Sinais do fim dos tempos
A Bíblia descreve sinais que precederão a volta de Jesus. Guerras, falsos mestres, sinais cósmicos e a pregação do evangelho a todas as nações — tudo aponta para o fim dos tempos.
Sinais proféticos
Este evangelho do Reino será pregado em todo o mundo e então virá o fim. Os sinais dos últimos tempos já se manifestam.
फिर राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा कि सब जातियों के लिए साक्षी हो और तब अंत आ जाएगा।
"परंतु उन दिनों के क्लेश के तुरंत बाद सूर्य अंधकारमय हो जाएगा और चंद्रमा अपना प्रकाश नहीं देगा, आकाश से तारे गिर जाएँगे, और आकाश की शक्तियाँ हिलाई जाएँगी। तब आकाश में मनुष्य के पुत्र का चिह्न दिखाई देगा, और उस समय पृथ्वी के समस्त कुल छाती पीटेंगे और मनुष्य के पुत्र को सामर्थ्य और बड़ी महिमा के साथ आकाश के बादलों पर आते हुए देखेंगे; और वह तुरही के ऊँचे स्वर के साथ अपने स्वर्गदूतों को भेजेगा, और वे आकाश के एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक, चारों दिशाओं से उसके चुने हुओं को इकट्ठा करेंगे।
इसलिए जागते रहो, क्योंकि तुम नहीं जानते कि तुम्हारा प्रभु किस दिन आएगा। परंतु यह जान लो कि यदि घर का स्वामी जानता कि चोर किस पहर आएगा, तो वह जागता रहता और अपने घर में सेंध लगने नहीं देता। इसलिए तुम भी तैयार रहो, क्योंकि जिस घड़ी तुम सोचते भी नहीं होगे, उसी घड़ी मनुष्य का पुत्र आ जाएगा।
और उन्हें उन सब बातों का पालन करना सिखाओ, जिनकी आज्ञा मैंने तुम्हें दी है; और देखो, मैं जगत के अंत तक सदा तुम्हारे साथ हूँ।"
"परंतु उस दिन या घड़ी के विषय में कोई नहीं जानता, न स्वर्ग के दूत और न ही पुत्र, परंतु केवल पिता।
Os últimos dias
Nos últimos dias virão tempos difíceis, homens amantes de si mesmos. Mas derramarei o meu Espírito sobre toda a carne.
यह जान ले कि अंतिम दिनों में कठिन समय आएँगे; क्योंकि मनुष्य स्वार्थी, लोभी, डींग मारनेवाले, अहंकारी, निंदक, माता-पिता की आज्ञा न माननेवाले, अकृतज्ञ, अपवित्र, प्रेम-रहित, क्षमारहित, दोष लगानेवाले, असंयमी, क्रूर, भलाई से घृणा करनेवाले, विश्वासघाती, ढीठ, अभिमानी और परमेश्वर से प्रेम करने की अपेक्षा सुख-विलास से प्रेम करनेवाले होंगे। वे भक्ति का वेश तो धारण करेंगे परंतु उसकी शक्ति को नहीं मानेंगे; ऐसे लोगों से दूर रह।
परमेश्वर कहता है, ‘अंतिम दिनों में ऐसा होगा
कि मैं अपना आत्मा सब मनुष्यों पर उंडेलूँगा,
और तुम्हारे पुत्र और तुम्हारी पुत्रियाँ भविष्यवाणी करेंगी,
और तुम्हारे युवक दर्शन देखेंगे,
और तुम्हारे वृद्ध स्वप्न देखेंगे;
और मैं अपने दासों और अपनी दासियों पर भी
उन दिनों में अपना आत्मा उंडेलूँगा,
और वे भविष्यवाणी करेंगे।
मैं ऊपर आकाश में अद्भुत कार्य
और नीचे पृथ्वी पर चिह्न,
अर्थात् लहू और आग और धुएँ का बादल दिखाऊँगा।
प्रभु के उस महान और तेजस्वी दिन के आने से पहले,
सूर्य अंधकार में और चंद्रमा लहू में बदल जाएगा;
और ऐसा होगा कि जो कोई प्रभु का नाम लेगा
वह उद्धार पाएगा।’
Esperança e prontidão
O dia do Senhor virá como ladrão. Mas nós não somos das trevas — estejamos sóbrios, vigiliando e esperando.
