Dificuldades
As dificuldades são parte da vida, mas Deus é refúgio certo em todo tempo de angústia. A Bíblia promete que nenhuma adversidade pode separar os filhos de Deus do seu amor.
Deus é refúgio
Deus é nosso refúgio e fortaleza, socorro bem presente nas angústias. Nada poderá nos separar do amor de Cristo.
परमेश्वर हमारा शरणस्थान और बल है,
संकट में अति सहज से मिलनेवाला सहायक।
इसलिए हम नहीं डरेंगे,
चाहे पृथ्वी उलट जाए,
और पर्वत समुद्र के बीच जा गिरें;
चाहे समुद्र गरजे और फेन उठाए,
और उसके उमड़ने से पर्वत काँप उठें।
सेला।
मैं यहोवा के विषय में कहूँगा,
"वह मेरा शरणस्थान और दृढ़ गढ़ है;
वह मेरा परमेश्वर है,
मैं उस पर भरोसा रखता हूँ।"
हे लोगो, हर समय परमेश्वर पर भरोसा रखो;
उसके सामने अपने हृदय को उंडेल दो;
परमेश्वर हमारा शरणस्थान है। सेला।
यहोवा पिसे हुओं के लिए दृढ़ गढ़ है;
वह संकट के समय दृढ़ गढ़ है।
जो तेरे नाम को जानते हैं,
वे तुझ पर भरोसा रखेंगे,
क्योंकि हे यहोवा, तूने अपने खोजियों को त्याग नहीं दिया है।
समुद्र की प्रचंड लहरों पर तेरा ही अधिकार है;
जब उसकी तरंगें उठती हैं
तो तू उन्हें शांत करता है।
यहोवा महानदों के गर्जन से
और महासागर की बड़ी तरंगों
से भी अधिक महान है।
उसने आँधी को शांत किया
और समुद्र की लहरें थम गईं।
कौन हमें मसीह के प्रेम से अलग करेगा? क्या क्लेश, या विपत्ति, या सताव, या अकाल, या नंगाई, या संकट, या तलवार? जैसा लिखा है :
तेरे लिए ही हम दिन भर
घात किए जाते हैं,
हम वध होनेवाली भेड़ों के समान
समझे जाते हैं।
परंतु इन सब बातों में हम उसके द्वारा जिसने हमसे प्रेम किया है जयवंत से भी बढ़कर हैं। क्योंकि मुझे निश्चय है कि न तो मृत्यु और न जीवन, न स्वर्गदूत न प्रधानताएँ, न वर्तमान न भविष्य, न शक्तियाँ, न ऊँचाई न गहराई, और न ही सृष्टि की कोई वस्तु हमें परमेश्वर के प्रेम से जो हमारे प्रभु मसीह यीशु में है, अलग कर सकेगी।
Provisão nas dificuldades
O Senhor provê mesmo nos tempos mais difíceis. Ele sustentou Elias, protegeu Israel e cuida dos seus com fidelidade eterna.
उसने छाया के लिए बादल फैलाया,
और रात को प्रकाश देने के लिए आग प्रकट की।
उन्होंने माँगा तब उसने बटेरें भेजीं,
और उन्हें स्वर्गीय भोजन से तृप्त किया।
उसने चट्टान फाड़ी तो जल फूट निकला,
और निर्जल भूमि पर नदी बहने लगी।
मैं पहले जवान था
और अब बूढ़ा हो गया हूँ,
परंतु मैंने न तो कभी धर्मी को
त्यागा हुआ और न उसके वंश को कभी
भीख माँगते देखा है।
यहोवा खरे लोगों की आयु को जानता है,
और उनका भाग सदा बना रहेगा।
विपत्ति के समय में वे लज्जित न होंगे,
और अकाल के दिन में वे तृप्त रहेंगे।
Força nas provas
Em tudo somos atribulados, mas não esmagados. O Senhor é bom e é fortaleza no dia da angústia — Ele conhce os seus.
हम चारों ओर से कष्ट तो सहते हैं परंतु कुचले नहीं जाते, निरुपाय तो होते हैं परंतु आशा नहीं छोड़ते, सताए तो जाते हैं परंतु त्यागे नहीं जाते, गिराए तो जाते हैं परंतु नाश नहीं होते;
उसने उनसे कहा,"हे अल्पविश्वासियो, तुम क्यों डरते हो?" तब उसने उठकर आँधी और झील को डाँटा और बड़ी शांति छा गई। इस पर वे आश्चर्य करके कहने लगे, "यह कैसा मनुष्य है कि आँधी और झील भी इसकी आज्ञा मानते हैं?"
यदि परमेश्वर मैदान की घास को, जो आज है और कल भट्ठी में झोंकी जाएगी, ऐसे वस्त्र पहनाता है, तो हे अल्पविश्वासियो, क्या वह तुम्हें इससे बढ़कर नहीं पहनाएगा? इसलिए यह कहकर चिंता न करो, ‘हम क्या खाएँगे?’ या ‘क्या पीएँगे?’ या फिर ‘क्या पहनेंगे?’
वह स्त्री जंगल में भाग गई, जहाँ परमेश्वर के द्वारा उसके लिए एक स्थान तैयार किया गया था कि एक हज़ार दो सौ साठ दिन तक वहाँ उसका पालन-पोषण किया जाए।
देखो, मैंने तुम्हें साँपों और बिच्छुओं को रौंदने का और शत्रु की सारी शक्ति पर अधिकार दिया है; और तुम्हें किसी से कुछ भी हानि न होगी।