Milagres de Jesus
Os Evangelhos registram dezenas de milagres realizados por Jesus — curas, ressurreições, domínio sobre a natureza e libertações. Cada milagre revelava sua divindade e compaixão.
Curas de cegos e surdos
Jesus devolveu a visão aos cegos e a audição aos surdos, manifestando seu poder sobre toda enfermidade e deficiência.
जब ईसा वहाँ से आगे बढ़ा तो दो अन्धे उसके पीछे ये पुकारते हुए चले "ऐ इब्न — ए — दाऊद, हम पर रहम कर।" जब वो घर में पहुँचा तो वो अन्धे उसके पास आए और 'ईसा ने उनसे कहा "क्या तुम को यक़ीन है कि मैं ये कर सकता हूँ?" उन्हों ने उस से कहा "हाँ ख़ुदावन्द।" फिर उस ने उन की आँखें छू कर कहा, "तुम्हारे यक़ीन के मुताबिक़ तुम्हारे लिए हो।" और उन की आँखें खुल गईं और ईसा ने उनको ताकीद करके कहा, "ख़बरदार, कोई इस बात को न जाने!" मगर उन्होंने निकल कर उस तमाम इलाक़े में उसकी शोहरत फैला दी।
जब वो यरीहू से निकल रहे थे; एक बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली। और देखो; दो अँधों ने जो रास्ते के किनारे बैठे थे ये सुनकर कि 'ईसा जा रहा है चिल्ला कर कहा, "ऐ ख़ुदावन्द इब्न — ए — दाऊद हम पर रहम कर।" लोगों ने उन्हें डाँटा कि चुप रहें; लेकिन वो और भी चिल्ला कर कहने लगे, "ऐ ख़ुदावन्द इबने दाऊद हम पर रहम कर।" ईसा ने खड़े होकर उन्हें बुलाया और कहा, "तुम क्या चाहते हो कि मैं तुम्हारे लिए करूँ?" उन्होंने उससे कहा "ऐ ख़ुदावन्द हमारी आँखें खुल जाएँ।" ईसा को तरस आया। और उसने उन की आँखों को छुआ और वो फ़ौरन देखने लगे और उसके पीछे हो लिए।
फिर वो बैत सैदा में आये और लोग एक अंधे को उसके पास लाए और उसकी मिन्नत की, कि उसे छूए। वो उस अंधे का हाथ पकड़ कर उसे गाँव से बाहर ले गया, और उसकी आँखें में थूक कर अपने हाथ उस पर रख्खे और उस से पूछा, "क्या तू कुछ देखता है?" उसने नज़र उठा कर कहा "मैं आदमियों को देखता हूँ क्यूँकि वो मुझे चलते हुए ऐसे दिखाई देते हैं जैसे दरख़्त।" उसने फिर दोबारा उसकी आँखों पर अपने हाथ रख्खे और उसने ग़ौर से नज़र की और अच्छा हो गया और सब चीज़ें साफ़ साफ़ देखने लगा। फिर उसने उसको उसके घर की तरफ़ रवाना किया और कहा, "इस गाँव के अन्दर क़दम न रखना।"
और वो फिर सूर शहर की सरहदों से निकल कर सैदा शहर की राह से दिकपुलिस की सरहदों से होता हुआ गलील की झील पर पहुँचा। और लोगों ने एक बहरे को जो हकला भी था, उसके पास लाकर उसकी मिन्नत की कि अपना हाथ उस पर रख। वो उसको भीड़ में से अलग ले गया, और अपनी उंगलियाँ उसके कानों में डालीं और थूक कर उसकी ज़बान छूई। और आसमान की तरफ़ नज़र करके एक आह भरी और उससे कहा "इफ़्फ़त्तह!" या’नी "खुल जा!" और उसके कान खुल गए, और उसकी ज़बान की गिरह खुल गई और वो साफ़ बोलने लगा। उसने उसको हुक्म दिया कि किसी से न कहना, लेकिन जितना वो उनको हुक्म देता रहा उतना ही ज़्यादा वो चर्चा करते रहे। और उन्हों ने निहायत ही हैरान होकर कहा "जो कुछ उसने किया सब अच्छा किया वो बहरों को सुनने की और गूँगों को बोलने की ताक़त देता है।"
और वो यरीहू में आए और जब वो और उसके शागिर्द और एक बड़ी भीड़ यरीहू से निकलती थी तो तिमाई का बेटा बरतिमाई अंधा फ़क़ीर रास्ते के किनारे बैठा हुआ था। और ये सुनकर कि ईसा नासरी है चिल्ला चिल्लाकर कहने लगा, ऐ इब्न — "ए दाऊद ऐ ईसा मुझ पर रहम कर!" और बहुतों ने उसे डाँटा कि चुप रह, मगर वो और ज़्यादा चिल्लाया, "ऐ इब्न — ए दाऊद मुझ पर रहम कर!" ईसा ने खड़े होकर कहा, "उसे बुलाओ।" पस उन्हों ने उस अंधे को ये कह कर बुलाया, कि "इत्मीनान रख। उठ, वो तुझे बुलाता है।" वो अपना चोग़ा फेंक कर उछल पड़ा और ईसा के पास आया। ईसा ने उस से कहा, "तू क्या चाहता है कि मैं तेरे लिए करूँ?" अंधे ने उससे कहा, "ऐ रब्बूनी, ये कि मैं देखने लगूं।" ईसा ने उस से कहा "जा तेरे ईमान ने तुझे अच्छा कर दिया" और वो फ़ौरन देखने लगा और रास्ते में उसके पीछे हो लिया।
