Crianças
As crianças ocupam lugar especial no coração de Deus. A Bíblia instrui a educá-las, protegê-las e ensiná-las nos caminhos do Senhor desde cedo — formando gerações que temem a Deus.
Herança do Senhor
Os filhos são herança do Senhor. Eles são presentes de Deus — cada criança é um milagre e uma responsabilidade sagrada.
देखो, बच्चे यहोवा के दिए हुए भाग हैं,
गर्भ का फल उसकी ओर से प्रतिफल है।
हमारे पुत्र अपनी जवानी में विकसित पौधों के समान हों,
और हमारी पुत्रियाँ महल के तराशे गए खंभों के समान हों।
तूने मेरे भीतरी अंगों को बनाया है,
तूने मुझे माता के गर्भ में रचा है।
मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ,
क्योंकि मैं आश्चर्यजनक और अद्भुत रीति से रचा गया हूँ।
तेरे कार्य अद्भुत हैं
और मैं यह भली-भाँति जानता हूँ।
जवान अपनी चाल को कैसे शुद्ध रखे?
तेरे वचन का पालन करके।
जवान अपनी चाल को कैसे शुद्ध रखे?
तेरे वचन का पालन करके।
हे बालको, आओ, मेरी सुनो,
मैं तुम्हें यहोवा का भय मानना सिखाऊँगा।
Instruir as crianças
Instrui a criança no caminho em que deve andar. A educação cristã é mandamento repetido através de toda a Escritura.
बच्चे को उसी मार्ग की शिक्षा दे जिस पर उसे चलना चाहिए,
और वह बुढ़ापे में भी उससे न हटेगा।
बच्चे को उसी मार्ग की शिक्षा दे जिस पर उसे चलना चाहिए,
और वह बुढ़ापे में भी उससे न हटेगा।
बच्चे को उसी मार्ग की शिक्षा दे जिस पर उसे चलना चाहिए,
और वह बुढ़ापे में भी उससे न हटेगा।
बच्चे के मन में मूर्खता की गाँठ बंधी रहती है;
अनुशासन की छड़ी के द्वारा वह उससे दूर की जाती है।
बच्चे के मन में मूर्खता की गाँठ बंधी रहती है;
अनुशासन की छड़ी के द्वारा वह उससे दूर की जाती है।
जो अपने पुत्र को सुधारने के लिए छड़ी नहीं उठाता,
वह उसका बैरी है;
परंतु जो उससे प्रेम रखता है,
वह यत्न से उसे अनुशासित करता है।
बुद्धिमान पुत्र अपने पिता की शिक्षा को ध्यान से सुनता है,
परंतु ठट्ठा करनेवाला डाँट-डपट पर भी ध्यान नहीं देता।
हे मेरे पुत्र, मेरी शिक्षा को न भूलना,
पर मेरी आज्ञाओं को अपने हृदय में बसाए रखना,
क्योंकि उनसे तेरी आयु बढ़ेगी,
और तेरा अधिक से अधिक कल्याण होगा।
हे मेरे पुत्र, मेरी शिक्षा को न भूलना,
पर मेरी आज्ञाओं को अपने हृदय में बसाए रखना,
क्योंकि यहोवा जिससे प्रेम रखता है उसे डाँटता है,
जैसे पिता उस बेटे को जिसे वह अधिक चाहता है।
तब मेरे पिता ने मुझे यह कहकर सिखाया,
"तेरा मन मेरे वचनों पर लगा रहे।
मेरी आज्ञाओं का पालन कर,
तो तू जीवित रहेगा।
बुद्धि को प्राप्त कर,
समझ को भी प्राप्त कर;
मेरे मुँह के वचनों को भूल न जाना
और न उनसे विमुख होना।
Disciplinar com amor
A vara e a repreensão dão sabedoria. A disciplina produz o fruto pacífico da justiça nos que são exercitados por ela.
