Publicidade

Jesus Cristo

Por Bíblia Online

Jesus Cristo é o centro de toda a Escritura — Deus encarnado, Salvador do mundo, Senhor dos senhores. Nele habita corporalmente toda a plenitude da divindade.

A divindade de Cristo

No princípio era o Verbo, e o Verbo estava com Deus, e o Verbo era Deus. Jesus é Deus revelado em carne humana.

अनादि वचन का देहधारण

आदि में वचन था, और वचन परमेश्‍वर के साथ था, और वचन परमेश्‍वर था।

अनादि वचन का देहधारण

आदि में वचन था, और वचन परमेश्‍वर के साथ था, और वचन परमेश्‍वर था। यही आदि में परमेश्‍वर के साथ था। सब कुछ उसके द्वारा उत्पन्‍न‍ हुआ और जो कुछ उत्पन्‍न‍ हुआ है, उसमें से कुछ भी उसके बिना उत्पन्‍न‍ नहीं हुआ।

वचन देहधारी हुआ और हमारे बीच में डेरा किया। हमने उसकी ऐसी महिमा देखी, जैसी पिता के एकलौते की महिमा। वह अनुग्रह और सच्‍चाई से परिपूर्ण था।

क्योंकि उसी में परमेश्‍वरत्व की सारी परिपूर्णता सदेह वास करती है

क्योंकि उसी में परमेश्‍वरत्व की सारी परिपूर्णता सदेह वास करती है और तुम उसी में परिपूर्ण किए गए हो जो समस्त प्रधानता और अधिकार का शिरोमणि है।

मसीह की दीनता और महानता

तुममें वही स्वभाव हो जो मसीह यीशु में था, जिसने परमेश्‍वर के स्वरूप में होते हुए भी परमेश्‍वर के तुल्य होने को अपने वश में रखने की वस्तु न समझा, बल्कि अपने को शून्य कर दिया, और दास का स्वरूप लेकर मनुष्य की समानता में हो गया।

मसीह की दीनता और महानता

तुममें वही स्वभाव हो जो मसीह यीशु में था,

Jesus, o Filho de Deus

Tu és o Cristo, o Filho do Deus vivo! Jesus revelou o Pai e demonstrou sua autoridade divina por palavras e obras.

उसने उनसे पूछा,"परंतु तुम मुझे क्या कहते हो?" शमौन पतरस ने उत्तर दिया, "तू जीवित परमेश्‍वर का पुत्र मसीह है।" इस पर यीशु ने उससे कहा,"हे योना के पुत्र शमौन! तू धन्य है, क्योंकि यह बात मांस और लहूने नहीं, बल्कि मेरे पिता ने जो स्वर्ग में है, तुझ पर प्रकट की है।

देखो, एक कुँवारी गर्भवती होगी

और एक पुत्र को जन्म देगी,

और उसका नाम "इम्मानुएल" रखा जाएगा, जिसका अर्थ है, परमेश्‍वर हमारे साथ।

जब शतपति और उसके साथ यीशु का पहरा देनेवालों ने भूकंप और उन घटनाओं को देखा तो अत्यंत डर गए और कहने लगे, "सचमुच, यह परमेश्‍वर का पुत्र था।"

परंतु वह चुप रहा और उसने कोई उत्तर नहीं दिया। महायाजक ने उससे फिर पूछा, "क्या तू उस परम धन्य का पुत्र मसीह है?" यीशु ने कहा,"मैं हूँ! और तुम मनुष्य के पुत्र को सर्वशक्‍तिमान के दाहिनी ओर बैठा और आकाश के बादलों के साथ आता हुआ देखोगे।"

परंतु उसने उनसे कहा, "विस्मित मत हो। तुम यीशु नासरी को ढूँढ़ रही हो जो क्रूस पर चढ़ाया गया था। वह जी उठा है! वह यहाँ नहीं है। देखो, यह वह स्थान है जहाँ उन्होंने उसे रखा था।