जो वो चलते — चलते यरीहू के नज़दीक पहुँचा, तो ऐसा हुआ कि एक अन्धा रास्ते के किनारे बैठा हुआ भीख माँग रहा था। वो भीड़ के जाने की आवाज़ सुनकर पूछने लगा, ये क्या हो रहा है?" उन्होंने उसे ख़बर दी, "ईसा नासरी जा रहा है।" उसने चिल्लाकर कहा, "ऐ ईसा इब्न — ए — दाऊद, मुझ पर रहम कर!" जो आगे जाते थे, वो उसको डाँटने लगे कि चुप रह; मगर वो और भी चिल्लाया, "'ऐ इब्न — ए — दा, ऊद, मुझ पर रहम कर!" 'ईसा ने खड़े होकर हुक्म दिया कि उसको मेरे पास ले आओ, जब वो नज़दीक आया तो उसने उससे ये पूंछा। "तू क्या चाहता है कि मैं तेरे लिए करूँ?" उसने कहा, "ऐ ख़ुदावन्द! मैं देखने लगूं।" ईसा ने उससे कहा, "बीना हो जा, तेरे ईमान ने तुझे अच्छा किया," वो उसी वक़्त देखने लगा, और ख़ुदा की बड़ाई करता हुआ उसके पीछे हो लिया; और सब लोगों ने देखकर ख़ुदा की तारीफ़ की।
येसु का एक जन्म के अन्धे को ठीक करना
चलते चलते ईसा ने एक आदमी को देखा जो पैदाइशी अंधा था। उस के शागिर्दों ने उस से पूछा, "उस्ताद, यह आदमी अंधा क्यूँ पैदा हुआ? क्या इस का कोई गुनाह है या इस के वालिदैन का?" ईसा ने जवाब दिया, "न इस का कोई गुनाह है और न इस के वालिदैन का। यह इस लिए हुआ कि इस की ज़िन्दगी में ख़ुदा का काम ज़ाहिर हो जाए। अभी दिन है। ज़रूरी है कि हम जितनी देर तक दिन है उस का काम करते रहें जिस ने मुझे भेजा है। क्यूँकि रात आने वाली है, उस वक़्त कोई काम नहीं कर सकेगा। लेकिन जितनी देर तक मैं दुनियाँ में हूँ उतनी देर तक मैं दुनियाँ का नूर हूँ।" यह कह कर उस ने ज़मीन पर थूक कर मिट्टी सानी और उस की आँखों पर लगा दी। उस ने उस से कहा, "जा, शिलोख़ के हौज़ में नहा ले।" (शिलोख़ का मतलब 'भेजा हुआ' है)। अंधे ने जा कर नहा लिया। जब वापस आया तो वह देख सकता था।
Curas de paralíticos e enfermos
Paralíticos caminharam, leprosos ficaram limpos e todo tipo de doença foi curada pelo toque e pela palavra de Jesus.
और देखो:एक कौढ़ी ने पास आकर उसे सज्दा किया और कहा, "ऐ ख़ुदावन्द! अगर तू चाहे तो मुझे पाक साफ़ कर सकता है।" उसने हाथ बढ़ा कर उसे छुआ और कहा, "मैं चाहता हूँ, तू पाक — साफ़ हो जा।" वह फ़ौरन कौढ़ से पाक — साफ़ हो गया। ईसा ने उस से कहा, "ख़बरदार! किसी से न कहना बल्कि जाकर अपने आप को काहिन को दिखा; और जो नज़्र मूसा ने मुक़र्रर की है उसे गुज़रान; ताकि उन के लिए गवाही हो।"
और देखो, लोग एक फ़ालिज के मारे हुए को जो चारपाई पर पड़ा हुआ था उसके पास लाए; ईसा ने उसका ईमान देखकर मफ़्लूज से कहा "बेटा, इत्मीनान रख। तेरे गुनाह मुआफ़ हुए।" और देखो कुछ आलिमों ने अपने दिल में कहा, "ये कुफ़्र बकता है" ईसा ने उनके ख़याल मा’लूम करके कहा, "तुम क्यूँ अपने दिल में बुरे ख़याल लाते हो? आसान क्या है? ये कहना तेरे गुनाह मु’आफ़ हुए; या ये कहना; उठ और चल फिर। लेकिन इसलिए कि तुम जान लो कि इबने आदम को ज़मीन पर गुनाह मु’आफ़ करने का इख़्तियार है," उसने फ़ालिज का मारे हुए से कहा, "उठ, अपनी चारपाई उठा और अपने घर चला जा।" वो उठ कर अपने घर चला गया।
और देखो; वहाँ एक आदमी था जिस का हाथ सूखा हुआ था उन्होंने उस पर इल्ज़ाम लगाने के 'इरादे से ये पुछा, "क्या सबत के दिन शिफ़ा देना जायज़ है।" उसने उनसे कहा, "तुम में ऐसा कौन है जिसकी एक भेड़ हो और वो सबत के दिन गड्ढे में गिर जाए तो वो उसे पकड़कर न निकाले? पस आदमी की क़द्र तो भेड़ से बहुत ही ज़्यादा है; इसलिए सबत के दिन नेकी करना जायज़ है।" तब उसने उस आदमी से कहा "अपना हाथ बढ़ा।" उस ने बढ़ाया और वो दूसरे हाथ की तरह दुरुस्त हो गया।
