Confiar no Senhor
Confiar no Senhor é a base de toda vida espiritual. A confiança em Deus nos livra do medo, nos dá paz e nos posiciona para receber as promessas divinas.
Confiar de todo coração
Confia no Senhor de todo o coração. Não te apoies em teu próprio entendimento — em todos os caminhos o reconheça.
याहवेह पर अपने संपूर्ण हृदय से भरोसा करना,
स्वयं अपनी ही समझ का सहारा न लेना;
अपने समस्त कार्य में याहवेह को मान्यता देना,
वह तुम्हारे मार्गों में तुम्हें स्मरण करेंगे.
वह, जिसका निवास सर्वोच्च परमेश्वर के आश्रय में है,
सर्वशक्तिमान के छाया कुंज में सुरक्षित निवास करेगा.
याहवेह के विषय में मेरी घोषणा है, "वह मेरे आश्रय, मेरे गढ़ हैं,
मेरे शरणस्थान परमेश्वर हैं, जिनमें मेरा भरोसा है."
वह तुम्हें सभी फंदे से बचाएंगे,
वही घातक महामारी
से तुम्हारी रक्षा करेंगे.
वह तुम्हें अपने परों में छिपा लेंगे,
उनके पंखों के नीचे तुम्हारा आश्रय होगा;
उनकी सच्चाई ढाल और गढ़ हैं.
जिन्होंने याहवेह पर भरोसा किया है, वे ज़ियोन पर्वत समान हैं,
जिसे हिलाया नहीं जा सकता, जो सदा-सर्वदा स्थायी है.
जिस प्रकार पर्वतों ने येरूशलेम को घेरा हुआ है,
उसी प्रकार याहवेह भी अपनी प्रजा को घेरे हुए हैं
आज भी और सदा-सर्वदा.
उसे किसी बुराई के समाचार से भय नहीं होता;
याहवेह पर भरोसा करते हुए उसका हृदय शांत और स्थिर बना रहता है.
याहवेह में भरोसा रखते हुए वही करो, जो उपयुक्त है;
कि तुम सुरक्षित होकर स्वदेश में खुशहाल निवास कर सको.
तुम्हारा आनंद याहवेह में मगन हो,
वही तुम्हारे मनोरथ पूर्ण करेंगे.
याहवेह को अपने जीवन की योजनाएं सौंप दो;
उन पर भरोसा करो और वे तुम्हारे लिए ये सब करेंगे:
वे तुम्हारी धार्मिकता को सबेरे के सूर्य के समान
तथा तुम्हारी सच्चाई को मध्याह्न के सूर्य समान चमकाएंगे.
जिन्होंने आपकी महिमा को पहचान लिया है, वे आप पर भरोसा करेंगे,
याहवेह, जिन्होंने आपसे प्रार्थना की, आपने उन्हें निराश न होने दिया.
Segurança em Deus
Bem-aventurado o homem que confia no Senhor. Ele é como árvore plantada junto às águas — não temerá quando vier o calor.
"धन्य है वह मनुष्य जिसने याहवेह पर भरोसा रखा है,
तथा याहवेह ही जिसका भरोसा हैं.
वह व्यक्ति जल के निकट रोपित वृक्ष के सदृश है,
जो जल प्रवाह की ओर अपनी जड़ें फैलाता जाता है.
ग्रीष्मकाल का उसे कोई भय नहीं होता;
उसकी पत्तियां सदैव हरी ही रहेंगी.
अकाल उसके लिए चिंता का विषय न होगा
और इसमें समय पर फल लगना बंद नहीं होगा."
सदा याहवेह पर भरोसा रखो,
क्योंकि याह, याहवेह ही, हमारी सनातन चट्टान हैं.
परमेश्वर मेरे उद्धारकर्ता हैं;
मैं भरोसा रखूंगा और न डरूंगा.
क्योंकि याह, हां याहवेह ही, मेरा बल और मेरा गीत हैं;
वे मेरे उद्धारकर्ता हो गए हैं."
सर्वशक्तिमान याहवेह, धन्य होता है वह,
जिसने आप पर भरोसा रखा है.
कुछ को रथों का, तो कुछ को अपने घोड़ों पर भरोसा हैं,
किंतु हमें भरोसा है याहवेह, हमारे परमेश्वर के नाम पर.
वे लड़खड़ाते हैं और उनका पतन हो जाता है,
किंतु हमारा जय होता है और हम स्थिर रहते हैं.
मनुष्य पर भरोसा करने की अपेक्षा
याहवेह का आश्रय लेना उत्तम है.
न्यायियों पर भरोसा करने की अपेक्षा से
याहवेह का आश्रय लेना उत्तम है.
Não confiar no homem
Não temas — em ti confiarei. Melhor é confiar no Senhor do que confiar no homem ou nos príncipes.
वही परमेश्वर, जिनकी प्रतिज्ञा स्तुति प्रशंसनीय है,
वही याहवेह, जिनकी प्रतिज्ञा स्तुति प्रशंसनीय है.
मैं परमेश्वर पर ही भरोसा रखूंगा, तब मुझे किसी का भय न होगा.
मनुष्य मेरा क्या बिगाड़ सकता है?
जहां तक मेरा संबंध है, याहवेह, मुझे आपके करुणा-प्रेम पर भरोसा है;
तब मेरा हृदय आपके द्वारा किए उद्धार में मगन होगा.
किंतु याहवेह, मैंने आप पर भरोसा रखा है;
यह मेरी साक्षी है, "आप ही मेरे परमेश्वर हैं."
धन्य है वह पुरुष,
जो याहवेह पर भरोसा रखता है,
जो अभिमानियों से कोई आशा नहीं रखता, अथवा उनसे,
जो झूठे देवताओं की शरण में हैं.
शिष्यों के लिए धीरज
"अपने मन को व्याकुल न होने दो, तुम परमेश्वर में विश्वास करते हो, मुझमें भी विश्वास करो.