यीशु का बपतिस्मा

फिर ऐसा हुआ कि जब सब लोगों ने बपतिस्मा लिया तो यीशु ने भी बपतिस्मा लिया, और जब वह प्रार्थना कर रहा था तो आकाश खुल गया, तब पवित्र आत्मा दैहिक रूप में कबूतर के समान उस पर उतरा और आकाश से एक आवाज़ आई, "तू मेरा प्रिय पुत्र है, मैं तुझसे अति प्रसन्‍न हूँ।"

Eu Sou

Jesus disse: antes que Abraão existisse, Eu Sou. Ele se identificou com o nome divino revelado a Moisés na sarça ardente.

यीशु ने उनसे कहा,"मैं तुमसे सच सच कहता हूँ, इससे पहले कि अब्राहम उत्पन्‍न‍ हुआ, मैं हूँ।"

मूसा ने परमेश्‍वर से कहा, "यदि मैं इस्राएलियों के पास जाकर उनसे कहूँ, ‘तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्‍वर ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है,’ और वे मुझसे पूछें, ‘उसका क्या नाम है?’ तो मैं उन्हें क्या उत्तर दूँ?"

परमेश्‍वर ने मूसा से कहा, "मैं जो हूँ सो हूँ।" फिर उसने कहा, "तू इस्राएलियों से यह कहना किमैं हूँ ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है।"

मैं और पिता एक हैं।"

परंतु यीशु ने उनसे कहा,"मेरा पिता अब तक कार्य करता है, और मैं भी कार्य करता हूँ।" इस कारण यहूदी और भी अधिक उसे मार डालने का अवसर ढूँढ़ने लगे, क्योंकि वह न केवल सब्त के दिन की विधि को तोड़ रहा था, बल्कि परमेश्‍वर को अपना पिता कहकर अपने आपको परमेश्‍वर के तुल्य ठहरा रहा था।

इस कारण यहूदी और भी अधिक उसे मार डालने का अवसर ढूँढ़ने लगे, क्योंकि वह न केवल सब्त के दिन की विधि को तोड़ रहा था, बल्कि परमेश्‍वर को अपना पिता कहकर अपने आपको परमेश्‍वर के तुल्य ठहरा रहा था।

जिस प्रकार पिता मृतकों को जिलाता और उन्हें जीवन देता है, उसी प्रकार पुत्र भी जिन्हें वह चाहता है जीवन देता है। पिता किसी का न्याय नहीं करता बल्कि उसने न्याय का सारा कार्य पुत्र को सौंप दिया है, ताकि सब लोग जैसे पिता का आदर करते हैं पुत्र का भी आदर करें। जो पुत्र का आदर नहीं करता, वह पिता का भी आदर नहीं करता जिसने उसे भेजा है।

मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ कि वह समय आता है बल्कि अब है जब मृतक परमेश्‍वर के पुत्र की आवाज़ सुनेंगे, और जो सुनेंगे वे जीएँगे।

O Salvador e Senhor

Jesus é o caminho, a verdade e a vida. Não há outro nome dado entre os homens pelo qual devamos ser salvos.

यीशु ने उससे कहा,"मार्ग और सत्य और जीवन मैं ही हूँ। बिना मेरे द्वारा कोई भी पिता के पास नहीं पहुँचता।

यीशु ने उससे कहा,"मैं इतने समय से तुम्हारे साथ हूँ, फिर भी फिलिप्पुस, तूने मुझे नहीं जाना? जिसने मुझे देखा है उसने पिता को देखा है। तू कैसे कहता है, ‘हमें पिता को दिखा’? क्या तू विश्‍वास नहीं करता कि मैं पिता में हूँ और पिता मुझमें है? जो बातें मैं तुमसे कहता हूँ, अपनी ओर से नहीं कहता; परंतु पिता जो मुझमें रहता है, वही अपने कार्य करता है।

यीशु ने उससे कहा,"पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूँ। जो मुझ पर विश्‍वास करता है, चाहे वह मर भी जाए फिर भी जीएगा,

यीशु ने उससे कहा,"क्या मैंने तुझसे नहीं कहा कि यदि तू विश्‍वास करेगी तो परमेश्‍वर की महिमा देखेगी?"