शमौन की सास बुख़ार में पड़ी थी, और उन्होंने फ़ौरन उसकी ख़बर उसे दी। उसने पास जाकर और उसका हाथ पकड़ कर उसे उठाया, और बुख़ार उस पर से उतर गया, और वो उठकर उसकी ख़िदमत करने लगी।
और एक कौढ़ी ने उस के पास आकर उसकी मिन्नत की और उसके सामने घुटने टेक कर उस से कहा "अगर तू चाहे तो मुझे पाक साफ़ कर सकता है।" उसने उसपर तरस खाकर हाथ बढ़ाया और उसे छूकर उस से कहा। "मैं चाहता हूँ, तू पाक साफ़ हो जा।" और फ़ौरन उसका कौढ़ जाता रहा और वो पाक साफ़ हो गया।
और लोग एक फ़ालिज के मारे हुए को चार आदमियों से उठवा कर उस के पास लाए। मगर जब वो भीड़ की वजह से उसके नज़दीक न आ सके तो उन्होंने उस छत को जहाँ वो था, खोल दिया और उसे उधेड़ कर उस चारपाई को जिस पर फ़ालिज का मारा हुआ लेटा था, लटका दिया। ईसा' ने उन लोगों का ईमान देख कर फ़ालिज के मारे हुए से कहा, "बेटा, तेरे गुनाह मुआफ़ हुए।" मगर वहाँ कुछ आलिम जो बैठे थे, वो अपने दिलों में सोचने लगे। "ये क्यूँ ऐसा कहता है? कुफ़्र बकता है, ख़ुदा के सिवा गुनाह कौन मु’आफ़ कर सकता है।" और फ़ौरन ईसा' ने अपनी रूह में मा’लूम करके कि वो अपने दिलों में यूँ सोचते हैं उनसे कहा, "तुम क्यूँ अपने दिलों में ये बातें सोचते हो? आसान क्या है’ फ़ालिज के मारे हुए से ये कहना कि तेरे गुनाह मु’आफ़ हुए, या ये कहना कि उठ और अपनी चारपाई उठा कर चल फिर। लेकिन इस लिए कि तुम जानों कि इब्न — ए आदम को ज़मीन पर गुनाह मु’आफ़ करने का इख़्तियार है" (उसने उस फ़ालिज के मारे हुए से कहा)। "मैं तुम से कहता हूँ उठ अपनी चारपाई उठाकर अपने घर चला जा।" और वो उठा; फ़ौरन अपनी चारपाई उठाकर उन सब के सामने बाहर चला गया, चुनाँचे वो सब हैरान हो गए, और ख़ुदा की तम्जीद करके कहने लगे "हम ने ऐसा कभी नहीं देखा था!"
येसु का सबत के दिन पर किसी को ठीक करना
और वो इबादतख़ाने में फिर दाख़िल हुआ और वहाँ एक आदमी था, जिसका हाथ सूखा हुआ था। और वो उसके इंतिज़ार में रहे, कि अगर वो उसे सबत के दिन अच्छा करे तो उस पर इल्ज़ाम लगाएँ। उसने उस आदमी से जिसका हाथ सूखा हुआ था कहा "बीच में खड़ा हो।" और उसने कहा "सबत के दिन नेकी करना जाएज़ है या बदी करना? जान बचाना या क़त्ल करना?" वो चुप रह गए। उसने उनकी सख़्त दिली की वजह से ग़मगीन होकर और चारों तरफ़ उन पर ग़ुस्से से नज़र करके उस आदमी से कहा, "अपना हाथ बढ़ा।" उस ने बढ़ा दिया, और उसका हाथ दुरुस्त हो गया।
जब वो एक शहर में था, तो देखो, कौढ़ से भरा हुआ एक आदमी ईसा को देखकर मुँह के बल गिरा और उसकी मिन्नत करके कहने लगा, "ऐ ख़ुदावन्द, अगर तू चाहे तो मुझे पाक साफ़ कर सकता है।" उसने हाथ बढ़ा कर उसे छुआ और कहा, "मैं चाहता हूँ, तू पाक साफ़ हो जा।" और फ़ौरन उसका कौढ़ जाता रहा।
और देखो, कोई मर्द एक आदमी को जो फ़ालिज का मारा था चारपाई पर लाए और कोशिश की कि उसे अन्दर लाकर उसके आगे रख्खें। और जब भीड़ की वजह से उसको अन्दर ले जाने की राह न पाई तो छत पर चढ़ कर खपरैल में से उसको खटोले समेत बीच में ईसा के सामने उतार दिया। उसने उनका ईमान देखकर कहा, "ऐ आदमी! तेरे गुनाह मु’आफ़ हुए!" इस पर फ़क़ीह और फ़रीसी सोचने लगे, "ये कौन है जो कुफ़्र बकता है? ख़ुदा के सिवा और कौन गुनाह मु’आफ़ कर सकता है?" ईसा ने उनके ख़यालों को मा’लूम करके जवाब में उनसे कहा, "तुम अपने दिलों में क्या सोचते हो? आसान क्या है? ये कहना कि 'तेरे गुनाह मु’आफ़ हुए' या ये कहना कि 'उठ और चल फिर'? लेकिन इसलिए कि तुम जानो कि इब्न — ए — आदम को ज़मीन पर गुनाह मु’आफ़ करने का इख़्तियार है;" (उसने मफ़्लूज से कहा) मैं तुझ से कहता हूँ, उठ और अपनी चारपाई उठाकर अपने घर जा।" वो उसी दम उनके सामने उठा और जिस पर पड़ा था उसे उठाकर ख़ुदा की तम्जीद करता हुआ अपने घर चला गया।
