Filhos
Os filhos são herança do Senhor — bênção e responsabilidade sagrada. A Bíblia orienta sobre a criação dos filhos com amor, disciplina e instrução nos caminhos de Deus.
Herança do Senhor
Os filhos são herança do Senhor e o fruto do ventre é seu galardão. Bem-aventurado o homem que enche deles a sua aljava.
देखो, बच्चे यहोवा के दिए हुए भाग हैं,
गर्भ का फल उसकी ओर से प्रतिफल है।
जैसे योद्धा के हाथ में तीर,
वैसे ही जवानी की संतान होती है।
क्या ही धन्य है
वह पुरुष जिसका तरकश उनसे भरा हो!
ऐसे पुरुष फाटक पर अपने शत्रुओं से
बातें करते हुए लज्जित न होंगे।
क्या ही धन्य है
वह जो यहोवा का भय मानता है,
और उसके मार्गों पर चलता है!
तू अपने हाथों के परिश्रम का फल खाएगा;
तू प्रसन्न रहेगा और तेरा भला होगा।
तेरे घर के भीतर तेरी पत्नी फलवंत दाखलता के समान,
और तेरे बच्चे तेरी मेज़ के चारों ओर
जैतून के पौधों के समान होंगे।
देख, जो पुरुष यहोवा का भय मानता है,
वह ऐसी ही आशिष पाएगा।
क्या ही धन्य है
वह जो यहोवा का भय मानता है,
और उसके मार्गों पर चलता है!
तू अपने हाथों के परिश्रम का फल खाएगा;
तू प्रसन्न रहेगा और तेरा भला होगा।
तेरे घर के भीतर तेरी पत्नी फलवंत दाखलता के समान,
और तेरे बच्चे तेरी मेज़ के चारों ओर
जैतून के पौधों के समान होंगे।
हमारे पुत्र अपनी जवानी में विकसित पौधों के समान हों,
और हमारी पुत्रियाँ महल के तराशे गए खंभों के समान हों।
उसका वंश पृथ्वी पर पराक्रमी होगा;
सीधे लोगों की संतान आशिष पाएगी।
और परमेश्वर ने उन्हें आशिष दी, और उनसे कहा, "फूलो-फलो और पृथ्वी में भर जाओ, और उसे अपने वश में कर लो; और समुद्र की मछलियों, तथा आकाश के पक्षियों, और पृथ्वी पर चलने-फिरनेवाले सब जीव-जंतुओं पर तुम्हारा अधिकार हो।"
Instruir e disciplinar
Instrui a criança no caminho em que deve andar, e quando envelhecer não se desviará dele. Disciplina é amor em ação.
बच्चे को उसी मार्ग की शिक्षा दे जिस पर उसे चलना चाहिए,
और वह बुढ़ापे में भी उससे न हटेगा।
बच्चे के मन में मूर्खता की गाँठ बंधी रहती है;
अनुशासन की छड़ी के द्वारा वह उससे दूर की जाती है।
जो अपने पुत्र को सुधारने के लिए छड़ी नहीं उठाता,
वह उसका बैरी है;
परंतु जो उससे प्रेम रखता है,
वह यत्न से उसे अनुशासित करता है।
छड़ी और ताड़ना से बुद्धि प्राप्त होती है,
परंतु जिस बच्चे को मनमानी करने की छूट दी जाती है
वह अपनी माता की लज्जा का कारण होता है।
बच्चे को अनुशासित करने से न रुकना;
यदि तू उसे छड़ी लगाए तो वह न मरेगा।
हे मेरे पुत्रो, पिता की शिक्षा सुनो,
और समझ प्राप्त करने में मन लगाओ।
सुलैमान के नीतिवचन।
बुद्धिमान पुत्र से पिता आनंदित होता है,
परंतु मूर्ख पुत्र अपनी माता के दुःख का कारण होता है।
O amor de Deus por crianças
Deixai vir a mim as crianças. Jesus acolheu, abençoou e honrou as crianças como modelo de fé e humildade.
यह देखकर यीशु क्रोधित हो गया और उनसे कहा,"बच्चों को मेरे पास आने दो, उन्हें मत रोको, क्योंकि परमेश्वर का राज्य ऐसों ही का है।
इसलिए, यदि तुम बुरे होकर अपने बच्चों को अच्छी वस्तुएँ देना जानते हो, तो तुम्हारा पिता जो स्वर्ग में है, उससे भी बढ़कर अपने माँगनेवालों को अच्छी वस्तुएँ क्यों न देगा?