"किसी दूसरे के द्वारा उद्धार नहीं, क्योंकि स्वर्ग के नीचे मनुष्यों के बीच में कोई दूसरा नाम नहीं दिया गया जिसके द्वारा हमारा उद्धार हो सके।"

मार्ग में चलते-चलते वे एक स्थान पर पहुँचे जहाँ पानी था, और खोजे ने कहा, "देख, यहाँ पानी है। अब मेरे बपतिस्मा लेने में क्या रुकावट है?" [फिलिप्पुस ने कहा, "यदि तू पूरे मन से विश्‍वास करता है, तो ले सकता है।" उसने उत्तर दिया, "मैं विश्‍वास करता हूँ कि यीशु मसीह परमेश्‍वर का पुत्र है।"] तब उसने रथ रोकने का आदेश दिया, और फिलिप्पुस और खोजा दोनों पानी में उतरे, और उसने खोजे को बपतिस्मा दिया।

A supremacia de Cristo

Ele é o resplendor da glória de Deus e a expressão exata do seu ser. Toda a plenitude habita nele e por Ele tudo subsiste.

वह उसकी महिमा का प्रकाश और उसके तत्त्व का प्रतिरूप है, और अपने सामर्थ्य के वचन के द्वारा वह सब वस्तुओं को संभाले रखता है। वह हमारे पापों को धोकर ऊँचे पर महामहिम के दाहिनी ओर जा बैठा। इस प्रकार वह स्वर्गदूतों से उतना ही उत्तम ठहरा, जितना उसने उनसे श्रेष्‍ठ नाम उत्तराधिकार में पाया है।

यीशु हमारा बड़ा महायाजक

जबकि हमारे पास ऐसा बड़ा महायाजक है जो आकाशमंडल से होकर गया, अर्थात् परमेश्‍वर का पुत्र यीशु, तो आओ, हम अपने विश्‍वास के अंगीकार को दृढ़ता से थामे रहें। क्योंकि हमारा महायाजक ऐसा नहीं है जो हमारी निर्बलताओं में हमसे सहानुभूति न रख सके। वह सब बातों में हमारे समान परखा तो गया, फिर भी निष्पाप निकला।

और विश्‍वास के कर्ता और सिद्ध करनेवाले यीशु की ओर ताकते रहें, जिसने उस आनंद के लिए जो उसके सामने रखा था, लज्‍जा की चिंता किए बिना क्रूस के दुःख को सह लिया, और परमेश्‍वर के सिंहासन के दाहिनी ओर जा बैठा।

इस कारण यह आवश्यक था कि वह सब बातों में अपने भाइयों के समान बने, जिससे वह परमेश्‍वर से संबंधित बातों में दयालु और विश्‍वासयोग्य महायाजक बनकर लोगों के पापों का प्रायश्‍चित्त करे।

Confessar a Cristo

Todo aquele que confessa que Jesus é o Filho de Deus, Deus permanece nele e ele em Deus. A fé em Cristo é a vitória.

जो कोई यह मान लेता है कि यीशु परमेश्‍वर का पुत्र है, परमेश्‍वर उसमें बना रहता है और वह परमेश्‍वर में।

जो कोई यह मान लेता है कि यीशु परमेश्‍वर का पुत्र है, परमेश्‍वर उसमें बना रहता है और वह परमेश्‍वर में।

परमेश्‍वर का प्रेम हमारे बीच इससे प्रकट हुआ कि परमेश्‍वर ने अपने एकलौते पुत्र को जगत में भेज दिया कि हम उसके द्वारा जीवित रहें। प्रेम इसमें नहीं कि हमने परमेश्‍वर से प्रेम रखा, बल्कि इसमें है कि परमेश्‍वर ने हमसे प्रेम रखा और अपने पुत्र को हमारे पापों के प्रायश्‍चित्त के लिए भेजा।