और यूँ हुआ कि किसी और सबत को वो 'इबादतख़ाने में दाख़िल होकर ता’लीम देने लगा। वहाँ एक आदमी था जिसका दाहिना हाथ सूख गया था। और आलिम और फ़रीसी उसकी ताक में थे, कि आया सबत के दिन अच्छा करता है या नहीं, ताकि उस पर इल्ज़ाम लगाने का मौक़ा' पाएँ। मगर उसको उनके ख़याल मा’लूम थे; पस उसने उस आदमी से जिसका हाथ सूखा था कहा, "उठ, और बीच में खड़ा हो!" ईसा ने उनसे कहा, "मैं तुम से ये पूछता हूँ कि आया सबत के दिन नेकी करना ठीक है या बदी करना? जान बचाना या हलाक करना?" और उन सब पर नज़र करके उससे कहा, "अपना हाथ बढ़ा!" उसने बढ़ाया और उसका हाथ दुरुस्त हो गया।
एक रोमी अफ़सर का ईमान
जब वो लोगों को अपनी सब बातें सुना चुका तो कफ़रनहूम में आया। और किसी सूबेदार का नौकर जो उसको 'प्यारा था, बीमारी से मरने को था। उसने ईसा की ख़बर सुनकर यहूदियों के कई बुज़ुर्गों को उसके पास भेजा और उससे दरख़्वास्त की कि आकर मेरे नौकर को अच्छा कर। वो ईसा के पास आए और उसकी बड़ी ख़ुशामद कर के कहने लगे, "वो इस लायक़ है कि तू उसकी ख़ातिर ये करे। क्यूँकि वो हमारी क़ौम से मुहब्बत रखता है और हमारे 'इबादतख़ाने को उसी ने बनवाया।" ईसा उनके साथ चला मगर जब वो घर के क़रीब पहुँचा तो सूबेदार ने कुछ दोस्तों के ज़रिए उसे ये कहला भेजा, "ऐ ख़ुदावन्द तकलीफ़ न कर, क्यूँकि मैं इस लायक़ नहीं कि तू मेरी छत के नीचे आए। इसी वजह से मैंने अपने आप को भी तेरे पास आने के लायक़ न समझा, बल्कि ज़बान से कह दे तो मेरा ख़ादिम शिफ़ा पाएगा। क्यूँकि मैं भी दूसरे के ताबे में हूँ, और सिपाही मेरे मातहत हैं; जब एक से कहता हूँ कि 'जा' वो जाता है, और दूसरे से कहता हूँ 'आ' तो वो आता है; और अपने नौकर से कि 'ये कर' तो वो करता है।" ईसा ने ये सुनकर उस पर ता’ज्जुब किया, और मुड़ कर उस भीड़ से जो उसके पीछे आती थी कहा, "मैं तुम से कहता हूँ कि मैंने ऐसा ईमान इस्राईल में भी नहीं पाया।" और भेजे हुए लोगों ने घर में वापस आकर उस नौकर को तन्दरुस्त पाया।
और देखो, एक 'औरत थी जिसको अठारह बरस से किसी बदरूह की वजह से कमज़ोरी थी; वो झुक गई थी और किसी तरह सीधी न हो सकती थी। ईसा ने उसे देखकर पास बुलाया और उससे कहा, "ऐ 'औरत, तू अपनी कमज़ोरी से छूट गई।" और उसने उस पर हाथ रख्खे, उसी दम वो सीधी हो गई और ख़ुदा की बड़ाई करने लगी।
येसु का सबत के दिन पर ठीक करना
फिर ऐसा हुआ कि वो सबत के दिन फ़रीसियों के सरदारों में से किसी के घर खाना खाने को गया; और वो उसकी ताक में रहे। और देखो, एक शख़्स उसके सामने था जिसे जलन्दर था। ईसा ने शरा' के 'आलिमों और फ़रीसियों से कहा, "सबत के दिन शिफ़ा बख़्शना जायज़ है या नहीं?" वो चुप रह गए। उसने उसे हाथ लगा कर शिफ़ा बख़्शी और रुख़्सत किया,
और अगर ऐसा कि येरूशलेम को जाते हुए वो सामरिया और गलील के बीच से होकर जा रहा था और एक गाँव में दाख़िल होते वक़्त दस कौढ़ी उसको मिले। उन्होंने दूर खड़े होकर बुलन्द आवाज़ से कहा, ऐ ईसा! ऐ ख़ुदावन्द! हम पर रहम कर। उसने उन्हें देखकर कहा, "जाओ! अपने आपको काहिनों को दिखाओ!" और ऐसा हुआ कि वो जाते — जाते पाक साफ़ हो गए। फिर उनमें से एक ये देखकर कि मैं शिफ़ा पा गया हूँ, बुलन्द आवाज़ से ख़ुदा की बड़ाई करता हुआ लौटा; और मुँह के बल ईसा के पाँव पर गिरकर उसका शुक्र करने लगा; और वो सामरी था। ईसा ने जवाब में कहा, "क्या दसों पाक साफ़ न हुए; फिर वो नौ कहाँ है? क्या इस परदेसी के सिवा और न निकले जो लौटकर ख़ुदा की बड़ाई करते?" फिर उससे कहा, "उठ कर चला जा! तेरे ईमान ने तुझे अच्छा किया है।"
येसु का एक लंगड़े आदमी को ठीक करना
