Língua
A língua tem poder de vida e de morte. A Bíblia compara a língua ao leme de um navio e à faísca que incendeia uma floresta. Dominar a língua é prova de maturidade espiritual.
O poder da língua
A morte e a vida estão no poder da língua. Quem a domina é varão perfeito, capaz de controlar todo o corpo.
जीभ के वश में मृत्यु और जीवन दोनों होते हैं,
और जो उसका सदुपयोग करना जानता है,
वह उसका फल पाएगा।
क्योंकि हम सब बहुत सी बातों में चूक जाते हैं। यदि कोई अपनी बातों में नहीं चूकता तो वह सिद्ध मनुष्य है, और अपनी सारी देह पर भी नियंत्रण रख सकता है।
यदि हम घोड़ों को अपने वश में करने के लिए उनके मुँह में लगाम लगाएँ, तो हम उनकी सारी देह को घुमा सकते हैं। देखो, जहाज़ भी, यद्यपि विशाल होते हैं और तेज़ हवाओं द्वारा चलाए जाते हैं, फिर भी एक छोटी सी पतवार से नाविक उन्हें जहाँ चाहता है घुमाता है। इसी प्रकार जीभ भी एक छोटा सा अंग है और बड़ी-बड़ी डींगे मारती है।
देखो, एक थोड़ी सी आग कितने बड़े जंगल को जला देती है! जीभ एक आग है। जीभ हमारे अंगों में अधर्म का एक संसार है, जो सारी देह को कलंकित करती और जीवन की गति में आग लगा देती है, तथा स्वयं नरक की आग से जलाई जाती है।
क्योंकि हर प्रकार के वन-पशु और पक्षी, रेंगनेवाले जंतु और समुद्री जीव मनुष्यजाति के वश में किए जा सकते हैं और वश में कर भी दिए गए हैं, परंतु कोई भी मनुष्य जीभ को वश में नहीं कर सकता। यह ऐसी बुराई है जो शांत नहीं रहती और प्राणनाशक विष से भरी है।
इसी से हम प्रभु और पिता को धन्य कहते हैं, और इसी से हम मनुष्यों को शाप देते हैं जो परमेश्वर के स्वरूप में बनाए गए हैं; एक ही मुँह से आशिष और शाप दोनों निकलते हैं। हे मेरे भाइयो! ऐसा नहीं होना चाहिए। क्या सोते के एक ही मुँह से मीठा और खारा पानी निकलता है? हे मेरे भाइयो, क्या अंजीर के पेड़ पर जैतून या दाखलता पर अंजीर लग सकते हैं? वैसे ही खारे पानी के सोते से मीठा पानी नहीं निकल सकता।
Palavras sábias
A língua branda quebra até ossos. A palavra certa no tempo certo é como maçãs de ouro em salvas de prata.
धीरज धरने के द्वारा शासक को मनाया जा सकता है,
और विनम्र वाणी हड्डी को भी तोड़ डालती है।
बिना सोचे-समझे बोलनेवाले की बातें तलवार के समान चुभती हैं,
परंतु बुद्धिमान की बातें स्वस्थ करती हैं।
सच्चाई सदा बनी रहेगी,
परंतु झूठ पल भर का ही होता है।
जहाँ बातें बहुत होती हैं,
वहाँ पाप भी होता है,
परंतु जो अपनी जीभ पर नियंत्रण रखता है,
वह बुद्धिमान है।
मूर्ख भी, जब वह चुप रहता है तो बुद्धिमान समझा जाता है;
और जब वह अपना मुँह बंद रखता है,
तो समझदार माना जाता है।
Disciplinar a fala
Quem guarda a boca e a língua guarda a sua alma de angústias. A religião sem controle da língua é vã.
