Família de Deus
A família de Deus transcende laços de sangue. Em Cristo, somos adotados como filhos, irmãos uns dos outros e membros de uma família eterna — a Igreja.
Adotados por Deus
Recebemos o espírito de adoção pelo qual clamamos: Abba, Pai! Se filhos, também herdeiros — herdeiros de Deus e co-herdeiros com Cristo.
क्योंकि तुम्हें दासत्व की आत्मा नहीं मिली कि फिर भयभीत हो जाओ, बल्कि तुम्हें लेपालकपन का आत्मा मिला है, जिसके द्वारा हम "हे अब्बा, हे पिता" पुकारते हैं। आत्मा स्वयं हमारी आत्मा के साथ यह साक्षी देता है कि हम परमेश्वर की संतान हैं। अब यदि संतान हैं, तो उत्तराधिकारी भी—परमेश्वर के उत्तराधिकारी, और मसीह के सह-उत्तराधिकारी—जबकि हम उसके साथ महिमा पाने के लिए उसके साथ दुःख उठाते हैं।
परंतु जब समय पूरा हुआ तो परमेश्वर ने अपने पुत्र को भेजा, जो स्त्री से जन्मा और व्यवस्था के अधीन उत्पन्न हुआ, कि जो व्यवस्था के अधीन हैं उन्हें मूल्य चुकाकर छुड़ा ले, जिससे हमें लेपालक पुत्र होने का अधिकार प्राप्त हो। क्योंकि तुम पुत्र हो, इसलिए परमेश्वर ने अपने पुत्र के आत्मा को हमारे हृदयों में भेजा है जो "हे अब्बा, हे पिता" कहकर पुकारता है। अतः अब तू दास नहीं बल्कि पुत्र है, और यदि पुत्र है तो परमेश्वर के द्वारा उत्तराधिकारी भी है।
परमेश्वर की संतान
तुम सब मसीह यीशु पर विश्वास करने के द्वारा परमेश्वर की संतान हो; क्योंकि तुममें से जितनों ने मसीह में बपतिस्मा लिया है उन्होंने मसीह को पहन लिया है। अब न कोई यहूदी है और न यूनानी, न कोई दास है और न स्वतंत्र, न कोई पुरुष है और न स्त्री; क्योंकि तुम सब मसीह यीशु में एक हो।
और उसने अपनी इच्छा के भले उद्देश्य के अनुसार अपने लिए पहले से ठहराया कि यीशु मसीह के द्वारा हम उसके लेपालक पुत्र हों, ताकि उसके उस अनुग्रह की महिमा की स्तुति हो जो उसने अपने प्रिय में हमें उदारता से दिया;
आत्मिक सामर्थ्य के लिए प्रार्थना
इस कारण मैं उस पिता के सामने घुटने टेकता हूँ, जिससे स्वर्ग और पृथ्वी के प्रत्येक घराने का नाम रखा जाता है,
परंतु जितनों ने उसे ग्रहण किया, अर्थात् जो उसके नाम पर विश्वास करते हैं, उसने उन्हें परमेश्वर की संतान होने का अधिकार दिया। वे न तो लहू से, न शरीर की इच्छा से और न ही मनुष्य की इच्छा से, परंतु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं।
A comunidade de fé
Não abandonem a congregação. Somos um corpo em Cristo, membros uns dos outros, chamados a amar e a servir.
एक दूसरे के साथ संगति करना न छोड़ें, जैसे कि कितनों की रीति है, बल्कि एक दूसरे को प्रोत्साहित भी करते रहें; और तुम जितना उस दिन को निकट आते हुए देखो, उतना अधिक यह किया करो।
तुम दुःख को ताड़ना समझकर सह लो। परमेश्वर तुम्हारे साथ पुत्र के समान व्यवहार करता है। ऐसा कौन सा पुत्र है जिसकी ताड़ना उसका पिता नहीं करता? यदि वह ताड़ना जिसके भागी सब होते हैं, तुम्हारी नहीं हुई, तो तुम पुत्र नहीं बल्कि अवैध संतान हो। फिर यह भी कि जब हमारे शारीरिक पिता हमारी ताड़ना किया करते थे तो हमने उनका आदर किया। तो क्या हम आत्माओं के पिता के और भी अधिक अधीन न रहें, जिससे कि जीवित रहें? उन्होंने तो थोड़े समय के लिए, जैसा उन्हें उचित लगा, हमारी ताड़ना की, परंतु परमेश्वर हमारी भलाई के लिए ऐसा करता है ताकि हम उसकी पवित्रता में सहभागी हो जाएँ।
उसी प्रकार हम अनेक होते हुए भी मसीह में एक देह हैं, और आपस में एक दूसरे के अंग हैं।
इसलिए यदि एक अंग दुःख उठाता है तो उसके साथ सब अंग दुःख उठाते हैं; यदि एक अंग का सम्मान होता है तो उसके साथ सब अंग आनंद मनाते हैं।
इसलिए अब तुम अजनबी और परदेशी नहीं, बल्कि पवित्र लोगों के संगी नागरिक और परमेश्वर के घराने के हो, और प्रेरितों तथा भविष्यवक्ताओं की नींव पर, जिसके कोने का पत्थर स्वयं मसीह यीशु है, बनाए गए हो। उसमें संपूर्ण रचना एक साथ जुड़कर प्रभु में एक पवित्र मंदिर बनती जाती है, जिसमें तुम भी आत्मा में परमेश्वर के निवासस्थान होने के लिए एक साथ बनाए जाते हो।
Quem é minha família?
Jesus disse: quem faz a vontade de Deus, esse é meu irmão e irmã. A família de Deus inclui todos os que creem.
इस पर उसने उनसे कहा,"कौन है मेरी माता और मेरे भाई?" अपने चारों ओर बैठे हुए लोगों की ओर देखकर उसने कहा,"देखो, ये हैं मेरी माता और मेरे भाई। क्योंकि जो कोई परमेश्वर की इच्छा पर चलता है, वही मेरा भाई, मेरीबहन और माता है।"
दास सदा घर में नहीं रहता, परंतु पुत्र सदा रहता है।
यीशु ने उनसे कहा,"यदि परमेश्वर तुम्हारा पिता होता तो तुम मुझसे प्रेम रखते, क्योंकि मैं परमेश्वर की ओर से आया और यहाँ हूँ; मैं अपने आपसे नहीं आया बल्कि उसी ने मुझे भेजा है।
किसी वृद्ध व्यक्ति को न डाँट बल्कि उसे पिता जानकर समझा; और जवानों को भाई जानकर, वृद्ध स्त्रियों को माँ जानकर, और जवान स्त्रियों को पूरी पवित्रता के साथ बहन जानकर समझा।
देखो, पिता ने हमसे कैसा प्रेम किया है कि हम परमेश्वर की संतान कहलाएँ, और हम हैं भी। इस कारण संसार हमें नहीं जानता क्योंकि संसार ने उसे भी नहीं जाना। प्रियो, हम अब परमेश्वर की संतान हैं, परंतु अभी तक यह प्रकट नहीं हुआ कि हम क्या होंगे। हम यह जानते हैं कि जब वह प्रकट होगा तो हम उसके समान हो जाएँगे, क्योंकि हम उसे वैसा ही देखेंगे जैसा वह है।
इसलिए अब जब भी अवसर मिले तो हम सब के साथ भलाई करें, विशेषकर विश्वास के घराने के साथ।