Dia das crianças
As crianças são preciosas aos olhos de Deus. Jesus as acolheu, abençoou e ensinou que delas é o Reino dos Céus — modelos de fé, pureza e humildade.
Jesus e as crianças
Deixai vir a mim as crianças. Jesus abraçou, abençoou e honrou as crianças como modelo de fé para os adultos.
तब यीशु ने कहा,"बच्चों को मेरे पास आने दो, उन्हें मत रोको, क्योंकि स्वर्ग का राज्य ऐसों ही का है।"
बड़ा कौन है?
उस समय शिष्य यीशु के पास आकर पूछने लगे, "स्वर्ग के राज्य में बड़ा कौन है?" तब उसने एक बच्चे को अपने पास बुलाकर उसे उनके बीच में खड़ा किया और कहा :"मैं तुमसे सच कहता हूँ, यदि तुम न फिरो और बच्चों के समान न बनो, तो तुम स्वर्ग के राज्य में कभी प्रवेश नहीं कर पाओगे। इसलिए जो कोई अपने आपको इस बच्चे के समान नम्र बनाता है, वही स्वर्ग के राज्य में बड़ा है।
भटकी हुई भेड़ का दृष्टांत
"देखो, इन छोटों में से किसी एक को भी तुच्छ न समझना; क्योंकि मैं तुमसे कहता हूँ कि स्वर्ग में उनके दूत मेरे स्वर्गिक पिता के मुख को निरंतर देखते रहते हैं।
परंतु जब मुख्य याजकों और शास्त्रियों ने इन चमत्कारों को देखा जिन्हें यीशु ने किया और यह भी कि बच्चे मंदिर-परिसर में "दाऊद के पुत्र को होशन्ना" कहकर चिल्ला रहे हैं तो क्रोधित हो गए और उन्होंने उससे कहा, "क्या तू सुनता है कि ये क्या कह रहे हैं?" यीशु ने उनसे कहा,"हाँ, क्या तुमने यह कभी नहीं पढ़ा :
तूने बच्चों और शिशुओं के मुँह से अपनी स्तुति कराई।"
मैं तुमसे सच कहता हूँ, जो कोई परमेश्वर के राज्य को एक बच्चे के समान स्वीकार नहीं करता, वह उसमें कभी प्रवेश नहीं करेगा।" फिर उसने उन्हें बाँहों में लिया और उन पर हाथ रखकर आशिष देने लगा।
उसने एक बच्चे को लेकर उनके बीच में खड़ा किया और उसे बाँहों में लेकर उनसे कहा, "जो कोई मेरे नाम से ऐसे बच्चों में से किसी एक को ग्रहण करता है, वह मुझे ग्रहण करता है; और जो मुझे ग्रहण करता है, वह मुझे नहीं बल्कि मेरे भेजनेवाले को ग्रहण करता है।"
Instruir e proteger
Instrui a criança no caminho de Deus. Elas são herança do Senhor — presentes sagrados que devemos educar com amor.
बच्चे को उसी मार्ग की शिक्षा दे जिस पर उसे चलना चाहिए,
और वह बुढ़ापे में भी उससे न हटेगा।
देखो, बच्चे यहोवा के दिए हुए भाग हैं,
गर्भ का फल उसकी ओर से प्रतिफल है।
हे बच्चो, सब बातों में अपने माता-पिता की आज्ञा मानो, क्योंकि प्रभु इससे प्रसन्न होता है। हे पिताओ, अपने बच्चों को क्रोध मत दिलाओ; ऐसा न हो कि वे निरुत्साहित हो जाएँ।
माता-पिता और बच्चे
हे बच्चो, प्रभु में अपने माता-पिता की आज्ञा मानो, क्योंकि यह उचित है। अपने पिता और माता का आदर कर (यह पहली आज्ञा है जिसके साथ यह प्रतिज्ञा है), ताकि तेरा भला हो और तू पृथ्वी पर दीर्घायु हो। हे पिताओ, अपने बच्चों को क्रोध न दिलाओ बल्कि प्रभु के निर्देशों और अनुशासन में उनका पालन-पोषण करो।