परमेश्‍वर का प्रेम हमारे बीच इससे प्रकट हुआ कि परमेश्‍वर ने अपने एकलौते पुत्र को जगत में भेज दिया कि हम उसके द्वारा जीवित रहें।

जो पाप करता है वह शैतान से है क्योंकि शैतान आरंभ ही से पाप करता आया है। परमेश्‍वर का पुत्र इसलिए प्रकट हुआ कि वह शैतान के कार्यों का नाश करे।

संसार पर जय पानेवाला कौन है? केवल वह जो यह विश्‍वास करता है कि यीशु ही परमेश्‍वर का पुत्र है।

वह साक्षी यह है : परमेश्‍वर ने हमें अनंत जीवन दिया है, और यह जीवन उसके पुत्र में है। जिसके पास पुत्र है उसके पास यह जीवन है। जिसके पास परमेश्‍वर का पुत्र नहीं है उसके पास यह जीवन नहीं।

यदि तू अपने मुँह से अंगीकार करे कि यीशु प्रभु है, और अपने मन में विश्‍वास करे कि परमेश्‍वर ने उसे मृतकों में से जिलाया, तो तू उद्धार पाएगा;

Viver em Cristo

Já não sou eu quem vive, mas Cristo vive em mim. Ele supre toda necessidade, dá paz e reina como Senhor.

मैं मसीह के साथ क्रूस पर चढ़ाया गया हूँ; अब मैं जीवित नहीं रहा, परंतु मसीह मुझमें जीवित है। अब जो मैं शरीर में जीवित हूँ तो उस विश्‍वास के द्वारा जीवित हूँ जो परमेश्‍वर के पुत्र पर है जिसने मुझसे प्रेम रखा और अपने आपको मेरे लिए दे दिया।

मेरा परमेश्‍वर अपने उस धन के अनुसार जो महिमा में है, तुम्हारी प्रत्येक आवश्यकता को मसीह यीशु में पूरी करेगा।

मसीह की शांति तुम्हारे मनों पर राज्य करे जिसके लिए तुम एक देह में बुलाए भी गए हो; और आभारी बने रहो।

क्योंकि हम उसकी रचना हैं और मसीह यीशु में उन भले कार्यों के लिए सृजे गए हैं, जिन्हें परमेश्‍वर ने पहले से ही तैयार किया कि हम उन्हें करें।

और प्रेम में चलो, जैसे मसीह ने भी हमसे प्रेम रखा और एक मधुर सुगंध के लिए परमेश्‍वर के सामने भेंट और बलिदान के रूप में अपने आपको हमारे स्थान पर अर्पित कर दिया।

क्योंकि जिस प्रकार हमारी एक देह में बहुत से अंग हैं, और सब अंगों का कार्य एक सा नहीं, उसी प्रकार हम अनेक होते हुए भी मसीह में एक देह हैं, और आपस में एक दूसरे के अंग हैं।

परंतु परमेश्‍वर का धन्यवाद हो, जो हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा हमें विजय प्रदान करता है।

पर अपने मन में मसीह को प्रभु जानकर आदर दो; और जो तुम्हारी आशा के विषय में तुमसे कुछ पूछे, उसे नम्रता और आदर के साथ उत्तर देने को हर समय तैयार रहो;

क्योंकि एक ही परमेश्‍वर है

तथा परमेश्‍वर और मनुष्यों के बीच भी एक ही मध्यस्थ है,

अर्थात् मसीह यीशु, जो मनुष्य है।

O Rei eterno

O Rei dos reis voltará em glória e majestade. Todo joelho se dobrará e toda língua confessará que Jesus Cristo é o Senhor.

