Publicidade

Compreensão

Por Bíblia Online

A verdadeira compreensão vem de Deus. Os caminhos do Senhor são mais altos que os nossos. Mas Ele nos convida a buscar entendimento — e promete iluminar quem o busca de coração.

A sabedoria de Deus

Os meus pensamentos não são os vossos pensamentos. A incompreensibilidade de Deus nos leva à humildade e adoração.

यहोवा महान और अति स्तुति के योग्य है,

और उसकी महानता अगम्य है।

पर्वतों को उत्पन्‍न‍ करने से पहले,

या इससे पहले कि तू पृथ्वी

और जगत की सृष्‍टि करता,

अनादिकाल से अनंतकाल तक तू ही परमेश्‍वर है।

क्योंकि हज़ार वर्ष तेरी दृष्‍टि में ऐसे हैं

जैसे कल का दिन जो बीत गया,

या जैसे रात का एक पहर।

आहा! परमेश्‍वर का धन,

बुद्धि और ज्ञान कितना गहन है!

उसके निर्णय कैसे अथाह

और उसके मार्ग कैसे अगम्य हैं!

Buscar entendimento

Clama a mim e responder-te-ei. A sabedoria é a coisa principal — busque o entendimento com todo o coração.

बुद्धि श्रेष्‍ठ है,

इसलिए उसे प्राप्‍त कर;

तू जो कुछ भी प्राप्‍त करे,

उसके साथ-साथ समझ को भी प्राप्‍त कर।

जो क्रोध करने में धीमा होता है, वह बहुत समझवाला है;

परंतु जो क्रोध करने में उतावली करता है, वह मूर्खता को बढ़ाता है।

मनुष्य के मन में बहुत सी योजनाएँ होती हैं,

परंतु जो यहोवा का उद्देश्य होता है वही पूरा होता है।

मनुष्य का सारा चाल-चलन उसकी अपनी दृष्‍टि में तो ठीक होता है,

परंतु यहोवा मन को तौलता है।

कि हमारे प्रभु यीशु मसीह का परमेश्‍वर, जो महिमा का पिता है, अपनी पूर्ण पहचान में तुम्हें बुद्धि और प्रकाशन की आत्मा दे,

बल्कि हमारे प्रभु और उद्धारकर्ता यीशु मसीह के अनुग्रह और ज्ञान में बढ़ते जाओ। उसकी महिमा अब भी हो, और युगानुयुग होती रहे। आमीन।

Iluminação divina

A entrada da tua Palavra dá luz e entendimento. Deus revela verdades ocultas e transforma nossa visão da realidade.

तेरे वचनों के खुलने से प्रकाश मिलता है,

जिससे भोले लोग समझ प्राप्‍त करते हैं।

मैं तुझे बुद्धि दूँगा और जिस मार्ग पर तुझे चलना है

उस पर तेरी अगुवाई करूँगा;

मैं तुझ पर अपनी कृपादृष्‍टि रखते हुए तुझे सम्मति दूँगा।

जैसे तू वायु का मार्ग नहीं जानता और न यह जानता है कि स्‍त्री के गर्भ में हड्डियाँ कैसे बढ़ती हैं, वैसे ही तू परमेश्‍वर का कार्य नहीं जानता जो सब कुछ रचता है।

इस पर यीशु ने उससे कहा,"मैं तुझसे सच-सच कहता हूँ, जब तक कोई नए सिरे से जन्म न ले, वह परमेश्‍वर के राज्य को नहीं देख सकता।"

यीशु ने उनकी ओर देखकर कहा,"मनुष्यों के लिए तो यह असंभव है, परंतु परमेश्‍वर के लिए सब कुछ संभव है।"

तब उसने बैठकर बारहों को बुलाया और उनसे कहा,"यदि कोई प्रथमहोना चाहे तो वह सब से अंतिमऔर सब का सेवक बने।"

अब न कोई यहूदी है और न यूनानी, न कोई दास है और न स्वतंत्र, न कोई पुरुष है और न स्‍त्री; क्योंकि तुम सब मसीह यीशु में एक हो। यदि तुम मसीह के हो, तो अब्राहम के वंश और प्रतिज्ञा के अनुसार उत्तराधिकारी हो।

सब बातों को परखो, और जो अच्छी है उसे दृढ़ता से थामे रहो। हर प्रकार की बुराई से दूर रहो।

यद्यपि हम शरीर में चलते-फिरते हैं, फिर भी शरीर के अनुसार युद्ध नहीं करते,

हम उन वस्तुओं पर दृष्‍टि नहीं लगाते जो दृश्य हैं, बल्कि उन वस्तुओं पर जो अदृश्य हैं; क्योंकि जो दृश्य हैं वे थोड़े समय की हैं, परंतु जो अदृश्य हैं वे अनंत काल की हैं।

परीक्षा के समय कोई यह न कहे कि मेरी परीक्षा परमेश्‍वर की ओर से की जा रही है; क्योंकि परमेश्‍वर की न तो बुरी बातों से परीक्षा हो सकती है, और न वह स्वयं किसी की परीक्षा करता है।

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-22_10-02-25-