Dar
Dar é princípio do Reino de Deus. Jesus deu tudo — até a própria vida. A Bíblia nos ensina que é mais bem-aventurado dar do que receber, e que Deus ama ao que dá com alegria.
Dar com alegria
Deus ama ao que dá com alegria. Dai e dar-se-vos-á. O generoso prospera e quem abençoa será abençoado.
प्रत्येक जन वैसा ही दान करे जैसा उसने अपने मन में निश्चित किया है, न तो अनिच्छा से और न ही विवश होकर; क्योंकि परमेश्वर हर्ष से देनेवाले से प्रेम रखता है।
परमेश्वर तुम्हें सब प्रकार का अनुग्रह बहुतायत से देने में समर्थ है, जिससे तुम सदैव हर बात में संपन्न रहो कि हर भले कार्य के लिए तुम्हारे पास बहुतायत से हो,
अब जो बोनेवाले को बीज और भोजन के लिए रोटी देता है, वही तुम्हें बीज देगा और उसे बढ़ाएगा और तुम्हारी धार्मिकता की उपज में वृद्धि करेगा।
तुम उस संपूर्ण उदारता के लिए हर बात में धनी किए जाओगे, जो हमारे द्वारा परमेश्वर के प्रति धन्यवाद उत्पन्न करती है;
क्योंकि यदि कोई दान देने को उत्सुक हो, तो जो उसके पास है उसी के अनुसार वह दान ग्रहणयोग्य होता है, न कि उसके अनुसार जो उसके पास नहीं है।
दो, तो तुम्हें दिया जाएगा; लोग अच्छे नाप से दबा दबाकर और हिला हिलाकर उमड़ता हुआ तुम्हारी गोद में डालेंगे; क्योंकि जिस नाप से तुम नापते हो उसी से तुम्हारे लिए भी नापा जाएगा।"
Princípios de generosidade
Honra ao Senhor com as tuas primícias. Não negues o bem a quem o merece. A alma generosa prosperará.
अपनी संपत्ति के द्वारा,
और अपनी सारी उपज का पहला भाग देकर
यहोवा का आदर करना।
यदि तुझमें शक्ति हो तो जिनका भला करना चाहिए,
उनका भला करने से न रुकना।
उदार व्यक्ति संपन्न हो जाता है;
और जो दूसरों की खेती सींचता है,
उसकी भी सींची जाएगी।
मनुष्य द्वारा दी गई भेंट उसे अवसर प्रदान करती है,
और उसे महापुरुषों के सामने पहुँचाती है।
वह दिन भर लालसा ही किया करता है,
परंतु धर्मी देता रहता है
और अपना हाथ नहीं रोकता।
अपना मुँह खोल! सच्चाई से न्याय कर!
और दीन-दरिद्रों के अधिकार की रक्षा कर।
O ensino de Jesus
Quando deres esmola, não toque a trombeta. A generosidade do coração importa mais que a grandeza do donativo.
"इसलिए जब तू दान करे तो अपने आगे तुरही न बजवा, जैसे पाखंडी आराधनालयों और गलियों में करते हैं कि मनुष्यों के द्वारा उन्हें सम्मान मिले; मैं तुमसे सच कहता हूँ, वे अपना प्रतिफल पा चुके।
परंतु जब तू दान करे, तो तेरा बायाँ हाथ न जान पाए कि तेरा दाहिना हाथ क्या कर रहा है, ताकि तेरा दान गुप्त रहे; तब तेरा पिता जो गुप्त में देखता है, तुझेप्रतिफल देगा।
बीमारों को स्वस्थ करो, मृतकों को जिलाओ, कोढ़ियों को शुद्ध करो, दुष्टात्माओं को निकालो; तुमने मुफ़्त में पाया, मुफ़्त में दो।
यीशु ने उससे कहा,"यदि तू सिद्ध होना चाहता है, तो जा, अपनी संपत्ति को बेचकर कंगालों को दे दे, फिर तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे हो ले।"
प्रत्येक जो तुझसे माँगे, उसे दे, और जो तेरी वस्तुएँ छीने, उससे वापस मत माँग।
यहोवा में मगन रह,
और वह तेरे मनोरथों को पूरा करेगा।
दुष्ट ऋण लेता है, और चुकाता नहीं,
परंतु धर्मी उदारता से दान देता है;
यदि मैं अपनी सारी संपत्ति कंगालों को खिलाने के लिए दे दूँ, और अपनी देह को जलाने के लिए सौंप दूँ, पर प्रेम न रखूँ, तो मुझे कुछ भी लाभ नहीं।