Guardar o coração
Guardar o coração é o mandamento mais urgente de Provérbios. Sobre tudo o que se deve guardar, guarda o teu coração, porque dele procedem as fontes da vida.
Sobre tudo, guarda o coração
O coração é a nascente de tudo — pensamentos, desejos, decisões. Guardá-lo é proteger toda a vida espiritual e emocional.
अपने दिल की खू़ब हिफ़ाज़त कर;
क्यूँकि ज़िन्दगी का सर चश्मा वही हैं।
ऐ मेरे बेटे, अपना दिल मुझ को दे,
और मेरी राहों से तेरी आँखें ख़ुश हों।
ख़ुदावन्द में भरोसा करना
ऐ मेरे बेटे, मेरी ता’लीम को फ़रामोश न कर,
बल्कि तेरा दिल मेरे हुक्मों को माने,
क्यूँकि तू इनसे उम्र की दराज़ी और बुढ़ापा,
और सलामती हासिल करेगा।
"अच्छा आदमी अपने दिल के अच्छे ख़ज़ाने से अच्छी चीज़ें निकालता है, और बुरा आदमी बुरे ख़ज़ाने से बुरी चीज़ें निकालता है; क्यूँकि जो दिल में भरा है वही उसके मुँह पर आता है।"
Coração puro e renovado
Cria em mim um coração puro, ó Deus. Os puros de coração verão a Deus — e o Espírito renova nosso interior.
ऐ ख़ुदा! मेरे अन्दर पाक दिल पैदा कर,
और मेरे बातिन में शुरू' से सच्ची रूह डाल।
मुबारिक़ हैं वो जो पाक दिल हैं, क्यूँकि वह ख़ुदा को देखेंगे।
ऐ ख़ुदा, तू मुझे जाँच और मेरे दिल को पहचान।
मुझे आज़मा और मेरे ख़यालों को जान ले!
और देख कि मुझ में कोई बुरा चाल चलन तो नहीं,
और मुझ को हमेशा की राह में ले चल!
ऐ ख़ुदावन्द, मुझे जाँच और आज़मा;
मेरे दिल — ओ — दिमाग़ को परख।
क्यूँकि तेरी शफ़क़त मेरी आँखों के सामने है,
और मैं तेरी सच्चाई की राह पर चलता रहा हूँ।
तूने मेरे दिल को आज़मा लिया है, तूने रात को मेरी निगरानी की;
तूने मुझे परखा और कुछ खोट न पाया,
मैंने ठान लिया है कि मेरा मुँह ख़ता न करे।
इंसानी कामों में तेरे लबों के कलाम की मदद से
मैं ज़ालिमों की राहों से बाज़ रहा हूँ।
मेरे कदम तेरे रास्तों पर क़ाईम रहे हैं,
मेरे पाँव फिसले नहीं।
मेरा दिल क़ाईम है, ऐ ख़ुदा! मेरा दिल क़ाईम है;
मैं गाऊँगा बल्कि मैं मदह सराई करूँगा।
Guardar com a Palavra
Não vos conformeis com este mundo. A Palavra de Deus guardada no coração nos protege do pecado e nos direciona.
और इस जहान के हमशक्ल न बनो बल्कि अक़्ल नई हो जाने से अपनी सूरत बदलते जाओ ताकि ख़ुदा की नेक और पसन्दीदा और कामिल मर्ज़ी को तजुर्बा से मा’लूम करते रहो।
शरी’अत की यह किताब तेरे मुँह से न हटे, बल्कि तुझे दिन और रात इसी का ध्यान हो ताकि जो कुछ उस में लिखा है उस सब पर तू एहतियात करके 'अमल कर सके; क्यूँकि तब ही तुझे कामयाबी की राह नसीब होगी और तू ख़ूब कामयाब होगा।
मैं पूरे दिल से तेरा तालिब हुआ हूँ:
मुझे अपने फ़रमान से भटकने न दे।
मैंने तेरे कलाम को अपने दिल में रख लिया है
ताकि मैं तेरे ख़िलाफ़ गुनाह न करूँ।
तू अपने सारे दिल, और अपनी सारी जान, और अपनी सारी ताक़त से ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा से मुहब्बत रख। और ये बातें जिनका हुक्म आज मैं तुझे देता हूँ तेरे दिल पर नक़्श रहें।
तो उसने उनसे कहा, "जो बातें मैंने तुमसे आज के दिन बयान की हैं, उन सब से तुम दिल लगाना और अपने लड़कों को हुक्म देना कि वह एहतियात रखकर इस शरी’अत की सब बातों पर 'अमल करें।
Vigilância e paz
A paz de Deus guarda nossos corações em Cristo Jesus. Chegai-vos a Deus, purificai os corações — e Ele estará convosco.
किसी बात की फ़िक्र न करो, बल्कि हर एक बात में तुम्हारी दरख़्वास्तें दुआ और मिन्नत के वसीले से शुक्रगुज़ारी के साथ ख़ुदा के सामने पेश की जाएँ। तो ख़ुदा का इत्मीनान जो समझ से बिल्कुल बाहर है, वो तुम्हारे दिलो और ख़यालों को मसीह 'ईसा में महफ़ूज़ रखेगा।
ख़ुदा के नज़दीक जाओ तो वो तुम्हारे नज़दीक आएगा; ऐ, गुनाहगारो अपने हाथों को साफ़ करो और ऐ, दो दिलो अपने दिलों को पाक करो।
तुम भी सब्र करो और अपने दिलों को मज़बूत रखो, क्यूँकि ख़ुदावन्द की आमद क़रीब है।
नयी ज़िन्दगी जीना
तुम को मसीह के साथ ज़िन्दा कर दिया गया है, इस लिए वह कुछ तलाश करो जो आस्मान पर है जहाँ मसीह ख़ुदा के दहने हाथ बैठा है।