श्‍वेत घोड़े का सवार

फिर मैंने स्वर्ग को खुला हुआ देखा, और देखो, एक श्‍वेत घोड़ा है, और जो उस पर सवार है वह विश्‍वासयोग्य और सत्य कहलाता है, और वह धार्मिकता के साथ न्याय और युद्ध करता है। उसकी आँखें आग की ज्वाला के समान हैं, और उसके सिर पर बहुत से मुकुट हैं, और उस पर एक नाम लिखा है जिसे उसको छोड़ और कोई नहीं जानता, वह लहू में डुबोया हुआ वस्‍त्र पहने हुए है, और उसका नाम परमेश्‍वर का वचन है। स्वर्ग की सेनाएँ मलमल के स्वच्छ और श्‍वेत वस्‍त्र पहने श्‍वेत घोड़ों पर उसके पीछे-पीछे चल रही थीं। उसके मुँह से एक तेज़ धारवाली तलवार निकल रही थी, कि वह उससे जाति-जाति पर प्रहार करे। वह लोहे के राजदंड से उन पर शासन करेगा, और वह सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर के भयंकर प्रकोप की मदिरा के रसकुंड में दाख रौंदेगा; और उसके वस्‍त्र और जाँघ पर एक नाम लिखा हुआ है :

राजाओं का राजा और प्रभुओं का प्रभु।

प्रभु यीशु का अनुग्रह तुम सब पर होता रहे। आमीन।

फिर उसने थोमा से कहा,"अपनी उँगली यहाँ ला और मेरे हाथों को देख, और अपना हाथ लाकर मेरी पसली में डाल, और अविश्‍वासी नहीं बल्कि विश्‍वासी हो।" इस पर थोमा ने उससे कहा, "मेरे प्रभु! मेरे परमेश्‍वर!"

पुस्तक का उद्देश्य

यीशु ने अपने शिष्यों के सामने और भी बहुत से चिह्‍न दिखाए, जो इस पुस्तक में नहीं लिखे गए; परंतु ये इसलिए लिखे गए हैं, ताकि तुम विश्‍वास करो कि यीशु ही परमेश्‍वर का पुत्र मसीह है, और विश्‍वास करके उसके नाम से जीवन पाओ।

मेरी आज्ञा यह है कि जैसे मैंने तुमसे प्रेम रखा वैसे ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम रखो।

मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, जो मेरे भेजे हुए को ग्रहण करता है, वह मुझे ग्रहण करता है, और जो मुझे ग्रहण करता है, वह मेरे भेजनेवाले को ग्रहण करता है।"

और मैं उन्हें अनंत जीवन देता हूँ; वे कभी भी नाश न होंगी और न कोई उन्हें मेरे हाथ से छीनेगा। मेरा पिता, जिसने उन्हें मुझे सौंपा है, सब से महान है और उन्हें पिता के हाथ से कोई नहीं छीन सकता। मैं और पिता एक हैं।"

"क्योंकि परमेश्‍वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्‍वास करे वह नाश न हो, परंतु अनंत जीवन पाए। परमेश्‍वर ने अपने पुत्र को जगत में इसलिए नहीं भेजा कि वह जगत को दोषी ठहराए, परंतु इसलिए कि जगत उसके द्वारा उद्धार पाए। जो उस पर विश्‍वास करता है, वह दोषी नहीं ठहराया जाता, परंतु जो विश्‍वास नहीं करता, वह दोषी ठहराया जा चुका है; क्योंकि उसने परमेश्‍वर के एकलौते पुत्र के नाम पर विश्‍वास नहीं किया।

और जो अपना क्रूस लेकर मेरे पीछे नहीं चलता, वह मेरे योग्य नहीं।

क्योंकि जहाँ दो या तीन मेरे नाम पर इकट्ठे होते हैं, वहाँ मैं उनके बीच में होता हूँ।"

उनकी ओर देखकर यीशु ने कहा,"मनुष्यों के लिए तो यह असंभव है, परंतु परमेश्‍वर के लिए नहीं, क्योंकि परमेश्‍वर के लिए सब कुछ संभव है।"

उसने कहा,"जो मनुष्यों के लिए असंभव है, वह परमेश्‍वर के लिए संभव है।"

प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम्हारी आत्मा के साथ बना रहे। आमीन।

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-22_10-02-25-