Publicidade

Intimidade com Deus

Por Bíblia Online

A intimidade com Deus é o maior privilégio do cristão. Ele nos convida a nos aproximar, a conhecê-lo profundamente e a desfrutar de comunhão diária com o Criador do universo.

Aproximar-se de Deus

Chegai-vos a Deus e Ele se chegará a vós. Deus deseja intimidade, não religiosidade. Ele busca os que o buscam de todo coração.

ख़ुदा के नज़दीक जाओ तो वो तुम्हारे नज़दीक आएगा; ऐ, गुनाहगारो अपने हाथों को साफ़ करो और ऐ, दो दिलो अपने दिलों को पाक करो।

ऐ सब प्यासो, पानी के पास आओ, और वह भी जिसके पास पैसा न हो, आओ, मोल लो, और खाओ, हाँ आओ! शराब और दूध बेज़र और बेक़ीमत ख़रीदो। तुम किस लिए अपना रुपया उस चीज़ के लिए जो रोटी नहीं, और अपनी मेहनत उस चीज़ के वास्ते जो आसूदा नहीं करती, ख़र्च करते हो? तुम ग़ौर से मेरी सुनो, और वह चीज़ जो अच्छी है खाओ; और तुम्हारी जान फ़रबही से लज़्ज़त उठाए। कान लगाओ और मेरे पास आओ, सुनो और तुम्हारी जान ज़िन्दा रहेगी; और मैं तुम को अबदी 'अहद या'नी दाऊद की सच्ची नेमतें बख़्शूँगा। देखो, मैंने उसे उम्मतों के लिए गवाह मुक़र्रर किया, बल्कि उम्मतों का पेशवा और फ़रमॉंरवा। देख, तू एक ऐसी क़ौम को जिसे तू नहीं जानता बुलाएगा, और एक ऐसी क़ौम जो तुझे नहीं जानती थी, ख़ुदावन्द तेरे ख़ुदा और इस्राईल के क़ुददूस की ख़ातिर तेरे पास दौड़ी आएगी; क्यूँकि उसने तुझे जलाल बख्शा है। जब तक ख़ुदावन्द मिल सकता है उसके तालिब हो, जब तक वह नज़दीक है उसे पुकारो।

और यूँ होगा कि मैं उनके पुकारने से पहले जवाब दूँगा, और वह अभी कह न चुकेंगे कि मैं सुन लूँगा।

कि मुझे पुकार और मैं तुझे जवाब दूँगा, और बड़ी — बड़ी और गहरी बातें जिनको तू नहीं जानता, तुझ पर ज़ाहिर करूँगा।

क्यूँकि मैं तुम्हारे हक़ में अपने ख़यालात को जानता हूँ, ख़ुदावन्द फ़रमाता है, या'नी सलामती के ख़यालात, बुराई के नहीं; ताकि मैं तुम को नेक अन्जाम की उम्मीद बख़्शूँ।

Sede de Deus

Como a corça deseja as correntes de água, assim a minha alma suspira por ti, ó Deus. A intimidade nasce do desejo profundo.

जैसे हिरनी पानी के नालों को तरसती है,

वैसे ही ऐ ख़ुदा! मेरी रूह तेरे लिए तरसती है।

मेरी रूह, ख़ुदा की, ज़िन्दा ख़ुदा की प्यासी है।

मैं कब जाकर ख़ुदा के सामने हाज़िर हूँगा?

ऐ ख़ुदा, तू मेरा ख़ुदा है,

मै दिल से तेरा तालिब हूँगा;

ख़ुश्क और प्यासी ज़मीन में जहाँ पानी नहीं,

मेरी जान तेरी प्यासी और मेरा जिस्म तेरा मुशताक़ है

इस तरह मैंने मक़दिस में तुझ पर निगाह की

ताकि तेरी कु़दरत और हश्मत को देखूँ।

क्यूँकि तेरी शफ़क़त ज़िन्दगी से बेहतर है

मेरे होंट तेरी ता'रीफ़ करेंगे।

इसी तरह मैं उम्र भर तुझे मुबारक कहूँगा;

और तेरा नाम लेकर अपने हाथ उठाया करूँगा;

मेरी जान जैसे गूदे और चर्बी से सेर होगी,

और मेरा मुँह मसरूर लबों से तेरी ता'रीफ़ करेगा।

जब मैं बिस्तर पर तुझे याद करूँगा,

और रात के एक एक पहर में तुझ पर ध्यान करूँगा;

इसलिए कि तू मेरा मददगार रहा है,

और मैं तेरे परों के साये में ख़ुशी मनाऊँगा।

मेरी जान को तेरी ही धुन है;

तेरा दहना हाथ मुझे संभालता है।

लेकिन जो मेरी जान की हलाकत के दर पै हैं,

वह ज़मीन के तह में चले जाएँगे।

वह तलवार के हवाले होंगे,

वह गीदड़ों का लुक्मा बनेंगे।

लेकिन बादशाह खु़दा में ख़ुश होगा;

जो उसकी क़सम खाता है वह फ़ख़्र करेगा;

क्यूँकि झूट बोलने वालों का मुँह बन्द कर दिया जाएगा

Unidade com o Pai

Jesus orou pela unidade dos seus com o Pai. A intimidade com Deus inclui confissão, perdão e alegria na comunhão.

मैं ने उन्हें वह जलाल दिया है जो तू ने मुझे दिया है ताकि वह एक हों जिस तरह हम एक हैं, मैं उन में और तू मुझ में। वह कामिल तौर पर एक हों ताकि दुनियाँ जान ले कि तू ने मुझे भेजा और कि तू ने उन से मुहब्बत रखी है जिस तरह मुझ से रखी है।

ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा, जो तुझ में है, क़ादिर है, वही बचा लेगा; वह तेरी वजह से शादमान होकर खु़शी करेगा; वह अपनी मुहब्बत में मसरूर रहेगा; वह गाते हुए तेरे लिए शादमानी करेगा।

अगर अपने गुनाहों का इक़रार करें, तो वो हमारे गुनाहों को मु'आफ़ करने और हमें सारी नारास्ती से पाक करने में सच्चा और 'आदिल है।

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-20_17-16-08-