यदि कोई अपने आपको भक्त समझे और अपनी जीभ पर लगाम न लगाए बल्कि अपने हृदय को धोखा दे, तो उसकी भक्ति व्यर्थ है।
जीवन की अस्थाई प्रकृति
मैंने कहा, "मैं अपने चाल-चलन की चौकसी करूँगा
ताकि मेरी जीभ से पाप न हो।
जब तक दुष्ट मेरे सामने है,
मैं अपने मुँह पर लगाम लगाए रहूँगा।"
वह कौन है जो जीवन की अभिलाषा रखता है
और दीर्घायु चाहता है कि भलाई देखे?
अपनी जीभ को बुराई से,
और अपने होंठों को छल की बातें बोलने से रोक रख।
धर्मी अपने मुँह से बुद्धि की,
और जीभ से न्याय की बातें कहता है।
उसके परमेश्वर की व्यवस्था
उसके मन में बसी रहती है,
उसके कदम फिसलते नहीं।
तब मेरी जीभ से तेरी धार्मिकता की चर्चा होगी,
और दिन भर तेरी स्तुति होती रहेगी।
इससे पहले कि मेरे मुँह से कोई बात निकले,
हे यहोवा, तू उसे पूरी तरह से जानता है।
हे यहोवा, झूठ बोलनेवाले मुँह से
और छली जीभ से मेरी रक्षा कर।
यहोवा सब चापलूसी भरे होंठों को
और बड़ी-बड़ी बातें कहनेवाली जीभ को काट डाले।
वे तो कहते हैं, "हम अपनी जीभ ही से जीतेंगे,
हमारे होंठ हमारे ही वश में हैं;
हमारा स्वामी कौन है?"
हे प्रभु, उन्हें नष्ट कर दे,
और उनकी भाषा में गड़बड़ी डाल,
क्योंकि मैंने नगर में हिंसा और उपद्रव देखा है।
Toda língua confessará
Ao nome de Jesus todo joelho se dobrará e toda língua confessará que Jesus Cristo é Senhor, para glória de Deus Pai.
इस कारण परमेश्वर ने उसे अति महान भी किया और उसे वह नाम दिया जो सब नामों में श्रेष्ठ है, ताकि स्वर्ग में और पृथ्वी पर और पृथ्वी के नीचे, हर घुटना यीशु के नाम पर टिके, और हर जीभ परमेश्वर पिता की महिमा के लिए अंगीकार करे कि यीशु मसीह ही प्रभु है।
प्रेम : सब से उत्तम मार्ग
यदि मैं मनुष्यों और स्वर्गदूतों की भाषाओं में बोलूँ, पर प्रेम न रखूँ, तो मैं ठनठनाता हुआ पीतल और झनझनाती हुई झाँझ हूँ।
परंतु मैं तुमसे कहता हूँ कि जो भी व्यर्थ बात मनुष्य कहेंगे, न्याय के दिन उसका लेखा उन्हें देना पड़ेगा; क्योंकि तू अपने शब्दों से निर्दोष और अपने ही शब्दों से दोषी ठहराया जाएगा।"
तब यहोवा नगर और मीनार को देखने के लिए उतर आया जिन्हें लोग बना रहे थे। और यहोवा ने कहा, "देखो, वे सब एक ही जाति के हैं और उनकी एक ही भाषा है। और जब उन्होंने यह कार्य आरंभ कर दिया है तो वे जो कुछ भी करने की ठानें उनके लिए वह असंभव नहीं होगा। आओ, हम उतरकर उनकी भाषा में गड़बड़ी डालें कि वे एक दूसरे की बोली को न समझ पाएँ।" इस प्रकार यहोवा ने उन्हें सारी पृथ्वी पर तितर-बितर कर दिया। और उन्होंने उस नगर को बनाना छोड़ दिया। इसलिए उस नगर का नाम बेबीलोन पड़ा, क्योंकि वहाँ यहोवा ने सारी पृथ्वी की भाषा में गड़बड़ी डाली थी; और वहाँ से यहोवा ने उन्हें सारी पृथ्वी पर तितर-बितर कर दिया था।
Este artigo te tocou? Faça uma oração!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.