इन बातों के बाद यहूदियों की एक 'ईद हुई और ईसा येरूशलेम को गया। येरूशलेम में भेड़ दरवाज़े के पास एक हौज़ है जो 'इब्रानी में बैत हस्दा कहलाता है, और उसके पाँच बरामदेह हैं। इनमें बहुत से बीमार और अन्धे और लंगड़े और कमज़ोर लोग जो पानी के हिलने के इंतज़ार में पड़े थे। [क्यूँकि वक़्त पर ख़ुदावन्द का फ़रिश्ता हौज़ पर उतर कर पानी हिलाया करता था। पानी हिलते ही जो कोई पहले उतरता सो शिफ़ा पाता, उसकी जो कुछ बीमारी क्यूँ न हो।] वहाँ एक शख़्स था जो अठतीस बरस से बीमारी में मुब्तिला था। उसको 'ईसा ने पड़ा देखा और ये जानकर कि वो बड़ी मुद्दत से इस हालत में है, उससे कहा, "क्या तू तन्दरुस्त होना चाहता है?" उस बीमार ने उसे जवाब दिया, "ऐ ख़ुदावन्द! मेरे पास कोई आदमी नहीं कि जब पानी हिलाया जाए तो मुझे हौज़ में उतार दे, बल्कि मेरे पहुँचते पहुँचते दूसरा मुझ से पहले उतर पड़ता है।" 'ईसा ने उससे कहा, "उठ, और अपनी चारपाई उठाकर चल फिर।" वो शख़्स फ़ौरन तन्दरुस्त हो गया, और अपनी चारपाई उठाकर चलने फिरने लगा।
पस फिर वो क़ाना — ए — गलील में आया, जहाँ उसने पानी को मय बनाया था, और बादशाह का एक मुलाज़िम था जिसका बेटा कफ़रनहूम में बीमार था। वो ये सुनकर कि ईसा यहूदिया से गलील में आ गया है, उसके पास गया और उससे दरख़्वास्त करने लगा, कि चल कर मेरे बेटे को शिफ़ा बख़्श क्यूँकि वो मरने को था। ईसा ने उससे कहा, "जब तक तुम निशान और 'अजीब काम न देखो, हरगिज़ ईमान न लाओगे।" बादशाह के मुलाज़िम ने उससे कहा, "ऐ ख़ुदावन्द! मेरे बच्चे के मरने से पहले चल।" ईसा ने उससे कहा, "जा; तेरा बेटा ज़िन्दा है।" उस शख़्स ने उस बात का यक़ीन किया जो ईसा ने उससे कही और चला गया। वो रास्ते ही में था कि उसके नौकर उसे मिले और कहने लगे, "तेरा बेटा ज़िन्दा है।" उसने उनसे पूछा, "उसे किस वक़्त से आराम होने लगा था?" उन्होंने कहा, "कल एक बजे उसका बुख़ार उतर गया।" पस बाप जान गया कि वही वक़्त था जब ईसा ने उससे कहा, "तेरा बेटा ज़िन्दा है।" और वो ख़ुद और उसका सारा घराना ईमान लाया। ये दूसरा करिश्मा है जो ईसा ने यहूदिया से गलील में आकर दिखाया।
A mulher com fluxo de sangue
Uma mulher que sofria há doze anos tocou a orla do manto de Jesus e foi curada instantaneamente pela sua fé.
और देखो; एक 'औरत ने जिसके बारह बरस से ख़ून जारी था; उसके पीछे आकर उस की पोशाक का किनारा छुआ। क्यूँकि वो अपने जी में कहती थी; अगर सिर्फ़ उसकी पोशाक ही छू लूँगी "तो अच्छी हो जाऊँगी।" ईसा ने फिर कर उसे देखा और कहा, "बेटी, इत्मीनान रख! तेरे ईमान ने तुझे अच्छा कर दिया।" पस वो 'औरत उसी घड़ी अच्छी हो गई।
फिर एक औरत जिसके बारह बरस से ख़ून जारी था। और कई हकीमो से बड़ी तकलीफ़ उठा चुकी थी, और अपना सब माल ख़र्च करके भी उसे कुछ फ़ाइदा न हुआ था, बल्कि ज़्यादा बीमार हो गई थी। ईसा का हाल सुन कर भीड़ में उसके पीछे से आई और उसकी पोशाक को छुआ। क्यूँकि वो कहती थी, "अगर में सिर्फ़ उसकी पोशाक ही छू लूँगी तो अच्छी होजाऊँगी" और फ़ौरन उसका ख़ून बहना बन्द हो गया और उसने अपने बदन में मा’लूम किया कि मैंने इस बीमारी से शिफ़ा पाई।
और एक 'औरत ने जिसके बारह बरस से ख़ून जारी था, और अपना सारा माल हकीमों पर ख़र्च कर चुकी थी, और किसी के हाथ से अच्छी न हो सकी थी; उसके पीछे आकर उसकी पोशाक का किनारा हुआ, और उसी दम उसका ख़ून बहना बन्द हो गया। इस पर ईसा ने कहा, "वो कौन है जिसने मुझे छुआ?" जब सब इन्कार करने लगे तो पतरस और उसके साथियों ने कहा, "ऐ साहेब! लोग तुझे दबाते और तुझ पर गिरे पड़ते हैं।" मगर ईसा ने कहा, "किसी ने मुझे छुआ तो है, क्यूँकि मैंने मा’लूम किया कि क़ुव्वत मुझ से निकली है।" जब उस 'औरत ने देखा कि मैं छिप नहीं सकती, तो वो काँपती हुई आई और उसके आगे गिरकर सब लोगों के सामने बयान किया कि मैंने किस वजह से तुझे छुआ, और किस तरह उसी दम शिफ़ा पा गई। उसने उससे कहा, "बेटी! तेरे ईमान ने तुझे अच्छा किया है, सलामत चली जा।"
Ressurreições
Jesus ressuscitou mortos — a filha de Jairo, o filho da viúva de Naim e Lázaro. Ele é Senhor sobre a morte.
