Consolador
O Espírito Santo é o Consolador prometido por Jesus. Ele consola os aflitos, fortalece os fracos e nos assegura que nunca estaremos sós.
O Consolador prometido
Jesus prometeu: Eu rogarei ao Pai e Ele vos dará outro Consolador para que fique convosco para sempre.
और मैं पिता से विनती करूँगामैं पिता से विनती करूँगा: यह उनकी मृत्यु और स्वर्ग में उठा लिए जाने के बाद उनके द्वारा मध्यस्थता करने को संदर्भित करता है, और वह तुम्हें एक और सहायक देगा, कि वह सर्वदा तुम्हारे साथ रहे।
"मैं तुम्हें अनाथ न छोड़ूँगा, मैं तुम्हारे पास वापस आता हूँ।
परन्तु सहायक अर्थात् पवित्र आत्मा जिसे पिता मेरे नाम से भेजेगा, वह तुम्हें सब बातें सिखाएगा, और जो कुछ मैंने तुम से कहा है, वह सब तुम्हें स्मरण कराएगा।"
परन्तु जब वह सहायक आएगा, जिसे मैं तुम्हारे पास पिता की ओर से भेजूँगा, अर्थात् सत्य का आत्मा जो पिता की ओर से निकलता है, तो वह मेरी गवाही देगा।
फिर भी मैं तुम से सच कहता हूँ, कि मेरा जाना तुम्हारे लिये अच्छा है, क्योंकि यदि मैं न जाऊँ, तो वह सहायक तुम्हारे पास न आएगा, परन्तु यदि मैं जाऊँगा, तो उसे तुम्हारे पास भेज दूँगा।
Consolo divino
Bendito seja o Deus de toda consolação. Ele nos consola em toda tribulação e enxuga toda lágrima de nossos olhos.
शान्ति का परमेश्वर
हमारे प्रभु यीशु मसीह के परमेश्वर, और पिता का धन्यवाद हो, जो दया का पिता, और सब प्रकार की शान्ति का परमेश्वर है। वह हमारे सब क्लेशों में शान्ति देता है; ताकि हम उस शान्ति के कारण जो परमेश्वर हमें देता है, उन्हें भी शान्ति दे सकें, जो किसी प्रकार के क्लेश में हों।
क्योंकि जैसे मसीह के दुःख हमको अधिक होते हैं, वैसे ही हमारी शान्ति में भी मसीह के द्वारा अधिक सहभागी होते है।
धीरज, और प्रोत्साहन का दाता परमेश्वर तुम्हें यह वरदान दे, कि मसीह यीशु के अनुसार आपस में एक मन रहो।
जब मेरे मन में बहुत सी चिन्ताएँ होती हैं,
तब हे यहोवा, तेरी दी हुई शान्ति से मुझ को सुख होता है। (2 कुरि. 1:5)
मैंने सकेती में परमेश्वर को पुकारामैंने सकेती में परमेश्वर को पुकारा: संकटों के मध्य उसने परमेश्वर से प्रार्थना की और उसकी वाणी जो उसके दु:खों की गहराई से निकलती थी सुनी गई। ,
परमेश्वर ने मेरी सुनकर, मुझे चौड़े स्थान में पहुँचाया।
"वे फिर भूखे और प्यासे न होंगे;
और न उन पर धूप, न कोई तपन पड़ेगी।
क्योंकि मेम्ना जो सिंहासन के बीच में है, उनकी रखवाली करेगा;
और उन्हें जीवनरूपी जल के सोतों के पास ले जाया करेगा,
और परमेश्वर उनकी आँखों से सब आँसू पोंछ डालेगा।" (भज. 23:1, भज. 23:2, यशा. 25:8)
"मैं, मैं ही तेरा शान्तिदाता हूँ; तू कौन है जो मरनेवाले मनुष्य से, और घास के समान मुर्झानेवाले आदमी से डरता है,
"धन्य हैं वे, जो शोक करते हैं,
क्योंकि वे शान्ति पाएँगे।