यीशु बुद्धि और डील-डौल में तथा परमेश्वर और मनुष्यों के अनुग्रह में बढ़ता गया।
जैसे पिता अपने बच्चों पर दया करता है,
वैसे ही यहोवा उन पर दया करता है
जो उसका भय मानते हैं।
देखो, पिता ने हमसे कैसा प्रेम किया है कि हम परमेश्वर की संतान कहलाएँ, और हम हैं भी। इस कारण संसार हमें नहीं जानता क्योंकि संसार ने उसे भी नहीं जाना।
Bênção e promessa
O Senhor te abençoe e te guarde. Os filhos dos justos serão abençoados e suas gerações caminharão na retidão.
परमेश्वर तुझे आकाश से ओस, और भूमि की उत्तम से उत्तम उपज, और बहुत सा अनाज तथा नया दाखमधु दे। राज्य-राज्य के लोग तेरे अधीन हों, और जाति-जाति के लोग तुझे दंडवत् करें। तू अपने भाइयों का स्वामी हो, और तेरी माता के पुत्र तुझे दंडवत् करें। जो तुझे शाप दें वे शापित हों, और जो तुझे आशीर्वाद दें वे आशिष पाएँ।"
तूने मेरे भीतरी अंगों को बनाया है,
तूने मुझे माता के गर्भ में रचा है।
मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ,
क्योंकि मैं आश्चर्यजनक और अद्भुत रीति से रचा गया हूँ।
तेरे कार्य अद्भुत हैं
और मैं यह भली-भाँति जानता हूँ।
जब मैं गुप्त में बनाया जाता,
और पृथ्वी के गर्भ में रचा जाता था,
तब मेरी हड्डियाँ तुझसे छिपी न थीं,
तेरी आँखों ने मेरे बेडौल तत्व को देखा।
मेरे सब दिन तेरी पुस्तक में लिखे और निर्धारित किए गए थे,
जबकि उनमें से एक भी अस्तित्व में न था।
मैं तो जन्म से ही तुझे सौंपा गया था;
माता के गर्भ से ही तू मेरा परमेश्वर रहा है।
मैं पहले जवान था
और अब बूढ़ा हो गया हूँ,
परंतु मैंने न तो कभी धर्मी को
त्यागा हुआ और न उसके वंश को कभी
भीख माँगते देखा है।
वह सदा दयालु रहता है,
और उधार देता है;
और उसके वंश को आशिष मिलती है।
उन्हें हम उनकी संतानों से गुप्त नहीं रखेंगे,
बल्कि आने वाली पीढ़ी से यहोवा की स्तुति,
उसके सामर्थ्य और उसके आश्चर्यकर्मों का वर्णन करेंगे।
वृद्ध लोगों का मुकुट उनके नाती-पोते होते हैं;
और बच्चों का गौरव उनके माता-पिता हैं।
धर्मी जन खराई से चलता है;
और उसके साथ उसकी संतान भी धन्य होती है।
Criação e obediência
Pais, criai vossos filhos na disciplina e instrução do Senhor. Filhos, obedecei a vossos pais — isto é justo e agradável a Deus.
हे बच्चो, प्रभु में अपने माता-पिता की आज्ञा मानो, क्योंकि यह उचित है। अपने पिता और माता का आदर कर (यह पहली आज्ञा है जिसके साथ यह प्रतिज्ञा है), ताकि तेरा भला हो और तू पृथ्वी पर दीर्घायु हो।
हे पिताओ, अपने बच्चों को क्रोध न दिलाओ बल्कि प्रभु के निर्देशों और अनुशासन में उनका पालन-पोषण करो।
हे बच्चो, सब बातों में अपने माता-पिता की आज्ञा मानो, क्योंकि प्रभु इससे प्रसन्न होता है।
हे पिताओ, अपने बच्चों को क्रोध मत दिलाओ; ऐसा न हो कि वे निरुत्साहित हो जाएँ।
"तू अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, जिससे जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उसमें तू बहुत दिनों तक जीवित रहे।
तुम दुःख को ताड़ना समझकर सह लो। परमेश्वर तुम्हारे साथ पुत्र के समान व्यवहार करता है। ऐसा कौन सा पुत्र है जिसकी ताड़ना उसका पिता नहीं करता? यदि वह ताड़ना जिसके भागी सब होते हैं, तुम्हारी नहीं हुई, तो तुम पुत्र नहीं बल्कि अवैध संतान हो।
यदि किसी विधवा के बच्चे या नाती-पोते हों, तो वे पहले अपने परिवार में भक्ति का व्यवहार करना और अपने माता-पिता के उपकारों का बदला चुकाना सीखें; क्योंकि परमेश्वर की दृष्टि में यह ग्रहणयोग्य है।
जब स्त्री प्रसव में होती है तो उसे शोक होता है, क्योंकि उसकी घड़ी आ पहुँची है; परंतु जब वह बच्चे को जन्म दे देती है, तो इस आनंद से कि इस संसार में एक मनुष्य का जन्म हुआ, अपने उस कष्ट को फिर स्मरण नहीं करती।