छड़ी और ताड़ना से बुद्धि प्राप्त होती है,
परंतु जिस बच्चे को मनमानी करने की छूट दी जाती है
वह अपनी माता की लज्जा का कारण होता है।
बच्चे को अनुशासित करने से न रुकना;
यदि तू उसे छड़ी लगाए तो वह न मरेगा।
अपने पिता की सुनना जिसने तुझे उत्पन्न किया है,
और जब तेरी माता बूढ़ी हो जाए
तो उसे तुच्छ न जानना।
सच्चाई को खरीद ले और उसे बेच मत;
बुद्धि, शिक्षा, और समझ को भी प्राप्त कर।
जो पुत्र अपने पिता से दुर्व्यवहार करता
और अपनी माता को घर से निकाल देता है,
वह निंदा और अपमान का कारण है।
खराई से चलनेवाला निर्धन मनुष्य उससे अच्छा है
जो कुटिल बातें करता है और मूर्ख है।
धर्मी जन खराई से चलता है;
और उसके साथ उसकी संतान भी धन्य होती है।
बालक भी अपने कामों से पहचाना जाता है
कि उसका आचरण शुद्ध और उचित है या नहीं।
मूर्ख पुत्र अपने पिता के लिए दुःख,
और अपनी माता के लिए कष्ट का कारण होता है।
वृद्ध लोगों का मुकुट उनके नाती-पोते होते हैं;
और बच्चों का गौरव उनके माता-पिता हैं।
वृद्ध लोगों का मुकुट उनके नाती-पोते होते हैं;
और बच्चों का गौरव उनके माता-पिता हैं।
मूर्ख अपने पिता की शिक्षा का तिरस्कार करता है,
परंतु जो पिता की ताड़ना पर ध्यान देता है,
वह समझदार है।
बुद्धिमान पुत्र अपने पिता को प्रसन्न करता है,
परंतु मूर्ख व्यक्ति अपनी माता को तुच्छ जानता है।
व्यवस्था का पालन करनेवाला पुत्र समझदार होता है,
परंतु उड़ानेवालों का साथी अपने पिता को लज्जित करता है।
हे मेरे पुत्र, अपने पिता की शिक्षा को ध्यान से सुन,
और अपनी माता की सीख को न त्याग,
क्योंकि वे तेरे सिर के लिए शोभायमान मुकुट,
और तेरे गले का हार हैं।
"इसलिए अब हे मेरे पुत्रो, मेरी सुनो;
क्या ही धन्य हैं वे जो मेरे मार्गों पर चलते हैं।
शिक्षा को सुनो, और बुद्धिमान बनो,
उसकी उपेक्षा मत करो।
Obediência e promessa
Filhos, obedecei a vossos pais no Senhor. Honra a teu pai e tua mãe para que viva muito tempo sobre a terra.
हे बच्चो, प्रभु में अपने माता-पिता की आज्ञा मानो, क्योंकि यह उचित है। अपने पिता और माता का आदर कर (यह पहली आज्ञा है जिसके साथ यह प्रतिज्ञा है), ताकि तेरा भला हो और तू पृथ्वी पर दीर्घायु हो।
हे पिताओ, अपने बच्चों को क्रोध न दिलाओ बल्कि प्रभु के निर्देशों और अनुशासन में उनका पालन-पोषण करो।
हे पिताओ, अपने बच्चों को क्रोध न दिलाओ बल्कि प्रभु के निर्देशों और अनुशासन में उनका पालन-पोषण करो।
इसलिए प्रिय बच्चों के समान परमेश्वर का अनुकरण करनेवाले बनो,
हे बच्चो, सब बातों में अपने माता-पिता की आज्ञा मानो, क्योंकि प्रभु इससे प्रसन्न होता है।
हे पिताओ, अपने बच्चों को क्रोध मत दिलाओ; ऐसा न हो कि वे निरुत्साहित हो जाएँ।
Crianças e o reino
Deixai vir a mim as crianças. Jesus honrou as crianças como modelo de fé e humildade para todo o seu povo.
