार्थना तुझ तक पहुँचती है।
हे मेरी आत्मा जाग जा!
हे सारंगी और वीणा जाग जाओ!
मैं भी भोर होते ही जाग उठूँगा।
परंतु मैं तेरे सामर्थ्य का गीत गाऊँगा,
और भोर को तेरी करुणा का जय जयकार करूँगा,
क्योंकि तू मेरा ऊँचा गढ़ है,
और संकट के समय मेरा शरणस्थान है।
परंतु मैं तेरे सामर्थ्य का गीत गाऊँगा,
और भोर को तेरी करुणा का जय जयकार करूँगा,
क्योंकि तू मेरा ऊँचा गढ़ है,
और संकट के समय मेरा शरणस्थान है।
हे मेरे बल, मैं तेरा भजन गाऊँगा,
क्योंकि हे परमेश्वर, तू मेरा ऊँचा गढ़
और मेरा करुणामय परमेश्वर है।
भोर को अपनी करुणा की बात मुझे सुना,
क्योंकि मैंने तुझ पर भरोसा रखा है।
जिस मार्ग से मुझे जाना है,
वह मुझे बता,
क्योंकि मैं अपना मन तेरी ही ओर लगाता हूँ।
परंतु मैं धार्मिकता में तेरे मुख का दर्शन करूँगा;
जब मैं जागूँगा तब तेरे स्वरूप को देखकर संतुष्ट होऊँगा।
Misericórdias renovadas
As misericórdias do Senhor se renovam cada manhã. Este é o dia que o Senhor fez — alegremo-nos e nos regozijemos nele.
आज का दिन यहोवा ने बनाया है;
हम इसमें मगन और आनंदित हों।
हे यहोवा के भक्तो, उसका भजन गाओ;
और उसकी पवित्रता का स्मरण करते हुए उसका धन्यवाद करो।
क्योंकि उसका क्रोध तो क्षण भर का होता है,
पर उसकी कृपा जीवन भर की होती है।
यद्यपि रात को रोना पड़े,
परंतु भोर को आनंद होता है।
क्योंकि उसका क्रोध तो क्षण भर का होता है,
पर उसकी कृपा जीवन भर की होती है।
यद्यपि रात को रोना पड़े,
परंतु भोर को आनंद होता है।
इसलिए दूर-दूर देशों के रहनेवाले
तेरे चिह्न देखकर डर गए हैं।
तू उदयाचल और अस्ताचल दोनों से जय जयकार कराता है।
भोर को अपनी करुणा से हमें तृप्त कर
कि हम जीवन भर जय जयकार
और आनंद करते रहें।
Louvor matinal
Saciai-nos de manhã com a tua benignidade. Todo dia te louvarei e celebrarei o teu nome para sempre.
हे मेरे परमेश्वर, हे राजा,
मैं तेरा गुणगान करूँगा
और तेरे नाम को सदा-सर्वदा धन्य कहता रहूँगा।
मैं तुझे प्रतिदिन धन्य कहूँगा,
और तेरे नाम की स्तुति सदा-सर्वदा करता रहूँगा।
यहोवा का धन्यवाद करना भला है;
हे परमप्रधान, तेरे नाम का भजन गाना भला है।
यहोवा के लिए एक नया गीत गाओ!
हे सारी पृथ्वी के लोगो,
यहोवा के लिए गाओ!
यहोवा के लिए गाओ,
उसके नाम को धन्य कहो;
दिन प्रतिदिन उसके किए हुए
उद्धार का सुसमाचार सुनाते रहो।
अन्यजातियों में उसकी महिमा का,
और देश-देश के लोगों में
उसके आश्चर्यकर्मों का वर्णन करो।
आहा, मैं तेरी व्यवस्था से कैसी प्रीति रखता हूँ!
मेरा ध्यान दिन भर उसी पर लगा रहता है।
दिन को तो यहोवा अपनी करुणा दिखाएगा,
और रात को मैं उसका गीत गाऊँगा;
मैं उससे प्रार्थना करूँगा जो मेरे जीवन का परमेश्वर है।
Graça para o novo dia
O Senhor te abençoe e te guarde. Cada novo dia é oportunidade de viver sob a graça do Deus que nos ama.
तू भोर को अपना बीज बो, और साँझ को भी अपना हाथ न रोक; क्योंकि तू नहीं जानता कि कौन सा सफल होगा, यह या वह, अथवा दोनों के दोनों एक समान अच्छे निकलेंगे।
पौ फटने से पहले ही
वह जागकर अपने घर के लोगों को भोजन खिलाती है
और अपनी दासियों को काम बाँटती है।
नींद से प्रीति न रख,
अन्यथा तू दरिद्र हो जाएगा;
आँखें खोल और तेरे पास पर्याप्त भोजन होगा।
परमेश्वर ने देखा कि उजियाला अच्छा है, और परमेश्वर ने उजियाले को अंधियारे से अलग किया। परमेश्वर ने उजियाले को दिन और अंधियारे को रात कहा। तब साँझ हुई और फिर भोर हुआ। यह पहला दिन था।
अतः भविष्यवक्ताओं का जो वचन हमारे पास है वह और भी अधिक दृढ़ ठहरा। तुम यह अच्छा करते हो जो उस वचन पर यह जानकर ध्यान देते हो कि वह एक ऐसा दीपक है, जो अंधेरे स्थान में तब तक प्रकाश देता रहता है जब तक पौ न फटे और भोर का तारा तुम्हारे हृदय में उदय न हो जाए।
जो हमारे लिए मरा कि हम चाहे जागते हों या सोते हों, हम मिलकर उसके साथ जीवित रहें।