वो उन से ये बातें कह ही रहा था, कि देखो एक सरदार ने आकर उसे सज्दा किया और कहा, "मेरी बेटी अभी मरी है लेकिन तू चलकर अपना हाथ उस पर रख तो वो ज़िन्दा हो जाएगी।" ईसा उठ कर अपने शागिर्दों समेत उस के पीछे हो लिया।
जब ईसा सरदार के घर में आया और बाँसुरी बजाने वालों को और भीड़ को शोर मचाते देखा। तो कहा, "हट जाओ! क्यूँकि लड़की मरी नहीं बल्कि सोती है।" वो उस पर हँसने लगे। मगर जब भीड़ निकाल दी गई तो उस ने अन्दर जाकर उसका हाथ पकड़ा और लड़की उठी।
और इबादतख़ाने के सरदारों में से एक शख़्स याईर नाम का आया और उसे देख कर उसके क़दमों में गिरा। और ये कह कर मिन्नत की, "मेरी छोटी बेटी मरने को है तू आकर अपना हाथ उस पर रख ताकि वो अच्छी हो जाए और ज़िन्दा रहे।" पस वो उसके साथ चला और बहुत से लोग उसके पीछे हो लिए और उस पर गिरे पड़ते थे।
और वो इबादतख़ाने के सरदार के घर में आए, और उसने देखा कि शोर हो रहा है और लोग बहुत रो पीट रहे हैं और अन्दर जाकर उसने कहा, "तुम क्यूँ शोर मचाते और रोते हो, लड़की मरी नहीं बल्कि सोती है।" वो उस पर हँसने लगे, लेकिन वो सब को निकाल कर लड़की के माँ बाप को और अपने साथियों को लेकर जहाँ लड़की पड़ी थी अन्दर गया। और लड़की का हाथ पकड़ कर उससे कहा, "तलीता क़ुमी" जिसका तर्जुमा, "ऐ लड़की! मैं तुझ से कहता हूँ उठ।" वो लड़की फ़ौरन उठ कर चलने फिरने लगी, क्यूँकि वो बारह बरस की थी इस पर लोग बहुत ही हैरान हुए।
"पस इस ज़माने के आदमियों को मैं किससे मिसाल दूँ, वो किसकी तरह हैं? उन लड़कों की तरह हैं जो बाज़ार में बैठे हुए एक दूसरे को पुकार कर कहते हैं कि हम ने तुम्हारे लिए बाँसुरी बजाई और तुम न नाचे, हम ने मातम किया और तुम न रोए। क्यूँकि युहन्ना बपतिस्मा देनेवाला न तो रोटी खाता हुआ आया न मय पीता हुआ और तुम कहते हो कि उसमें बदरूह है। इब्न — ए — आदम खाता पीता आया और तुम कहते हो कि देखो, खाऊ और शराबी आदमी, महसूल लेने वालों और गुनाहगारों का यार। लेकिन हिक्मत अपने सब लड़कों की तरफ़ से रास्त साबित हुई।"
फिर किसी फ़रीसी ने उससे दरख़्वास्त की कि मेरे साथ खाना खा, पस वो उस फ़रीसी के घर जाकर खाना खाने बैठा। तो देखो, एक बदचलन 'औरत जो उस शहर की थी, ये जानकर कि वो उस फ़रीसी के घर में खाना खाने बैठा है, संग — ए — मरमर के 'इत्रदान में 'इत्र लाई;
और देखो, याईर नाम एक शख़्स जो 'इबादतख़ाने का सरदार था, आया और ईसा के क़दमों पे गिरकर उससे मिन्नत की कि मेरे घर चल, क्यूँकि उसकी इकलौती बेटी जो तक़रीबन बारह बरस की थी, मरने को थी। और जब वो जा रहा था तो लोग उस पर गिरे पड़ते थे।
वो ये कह ही रहा था कि 'इबादतख़ाने के सरदार के यहाँ से किसी ने आकर कहा, तेरी बेटी मर गई: उस्ताद को तकलीफ़ न दे।" ईसा ने सुनकर जवाब दिया, "ख़ौफ़ न कर; फ़क़त 'ऐतिक़ाद रख, वो बच जाएगी।" और घर में पहुँचकर पतरस, यूहन्ना और या’क़ूब और लड़की के माँ बाप के सिवा किसी को अपने साथ अन्दर न जाने दिया। और सब उसके लिए रो पीट रहे थे, मगर उसने कहा, "मातम न करो! वो मर नहीं गई बल्कि सोती है।" वो उस पर हँसने लगे क्यूँकि जानते थे कि वो मर गई है। मगर उसने उसका हाथ पकड़ा और पुकार कर कहा, "ऐ लड़की, उठ!" उसकी रूह वापस आई और वो उसी दम उठी। फिर ईसा ने हुक्म दिया, लड़की को कुछ खाने को दिया जाए।" माँ बाप हैरान हुए। उसने उन्हें ताकीद की कि ये माजरा किसी से न कहना।
लाज़र को ज़िन्दा करना
उन दिनों में एक आदमी बीमार पड़ गया जिस का नाम लाज़र था। वह अपनी बहनों मरियम और मर्था के साथ बैत — अनियाह में रहता था। यह वही मरियम थी जिस ने बाद में ख़ुदावन्द पर ख़ुश्बू डाल कर उस के पैर अपने बालों से ख़ुश्क किए थे। उसी का भाई लाज़र बीमार था। चुनाँचे बहनों ने ईसा को ख़बर दी, "ख़ुदावन्द, जिसे आप मुहब्बत करते हैं वह बीमार है।" जब ईसा को यह ख़बर मिली तो उस ने कहा, "इस बीमारी का अन्जाम मौत नहीं है, बल्कि यह ख़ुदा के जलाल के वास्ते हुआ है, ताकि इस से ख़ुदा के फ़र्ज़न्द को जलाल मिले।" ईसा मर्था, मरियम और लाज़र से मुहब्बत रखता था। तो भी वह लाज़र के बारे में ख़बर मिलने के बाद दो दिन और वहीं ठहरा। फिर उस ने अपने शागिर्दों से बात की, "आओ, हम दुबारा यहूदिया चले जाएँ।" शागिर्दों ने एतराज़ किया, "उस्ताद, अभी अभी वहाँ के यहूदी आप पर पथराव करने की कोशिश कर रहे थे, फिर भी आप वापस जाना चाहते हैं?" ईसा ने जवाब दिया, "क्या दिन में रोशनी के बारह घंटे नहीं होते? जो शख़्स दिन के वक़्त चलता फिरता है वह किसी भी चीज़ से नहीं टकराएगा, क्यूँकि वह इस दुनियाँ की रोशनी के ज़रिए देख सकता है। लेकिन जो रात के वक़्त चलता है वह चीज़ों से टकरा जाता है, क्यूँकि उस के पास रोशनी नहीं है।" फिर उस ने कहा, "हमारा दोस्त लाज़र सो गया है। लेकिन मैं जा कर उसे जगा दूँगा।" शागिर्दों ने कहा, "ख़ुदावन्द, अगर वह सो रहा है तो वह बच जाएगा।" उन का ख़याल था कि ईसा लाज़र की दुनियावी नींद का ज़िक्र कर रहा है जबकि हक़ीक़त में वह उस की मौत की तरफ़ इशारा कर रहा था। इस लिए उस ने उन्हें साफ़ बता दिया, "लाज़र की मौत हो गई है
Domínio sobre a natureza
Jesus acalmou a tempestade, andou sobre as águas e multiplicou pães. A natureza obedece à voz do seu Criador.