तब यीशु ने कहा,"बच्चों को मेरे पास आने दो, उन्हें मत रोको, क्योंकि स्वर्ग का राज्य ऐसों ही का है।"
तब यीशु ने कहा,"बच्चों को मेरे पास आने दो, उन्हें मत रोको, क्योंकि स्वर्ग का राज्य ऐसों ही का है।"
उस समय शिष्य यीशु के पास आकर पूछने लगे, "स्वर्ग के राज्य में बड़ा कौन है?" तब उसने एक बच्चे को अपने पास बुलाकर उसे उनके बीच में खड़ा किया और कहा :"मैं तुमसे सच कहता हूँ, यदि तुम न फिरो और बच्चों के समान न बनो, तो तुम स्वर्ग के राज्य में कभी प्रवेश नहीं कर पाओगे। इसलिए जो कोई अपने आपको इस बच्चे के समान नम्र बनाता है, वही स्वर्ग के राज्य में बड़ा है।
और कहा :"मैं तुमसे सच कहता हूँ, यदि तुम न फिरो और बच्चों के समान न बनो, तो तुम स्वर्ग के राज्य में कभी प्रवेश नहीं कर पाओगे। इसलिए जो कोई अपने आपको इस बच्चे के समान नम्र बनाता है, वही स्वर्ग के राज्य में बड़ा है। जो कोई ऐसे किसी एक बच्चे को मेरे नाम से ग्रहण करता है, वह मुझे ग्रहण करता है।
"देखो, इन छोटों में से किसी एक को भी तुच्छ न समझना; क्योंकि मैं तुमसे कहता हूँ कि स्वर्ग में उनके दूत मेरे स्वर्गिक पिता के मुख को निरंतर देखते रहते हैं।
उसी समय यीशु ने कहा,"हे पिता, स्वर्ग और पृथ्वी के प्रभु, मैं तेरी स्तुति करता हूँ, क्योंकि तूने इन बातों को बुद्धिमानों और समझदारों से छिपाया और बच्चों पर प्रकट किया है;
धन्य हैं वे जो मेल कराते हैं,
क्योंकि वे परमेश्वर के पुत्र कहलाएँगे।
फिर लोग बच्चों को उसके पास लाने लगे कि वह उन पर हाथ रखे; परंतु शिष्यों ने उनको डाँटा। यह देखकर यीशु क्रोधित हो गया और उनसे कहा,"बच्चों को मेरे पास आने दो, उन्हें मत रोको, क्योंकि परमेश्वर का राज्य ऐसों ही का है।
उसने एक बच्चे को लेकर उनके बीच में खड़ा किया और उसे बाँहों में लेकर उनसे कहा, "जो कोई मेरे नाम से ऐसे बच्चों में से किसी एक को ग्रहण करता है, वह मुझे ग्रहण करता है; और जो मुझे ग्रहण करता है, वह मुझे नहीं बल्कि मेरे भेजनेवाले को ग्रहण करता है।"
यीशु बुद्धि और डील-डौल में तथा परमेश्वर और मनुष्यों के अनुग्रह में बढ़ता गया।
फिर जब उन्होंने नाश्ता कर लिया तो यीशु ने शमौन पतरस से पूछा,"यूहन्ना के पुत्र शमौन, क्या तू इनसे अधिक मुझसे प्रेम रखता है?" उसने उससे कहा, "हाँ प्रभु, तू जानता है कि मैं तुझसे प्रीति रखता हूँ।" यीशु ने उससे कहा,"मेरे मेमनों को चरा।"
Identidade e crescimento
Somos filhos de Deus pelo Espírito de adoção. Crescer em Cristo é amadurecer em fé, obediência e amor ao próximo.
परंतु जितनों ने उसे ग्रहण किया, अर्थात् जो उसके नाम पर विश्वास करते हैं, उसने उन्हें परमेश्वर की संतान होने का अधिकार दिया।
अतः जितने परमेश्वर के आत्मा के द्वारा चलाए जाते हैं, वे परमेश्वर की संतान हैं।
क्योंकि तुम्हें दासत्व की आत्मा नहीं मिली कि फिर भयभीत हो जाओ, बल्कि तुम्हें लेपालकपन का आत्मा मिला है, जिसके द्वारा हम "हे अब्बा, हे पिता" पुकारते हैं।
आत्मा स्वयं हमारी आत्मा के साथ यह साक्षी देता है कि हम परमेश्वर की संतान हैं।
सृष्टि बड़ी आशा से परमेश्वर के पुत्रों के प्रकट होने की उत्सुकतापूर्वक प्रतीक्षा कर रही है।
तुम सब मसीह यीशु पर विश्वास करने के द्वारा परमेश्वर की संतान हो; क्योंकि तुममें से जितनों ने मसीह में बपतिस्मा लिया है उन्होंने मसीह को पहन लिया है।
