Coração puro
Bem-aventurados os puros de coração, porque verão a Deus. A pureza de coração é alvo, privilégio e busca constante do cristão que deseja contemplar a face do Senhor.
Coração puro
Bem-aventurados os puros de coração. A pureza interior precede toda transformação externa e abre os olhos para ver a Deus.
धन्य हैं वे जिनके मन शुद्ध हैं,
क्योंकि वे परमेश्वर को देखेंगे।
यहोवा के पर्वत पर कौन चढ़ सकता है?
और उसके पवित्र स्थान में कौन खड़ा हो सकता है?
वह जिसके हाथ निर्दोष हैं और हृदय शुद्ध है,
जिसने अपने मन को व्यर्थ बात की ओर नहीं लगाया,
और न कपट से शपथ खाई है।
वह यहोवा से आशिष,
और अपने उद्धारकर्ता परमेश्वर से धार्मिकता प्राप्त करेगा।
अपना मुख मेरे पापों की ओर से फेर ले,
और मेरे सारे अधर्मों को मिटा डाल।
हे परमेश्वर, मुझमें शुद्ध मन उत्पन्न कर,
और मेरे भीतर स्थिर आत्मा नए सिरे से उत्पन्न कर।
मुझे अपनी उपस्थिति से दूर न कर,
और न अपने पवित्र आत्मा को मुझसे अलग कर।
परमेश्वर सचमुच इस्राएल के लिए
अर्थात् शुद्ध मनवालों के लिए भला है।
Purificar-se
Todo o que tem essa esperança em Cristo se purifica. O amor procede de coração puro, boa consciência e fé sincera.
प्रत्येक जो उस पर यह आशा रखता है, अपने आपको वैसा ही पवित्र करता है, जैसा वह पवित्र है।
प्रियो, हम अब परमेश्वर की संतान हैं, परंतु अभी तक यह प्रकट नहीं हुआ कि हम क्या होंगे। हम यह जानते हैं कि जब वह प्रकट होगा तो हम उसके समान हो जाएँगे, क्योंकि हम उसे वैसा ही देखेंगे जैसा वह है। प्रत्येक जो उस पर यह आशा रखता है, अपने आपको वैसा ही पवित्र करता है, जैसा वह पवित्र है।
परंतु हमारे इस निर्देश का लक्ष्य वह प्रेम है जो शुद्ध मन और खरे विवेक और निष्कपट विश्वास से उत्पन्न होता है,
जवानी की लालसाओं से भाग और जो शुद्ध मन से प्रभु को पुकारते हैं उनके साथ धार्मिकता, विश्वास, प्रेम, और शांति का पीछा कर।
मैं यह प्रार्थना करता हूँ कि तुम्हारा प्रेम, ज्ञान और हर प्रकार की समझ में अधिक से अधिक बढ़ता जाए ताकि तुम उत्तम बातों को जान लो और मसीह के दिन तक सच्चे और निर्दोष बने रहो, तथा परमेश्वर की महिमा और प्रशंसा के लिए यीशु मसीह के द्वारा धार्मिकता के फल से परिपूर्ण हो जाओ।
सब कार्य बिना कुड़कुड़ाए और बिना विवाद के किया करो, ताकि तुम निर्दोष और खरे बनो, और इस कुटिल और भ्रष्ट पीढ़ी के बीच परमेश्वर की निष्कलंक संतान बनकर जगत में ज्योति के समान चमको, और जीवन के वचन को दृढ़ता से थामे रहो। तब मसीह के दिन मुझे इस बात पर गर्व होगा कि न तो मेरी दौड़-धूप और न मेरा परिश्रम व्यर्थ गया।
जब तुमने भाईचारे के निष्कपट प्रेम के लिए अपने मनों को सत्य का पालन करके शुद्ध किया है, तो उत्साहपूर्वक शुद्ध मन से आपस में प्रेम रखो।
मनुष्य का सारा चाल-चलन उसकी अपनी दृष्टि में तो उचित होता है,
परंतु यहोवा मन को तौलता है।