जब वो नाव पर चढ़ा तो उस के शागिर्द उसके साथ हो लिए। और देखो झील में ऐसा बड़ा तूफ़ान आया कि नाव लहरों से छिप गई, मगर वो सोता रहा। उन्होंने पास आकर उसे जगाया और कहा "ऐ ख़ुदावन्द, हमें बचा, हम हलाक हुए जाते हैं"। उसने उनसे कहा, "ऐ कम ईमान वालो! डरते क्यूँ हो?" तब उसने उठकर हवा और पानी को डाँटा और बड़ा अम्न हो गया। और लोग ता’अज्जुब करके कहने लगे "ये किस तरह का आदमी है कि हवा और पानी सब इसका हुक्म मानते हैं।"
जब शाम हुई तो शागिर्द उसके पास आकर कहने लगे "जगह वीरान है और वक़्त गुज़र गया है लोगों को रुख़्सत कर दे ताकि गाँव में जाकर अपने लिए खाना ख़रीद लें।" ईसा ने उनसे कहा, "इन्हें जाने की ज़रूरत नहीं, तुम ही इनको खाने को दो।" उन्होंने उससे कहा "यहाँ हमारे पास पाँच रोटियाँ और दो मछलियों के सिवा और कुछ नहीं।" उसने कहा "वो यहाँ मेरे पास ले आओ," और उसने लोगों को घास पर बैठने का हुक्म दिया। फिर उस ने वो पाँच रोटियों और दो मछलियाँ लीं और आसमान की तरफ़ देख कर बर्क़त दी और रोटियाँ तोड़ कर शागिर्दों को दीं और शागिर्दों ने लोगों को। और सब खाकर सेर हो गए; और उन्होंने बिना इस्तेमाल बचे हुए खाने से भरी हुई बारह टोकरियाँ उठाईं। और खानेवाले औरतों और बच्चों के सिवा पाँच हज़ार मर्द के क़रीब थे।
और वो रात के चौथे पहर झील पर चलता हुआ उनके पास आया।
और ईसा ने अपने शागिर्दों को पास बुला कर कहा, "मुझे इस भीड़ पर तरस आता है। क्यूँकि ये लोग तीन दिन से बराबर मेरे साथ हैं और इनके पास खाने को कुछ नहीं और मैं इनको भूखा रुख़्सत करना नहीं चाहता; कहीं ऐसा न हो कि रास्ते में थककर रह जाएँ।" शागिर्दों ने उससे कहा, "वीराने में हम इतनी रोटियाँ कहाँ से लाएँ; कि ऐसी बड़ी भीड़ को सेर करें?" ईसा ने उनसे कहा, "तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ हैं?" उन्होंने कहा, "सात और थोड़ी सी छोटी मछलियाँ हैं।" उसने लोगों को हुक्म दिया कि ज़मीन पर बैठ जाएँ। और उन सात रोटियों और मछलियों को लेकर शुक्र किया और उन्हें तोड़ कर शागिर्दों को देता गया और शागिर्द लोगों को। और सब खाकर सेर हो गए; और बिना इस्तेमाल बचे हुए खाने से भरे हुए सात टोकरे उठाए। और खाने वाले सिवा औरतों और बच्चों के चार हज़ार मर्द थे।
और जब कफ़रनहूम में आए तो नीम मिस्क़ाल लेनेवालों ने पतरस के पास आकर कहा, "क्या तुम्हारा उस्ताद नीम मिस्क़ाल नहीं देता?" उसने कहा, "हाँ देता है।" और जब वो घर में आया तो ईसा ने उसके बोलने से पहले ही कहा, ऐ "शमौन तू क्या समझता है? दुनिया के बादशाह किनसे महसूल या जिज़िया लेते हैं; अपने बेटों से या ग़ैरों से?" जब उसने कहा, "ग़ैरों से," तो ईसा ने उनसे कहा, "पस बेटे बरी हुए। लेकिन मुबाद हम इनके लिए ठोकर का बा’इस हों तू झील पर जाकर बन्सी डाल और जो मछली पहले निकले उसे ले और जब तू उसका मुँह खोलेगा; तो एक चाँदी का सिक्का पाएगा; वो लेकर मेरे और अपने लिए उन्हें दे।"
और जब सुबह को फिर शहर को जा रहा था; तो उसे भूख लगी। और रास्ते के किनारे अंजीर का एक दरख़्त देख कर उसके पास गया; और पत्तों के सिवा उस में कुछ न पाकर उससे कहा; "आइन्दा कभी तुझ में फल न लगे!" और अंजीर का दरख़्त उसी दम सूख गया। शागिर्दों ने ये देख कर ताअ’ज्जुब किया और कहा "ये अंजीर का दरख़्त क्यूँकर एक दम में सूख गया?" ईसा ने जवाब में उनसे कहा, तुम से सच कहता हूँ "कि अगर ईमान रखो और शक न करो तो न सिर्फ़ वही करोगे जो अंजीर के दरख़्त के साथ हुआ; बल्कि अगर इस पहाड़ से कहो उखड़ जा और समुन्दर में जा पड़ तो यूँ ही हो जाएगा। और जो कुछ दुआ में ईमान के साथ माँगोगे वो सब तुम को मिलेगा"
तब बड़ी आँधी चली और लहरें नाव पर यहाँ तक आईं कि नाव पानी से भरी जाती थी। और वो ख़ुद पीछे की तरफ़ गद्दी पर सो रहा था "पस उन्होंने उसे जगा कर कहा? ऐ उस्ताद क्या तुझे फ़िक्र नहीं कि हम हलाक हुए जाते हैं।" उसने उठकर हवा को डाँटा और पानी से कहा "साकित हो या’नी थम जा!" पस हवा बन्द हो गई, और बड़ा अमन हो गया। फिर उसने कहा "तुम क्यूँ डरते हो? अब तक ईमान नहीं रखते।" और वो निहायत डर गए और आपस में कहने लगे "ये कौन है कि हवा और पानी भी इसका हुक्म मानते हैं।"