देखो, पिता ने हमसे कैसा प्रेम किया है कि हम परमेश्वर की संतान कहलाएँ, और हम हैं भी। इस कारण संसार हमें नहीं जानता क्योंकि संसार ने उसे भी नहीं जाना।
प्रियो, हम अब परमेश्वर की संतान हैं, परंतु अभी तक यह प्रकट नहीं हुआ कि हम क्या होंगे। हम यह जानते हैं कि जब वह प्रकट होगा तो हम उसके समान हो जाएँगे, क्योंकि हम उसे वैसा ही देखेंगे जैसा वह है। प्रत्येक जो उस पर यह आशा रखता है, अपने आपको वैसा ही पवित्र करता है, जैसा वह पवित्र है।
हे बच्चो, मैं तुम्हें इसलिए लिख रहा हूँ, क्योंकि यीशु के नाम के कारण तुम्हारे पाप क्षमा हुए हैं।
बच्चो, अपने आपको मूर्तियों से बचाए रखो।
वह अपने घर को अच्छी तरह से संभालता हो, और पूरे सम्मान के साथ बच्चों को अनुशासन में रखता हो।
परंतु यदि कोई अपने लोगों की, और विशेषकर अपने परिवार के सदस्यों की देखभाल नहीं करता, तो वह अपने विश्वास से फिर गया है, और अविश्वासी से भी बुरा हो गया है।
तुम उस उपदेश को भूल गए हो जो तुम्हें पुत्र के रूप में संबोधित करता है :
हे मेरे पुत्र, प्रभु की ताड़ना को हल्का न जान,
और जब वह तुझे डाँटे तो हताश न हो;
क्योंकि प्रभु जिससे प्रेम रखता है उसकी ताड़ना भी करता है,
और उस प्रत्येक को जिसे वह अपना पुत्र मानता है, कोड़े भी मारता है।
तुम दुःख को ताड़ना समझकर सह लो। परमेश्वर तुम्हारे साथ पुत्र के समान व्यवहार करता है। ऐसा कौन सा पुत्र है जिसकी ताड़ना उसका पिता नहीं करता? यदि वह ताड़ना जिसके भागी सब होते हैं, तुम्हारी नहीं हुई, तो तुम पुत्र नहीं बल्कि अवैध संतान हो। फिर यह भी कि जब हमारे शारीरिक पिता हमारी ताड़ना किया करते थे तो हमने उनका आदर किया। तो क्या हम आत्माओं के पिता के और भी अधिक अधीन न रहें, जिससे कि जीवित रहें?
किसी भी प्रकार की ताड़ना उस समय के लिए आनंददायी नहीं बल्कि दुःखदायी प्रतीत होती है, परंतु जो इसमें पक्के हो गए हैं उन्हें यह बाद में धार्मिकता का शांतिदायक फल प्रदान करती है।
उन्होंने कहा, "प्रभु यीशु पर विश्वास कर, तो तू और तेरा घराना उद्धार पाएगा।"
जवानी की लालसाओं से भाग और जो शुद्ध मन से प्रभु को पुकारते हैं उनके साथ धार्मिकता, विश्वास, प्रेम, और शांति का पीछा कर।
जो बातें तूने बहुत से गवाहों के सामने मुझसे सुनी हैं, उन्हें ऐसे विश्वासयोग्य मनुष्यों को सौंप दे जो दूसरों को भी सिखाने के योग्य हों।
Transmitir a fé
Contaremos à geração vindoura os louvores do Senhor. O legado de fé é o maior presente que damos aos nossos filhos.
मेरे लिए इससे बढ़कर कोई आनंद नहीं कि मैं सुनूँ कि मेरे बच्चे सत्य पर चलते हैं।
मेरे लिए इससे बढ़कर कोई आनंद नहीं कि मैं सुनूँ कि मेरे बच्चे सत्य पर चलते हैं।
उन्हें हम उनकी संतानों से गुप्त नहीं रखेंगे,
बल्कि आने वाली पीढ़ी से यहोवा की स्तुति,
उसके सामर्थ्य और उसके आश्चर्यकर्मों का वर्णन करेंगे।
उसने याकूब में एक साक्षी स्थापित की है
और इस्राएल में एक व्यवस्था नियुक्त की है,
जिनके विषय उसने हमारे पूर्वजों को आज्ञा दी
कि वे उनकी शिक्षा अपनी संतानों को दें;
ताकि आने वाली पीढ़ी,
अर्थात् भविष्य में उत्पन्न होने वाली संतान भी
इन्हें जानें और आगे अपनी-अपनी
संतानों से भी इनका वर्णन करें;
जिससे वे परमेश्वर पर भरोसा रखें,
और परमेश्वर के कार्यों को भूल न जाएँ,
बल्कि उसकी आज्ञाओं का पालन करते रहें;