प्रभु के वचन के अनुसार हम तुमसे यह कहते हैं कि हम जो जीवित हैं और प्रभु के आगमन तक बचे रहेंगे, उन सोए हुओं से कदापि आगे न बढ़ेंगे। क्योंकि प्रभु स्वयं ललकार के साथ, और प्रधान स्वर्गदूत की पुकार तथा परमेश्वर की तुरही की आवाज़ के साथ स्वर्ग से उतरेगा, और जो मसीह में मृत हैं, वे पहले जी उठेंगे। तब हम जो जीवित और बचे हुए होंगे उनके साथ ही हवा में प्रभु से मिलने के लिए बादलों पर उठा लिए जाएँगे; और इस प्रकार हम सदा प्रभु के साथ रहेंगे। इसलिए इन बातों से एक दूसरे को प्रोत्साहित करते रहो।
अतः हम दूसरों के समान सोते न रहें, बल्कि जागते और सचेत रहें।
जो सोते हैं वे रात ही को सोते हैं, और जो मतवाले होते हैं वे रात ही को मतवाले होते हैं। परंतु हम दिन के हैं, इसलिए आओ, हम विश्वास और प्रेम का कवच और उद्धार की आशा का टोप पहनकर सचेत रहें; क्योंकि परमेश्वर ने हमें प्रकोप के लिए नहीं बल्कि हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा उद्धार प्राप्त करने के लिए ठहराया है,
"तुम अपने विषय में सावधान रहो, कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारे मन दुराचार, मतवालेपन और जीवन की चिंताओं के भार से दब जाएँ, और वह दिन अचानक फंदे के समान तुम पर आ पड़े। क्योंकि वह दिन संपूर्ण पृथ्वी की सतह पर रहनेवाले सब लोगों पर आ पड़ेगा। इसलिए हर समय जागते और प्रार्थना करते रहो कि तुम इन सब आने वाली बातों से बच निकलो और मनुष्य के पुत्र के सामने खड़े हो सको।"
हे प्रियो, यह बात तुमसे छिपी न रहे कि प्रभु के लिए एक दिन हज़ार वर्ष के समान है और हज़ार वर्ष एक दिन के समान। प्रभु अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने में देर नहीं करता, जैसा कुछ लोग समझते हैं; परंतु प्रभु तुम्हारे विषय में धीरज धरता है और नहीं चाहता कि कोई नाश हो, बल्कि यह कि सब लोगों को पश्चात्ताप का अवसर मिले।
परंतु प्रभु का दिन चोर के समान आएगा। उस दिन आकाश बड़ी गर्जन के साथ मिट जाएगा, तत्त्व जलकर पिघल जाएँगे और पृथ्वी तथा उस पर किए गए कार्य भस्म हो जाएँगे। जबकि ये सब वस्तुएँ इस प्रकार नाश होनेवाली हैं, तो तुम्हें पवित्र आचरण और भक्ति में कैसे लोग होना चाहिए, और कैसे परमेश्वर के दिन के शीघ्र आने की प्रतीक्षा करनी चाहिए! उस दिन के कारण आकाश आग से जलकर नष्ट हो जाएगा और उसके तत्त्व प्रचंड ताप के कारण पिघल जाएँगे। परंतु हम उसकी प्रतिज्ञा के अनुसार नए आकाश और नई पृथ्वी की प्रतीक्षा कर रहे हैं जिसमें धार्मिकता वास करती है।
देखो, मैं तुम्हें एक भेद की बात बताता हूँ : हम सब सोएँगे नहीं बल्कि हम सब बदल जाएँगे। यह एक क्षण में, पलक झपकते ही, अंतिम तुरही के फूँके जाने के साथ होगा; क्योंकि जब तुरही फूँकी जाएगी तो मृतक अविनाशी दशा में जिलाए जाएँगे और हम बदल जाएँगे।
तब मैंने एक नए आकाश और एक नई पृथ्वी को देखा; क्योंकि पहला आकाश और पहली पृथ्वी लुप्त हो गई और समुद्र भी नहीं रहा। फिर मैंने पवित्र नगर नए यरूशलेम को स्वर्ग से परमेश्वर के पास से नीचे उतरते हुए देखा, उसे ऐसे तैयार किया गया था जैसे एक दुल्हन को उसके पति के लिए सजाया जाता है।
तब मैंने सिंहासन से एक ऊँची आवाज़ को यह कहते हुए सुना, "देख! परमेश्वर का निवासस्थान मनुष्यों के साथ है, और वह उन्हीं के साथ वास करेगा, और वे उसके लोग होंगे और परमेश्वर स्वयं उनके साथ रहेगा और उनका परमेश्वर होगा। वह उनकी आँखों से सब आँसुओं को पोंछ डालेगा, और फिर न मृत्यु रहेगी और न शोक, न विलाप, न पीड़ा रहेगी; क्योंकि पहली बातें बीत गईं।"