O Deus do impossível
Deus é o Deus do impossível. Para Ele não há nada difícil demais. O que parece impossível aos olhos humanos é perfeitamente possível para o Criador do universo.
Nada é impossível
Para Deus nada é impossível. Ele faz infinitamente mais do que podemos pedir ou imaginar — esse é o nosso Deus.
येशु ने उनकी ओर एकटक देखते हुए उन्हें उत्तर दिया, "मनुष्य के लिए तो यह असंभव है किंतु परमेश्वर के लिए सब कुछ संभव है."
उनकी ओर देखते हुए मसीह येशु ने कहा, "मनुष्यों के लिए तो यह असंभव है किंतु परमेश्वर के लिए नहीं—परमेश्वर के लिए सभी कुछ संभव है."
प्रभु येशु ने उत्तर दिया, "जो मनुष्य के लिए असंभव है, वह परमेश्वर के लिए संभव है."
मरियम ने स्वर्गदूत से प्रश्न किया, "यह कैसे संभव होगा क्योंकि मैं तो कुंवारी हूं?"
स्वर्गदूत ने उत्तर दिया, "पवित्र आत्मा आप पर उतरेंगे तथा परम प्रधान का सामर्थ्य आप पर छाया करेगा. इसलिये जो जन्म लेंगे, वह पवित्र और परमेश्वर-पुत्र कहलाएंगे. और यह भी सुनिए आपकी परिजन एलिज़ाबेथ ने अपनी वृद्धावस्था में एक पुत्र गर्भधारण किया है. वह, जो बांझ कहलाती थी, उन्हें छः माह का गर्भ है. परमेश्वर के लिए असंभव कुछ भी नहीं."
मरियम ने कहा, "देखिए, मैं प्रभु की दासी हूं. मेरे लिए वही सब हो, जैसा आपने कहा है." तब वह स्वर्गदूत उनके पास से चला गया.
तब याहवेह ने अब्राहाम से प्रश्न किया, "साराह यह कहकर क्यों हंस रही है कि क्या मैं वास्तव में एक बच्चे को जन्म दूंगी, जबकि मैं तो एक बूढ़ी हूं? क्या याहवेह के लिए कोई काम कठिन है? मैं अगले साल इसी निर्धारित समय तुमसे मिलने आऊंगा, तब साराह पुत्रवती होगी."
"मेरे प्रभु, मुझे मालूम है कि आप सभी कुछ कर सकते हैं;
तथा आपकी किसी भी योजना विफल नहीं होती.
"प्रभु याहवेह, आपने, मैं जानता हूं आपने अपने विलक्षण सामर्थ्य तथा विस्तीर्ण भुजा के द्वारा आकाश और पृथ्वी की सृष्टि की है. असंभव तो आपके समक्ष कुछ भी नहीं है.
Fé no impossível
Se tiverdes fé como um grão de mostarda... Os impossíveis de Deus são convites ao exercício da fé audaciosa.
"अपने विश्वास की कमी के कारण," येशु ने उत्तर दिया, "एक सच मैं तुम पर प्रकट कर रहा हूं: यदि तुममें राई के एक बीज के तुल्य भी विश्वास है और तुम इस पर्वत को आज्ञा दो, ‘यहां से हट जा!’ तो यह पर्वत यहां से हट जाएगा—असंभव कुछ भी न होगा.
"यदि आपके लिए!" मसीह येशु ने कहा, "सब कुछ संभव है उसके लिए, जो विश्वास करता है."
इसलिये तुमसे मुझे यह कहना है: प्रार्थना में विश्वास से तुम जो भी विनती करोगे, उनके लिए यह विश्वास कर लो कि वे तुम्हें प्राप्त हो गई हैं, तो वे तुम्हें प्रदान की जाएंगी.
सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: "उस समय इन लोगों के बचे हुओं को यह अद्भुत लगे, पर क्या यह मुझे अद्भुत लगेगा?" सर्वशक्तिमान याहवेह की यह घोषणा है.
पराक्रमी हैं हमारे प्रभु और अपार है उनका सामर्थ्य;
बड़ी है उनकी समझ.
परमेश्वर की निर्धारित योजना तथा पूर्व ज्ञान में आपके हाथों में अधर्मियों की सहायता से सौंप दिया गया कि उन्हें क्रूस-मृत्युदंड दिया जाए; किंतु परमेश्वर ने उन्हें मृत्यु के दर्द से छुड़ाकर मरे हुओं में से जीवित कर दिया क्योंकि यह असंभव था कि मृत्यु उन्हें अपने बंधन में रख सके.