Céu
O céu é a morada eterna de Deus e a esperança final do cristão. A Bíblia descreve o céu como lugar de glória, alegria e comunhão perfeita com o Criador.
A morada de Deus
Na casa de meu Pai há muitas moradas. Os céus declaram a glória de Deus — e um dia habitaremos lá eternamente.
मेरे पिता के घर में बहुत से निवासस्थान हैं; यदि नहीं होते तो मैं तुमसे कह देता, क्योंकि मैं तुम्हारे लिए स्थान तैयार करने जाता हूँ।
आकाश परमेश्वर की महिमा का वर्णन करता है;
और आकाशमंडल उसकी हस्तकला को प्रकट करता है।
वे दिन प्रतिदिन बात करते हैं,
और रात प्रतिरात ज्ञान सिखाते हैं।
हे परमेश्वर, स्वर्ग के ऊपर तू अति महान हो,
और तेरी महिमा सारी पृथ्वी पर फैल जाए!
हमारी सहायता यहोवा के नाम में है,
जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है।
स्वर्ग में मेरा और कौन है?
तुझे छोड़ मैं पृथ्वी पर कुछ
और नहीं चाहता।
आदि में परमेश्वर ने आकाश और पृथ्वी की सृष्टि की।
पृथ्वी बेडौल और सुनसान पड़ी थी, और अथाह जल के ऊपर अंधियारा था, और परमेश्वर का आत्मा जल के ऊपर मंडराता था।
Cidadania celestial
A nossa cidadania está nos céus. Ajuntai tesouros no céu, não na terra. O céu é a pátria do cristão.
हमारी नागरिकता तो स्वर्ग की है, जहाँ से हम उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के आने की उत्सुकतापूर्वक प्रतीक्षा करते हैं।
"अपने लिए पृथ्वी पर धन इकट्ठा मत करो, जहाँ कीड़ा और ज़ंग उसको बिगाड़ते हैं, और जहाँ चोर सेंध लगाते और चुराते हैं; परंतु अपने लिए स्वर्ग में धन इकट्ठा करो, जहाँ न तो कीड़ा और न ही ज़ंग उसे बिगाड़ते हैं, और जहाँ चोर न तो सेंध लगाते और न चुराते हैं;
तब यीशु ने कहा,"बच्चों को मेरे पास आने दो, उन्हें मत रोको, क्योंकि स्वर्ग का राज्य ऐसों ही का है।"
यीशु ने उससे कहा,"यदि तू सिद्ध होना चाहता है, तो जा, अपनी संपत्ति को बेचकर कंगालों को दे दे, फिर तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे हो ले।"
आकाश और पृथ्वी टल जाएँगे, परंतु मेरे वचन कदापि न टलेंगे।
पृथ्वी पर की नहीं, परंतु ऊपर की वस्तुओं पर मन लगाओ;
Esperança eterna
Seremos arrebatados para encontrar o Senhor nos ares. Ainda não se manifestou o que havemos de ser — mas seremos semelhantes a Ele.
क्योंकि प्रभु स्वयं ललकार के साथ, और प्रधान स्वर्गदूत की पुकार तथा परमेश्वर की तुरही की आवाज़ के साथ स्वर्ग से उतरेगा, और जो मसीह में मृत हैं, वे पहले जी उठेंगे। तब हम जो जीवित और बचे हुए होंगे उनके साथ ही हवा में प्रभु से मिलने के लिए बादलों पर उठा लिए जाएँगे; और इस प्रकार हम सदा प्रभु के साथ रहेंगे।
प्रियो, हम अब परमेश्वर की संतान हैं, परंतु अभी तक यह प्रकट नहीं हुआ कि हम क्या होंगे। हम यह जानते हैं कि जब वह प्रकट होगा तो हम उसके समान हो जाएँगे, क्योंकि हम उसे वैसा ही देखेंगे जैसा वह है। प्रत्येक जो उस पर यह आशा रखता है, अपने आपको वैसा ही पवित्र करता है, जैसा वह पवित्र है।
प्रभु मुझे हर बुरे कार्य से बचाएगा और अपने स्वर्गीय राज्य में सुरक्षित पहुँचाएगा। उसकी महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।
अतः यीशु उन्हें बाहर बैतनिय्याह के पास तक ले गया, और अपने हाथों को उठाकर उन्हें आशिष दी। वह उन्हें आशिष देते-देते उनसे अलग हो गया और स्वर्ग पर उठा लिया गया।
ये बातें कहकर यीशु उनके देखते ही देखते ऊपर उठा लिया गया, और बादल ने उसे उनकी आँखों से छिपा लिया।
क्योंकि हमारा संघर्ष लहू और मांस से नहीं बल्कि प्रधानों, अधिकारियों, इस अंधकार के युग की सांसारिक शक्तियों और दुष्ट की उन आत्मिक शक्तियों से है जो आकाश में हैं।
क्योंकि न तो हम इस संसार में कुछ लेकर आए हैं, और न ही कुछ लेकर जा सकते हैं; यदि हमारे पास भोजन और वस्त्र हैं, तो हम इन्हीं से संतुष्ट रहेंगे।
प्रत्येक बात का एक नियुक्त समय है। आकाश के नीचे प्रत्येक कार्य का एक समय है :
जैसे वह अपनी माँ के गर्भ से नंगा आया था, वैसे ही नंगा लौट जाएगा। वह अपने परिश्रम के फल में से कुछ भी अपने साथ नहीं ले जा सकेगा।