O Deus do impossível
Deus é o Deus do impossível. Para Ele não há nada difícil demais. O que parece impossível aos olhos humanos é perfeitamente possível para o Criador do universo.
Nada é impossível
Para Deus nada é impossível. Ele faz infinitamente mais do que podemos pedir ou imaginar — esse é o nosso Deus.
यीशु ने उनकी ओर देखकर कहा,"मनुष्यों के लिए तो यह असंभव है, परंतु परमेश्वर के लिए सब कुछ संभव है।"
उनकी ओर देखकर यीशु ने कहा,"मनुष्यों के लिए तो यह असंभव है, परंतु परमेश्वर के लिए नहीं, क्योंकि परमेश्वर के लिए सब कुछ संभव है।"
उसने कहा,"जो मनुष्यों के लिए असंभव है, वह परमेश्वर के लिए संभव है।"
परंतु मरियम ने स्वर्गदूत से कहा, "यह कैसे होगा, क्योंकि मैं तो कुँवारी हूँ?" स्वर्गदूत ने उसको उत्तर दिया, "पवित्र आत्मा तुझ पर आएगा, और परमप्रधान का सामर्थ्य तुझ पर छाया करेगा; इसलिए वह पवित्र जो उत्पन्न होगा, परमेश्वर का पुत्र कहलाएगा। देख, तेरी संबंधी इलीशिबा भी अपने बुढ़ापे में एक पुत्र जनने वाली है, और यह उसका जो बाँझ कहलाती थी, छठा महीना है; क्योंकि परमेश्वर के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।" मरियम ने कहा, "देख, मैं प्रभु की दासी हूँ; तेरे वचन के अनुसार मेरे साथ हो।" तब स्वर्गदूत उसके पास से चला गया।
तब यहोवा ने अब्राहम से कहा, "सारा यह कहकर क्यों हँसी कि इतनी बूढ़ी होने पर भी क्या सचमुच उसके संतान उत्पन्न होगी? क्या यहोवा के लिए कुछ भी कठिन है? मैं निर्धारित समय पर, अर्थात् एक वर्ष के बाद तेरे पास फिर आऊँगा, और सारा के पास एक पुत्र होगा।"
Fé no impossível
Se tiverdes fé como um grão de mostarda... Os impossíveis de Deus são convites ao exercício da fé audaciosa.
यीशु ने उनसे कहा,"तुम्हारे अविश्वास के कारण; क्योंकि मैं तुमसे सच कहता हूँ, यदि तुम्हारा विश्वास राई के दाने के बराबर भी हो, और तुम इस पहाड़ से कहो, ‘यहाँ से हटकर वहाँ जा’ तो वह हट जाएगा; और तुम्हारे लिए कुछ भी असंभव नहीं होगा।"
यीशु ने उससे कहा,"यदि तू कर सकता है? विश्वास करनेवाले के लिए सब कुछ संभव है।"
इस कारण मैं तुमसे कहता हूँ कि जो कुछ तुम प्रार्थना करके माँगते हो, विश्वास करो कि वह तुम्हें मिल गया और तुम्हारे लिए वही हो जाएगा।
हमारा प्रभु महान और अति सामर्थी है;
उसकी बुद्धि अपरंपार है।
उसी यीशु को जो परमेश्वर की निर्धारित योजना और पूर्वज्ञान के अनुसार पकड़वाया गया था, तुमने अधर्मियों के हाथों क्रूस पर चढ़ाकर मार डाला। उसी को परमेश्वर ने मृत्यु की पीड़ाओं से छुड़ाकर जिला उठाया, क्योंकि यह संभव नहीं था कि वह मृत्यु के वश में रहता।