जब दिन बहुत ढल गया तो उसके शागिर्द उसके पास आकर कहने लगे, "ये जगह वीरान है, और दिन बहुत ढल गया है। इनको रुख़्सत कर ताकि चारों तरफ़ की बस्तियों और गाँव में जाकर, अपने लिए कुछ खाना मोल लें।" उसने उनसे जवाब में कहा, "तुम ही इन्हें खाने को दो।" उन्होंने उससे कहा "क्या हम जाकर दो सौ दिन की मज़दूरी से रोटियाँ मोल लाएँ और इनको खिलाएँ?" उसने उनसे पूछा, "तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ हैं?" उन्होंने दरियाफ़्त करके कहा, "पाँच और दो मछलियाँ।" उसने उन्हें हुक्म दिया कि, "सब हरी घास पर कतार में होकर बैठ जाएँ।" पस वो सौ सौ और पचास पचास की कतारें बाँध कर बैठ गए। फिर उसने वो पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ लीं और आसमान की तरफ़ देखकर बर्क़त दी; और रोटियाँ तोड़ कर शागिर्दों को देता गया कि उनके आगे रख्खें, और वो दो मछलियाँ भी उन सब में बाँट दीं। पस वो सब खाकर सेर हो गए। और उन्होंने बे इस्तेमाल खाने और मछलियों से बारह टोकरियाँ भरकर उठाईं। और खानेवाले पाँच हज़ार मर्द थे।
जब उसने देखा कि वो खेने से बहुत तंग हैं क्यूँकि हवा उनके मुख़ालिफ़ थी तो रात के पिछले पहर के क़रीब वो झील पर चलता हुआ उनके पास आया और उनसे आगे निकल जाना चाहता था। लेकिन उन्होंने उसे झील पर चलते देखकर ख़याल किया कि "भूत है" और चिल्ला उठे। क्यूँकि सब उसे देख कर घबरा गए थे, मगर उसने फ़ौरन उनसे बातें कीं और कहा, "मुतमईन रहो! मैं हूँ डरो मत।" फिर वो नाव पर उनके पास आया और हवा थम गई। और वो अपने दिल में निहायत हैरान हुए।
येसु का चार हज़ार लोगों को खिलाना
उन दिनों में जब फिर बड़ी भीड़ जमा हुई, और उनके पास कुछ खाने को न था, तो उसने अपने शागिर्दों को पास बुलाकर उनसे कहा। "मुझे इस भीड़ पर तरस आता है, क्यूँकि ये तीन दिन से बराबर मेरे साथ रही है और इनके पास कुछ खाने को नहीं। अगर मैं इनको भूखा घर को रुख़्सत करूँ तो रास्ते में थक कर रह जाएँगे और कुछ इन में से दूर के हैं।" उस के शागिर्दों ने उसे जवाब दिया, "इस वीराने में कहाँ से कोई इतनी रोटियाँ लाए कि इनको खिला सके?" उसने उनसे पूछा, "तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ हैं?" उन्होंने कहा, "सात।"
फिर उसने लोगों को हुक्म दिया कि ज़मीन पर बैठ जाएँ। उसने वो सात रोटियाँ लीं और शुक्र करके तोड़ीं, और अपने शागिर्दों को देता गया कि उनके आगे रख्खें, और उन्होंने लोगों के आगे रख दीं। उनके पास थोड़ी सी छोटी मछलियाँ भी थीं उसने उन पर बर्क़त देकर कहा कि ये भी उनके आगे रख दो। पस वो खा कर सेर हुए और बचे हुए बे इस्तेमाल खाने के सात टोकरे उठाए। और वो लोग चार हज़ार के क़रीब थे, फिर उसने उनको रुख़्सत किया।
दूसरे दिन जब वो बैत’अन्नियाह से निकले तो उसे भूख लगी। और वो दूर से अंजीर का एक दरख़्त जिस में पत्ते थे देख कर गया कि शायद उस में कुछ पाए मगर जब उसके पास पहुँचा तो पत्तों के सिवा कुछ न पाया क्यूँकि अंजीर का मोसम न था। उसने उस से कहा "आइन्दा कोई तुझ से कभी फल न खाए!" और उसके शागिर्दों ने सुना।
फिर सुबह को जब वो उधर से गुज़रे तो उस अंजीर के दरख़्त को जड़ तक सूखा हुआ देखा। पतरस को वो बात याद आई और उससे कहने लगा "ऐ रब्बी देख ये अंजीर का दरख़्त जिस पर तूने ला’नत की थी सूख गया है।" ईसा ने जवाब में उनसे कहा, "ख़ुदा पर ईमान रखो। मैं तुम से सच कहता हूँ‘ कि जो कोई इस पहाड़ से कहे उखड़ जा और समुन्दर में जा पड़’और अपने दिल में शक न करे बल्कि यक़ीन करे कि जो कहता है वो हो जाएगा तो उसके लिए वही होगा। इसलिए मैं तुम से कहता हूँ कि जो कुछ तुम दुआ में माँगते हो यक़ीन करो कि तुम को मिल गया और वो तुम को मिल जाएगा। और जब कभी तुम खड़े हुए दुआ करते हो, अगर तुम्हें किसी से कुछ शिकायत हो तो उसे मु’आफ़ करो ताकि तुम्हारा बाप भी जो आसमान पर है तुम्हारे गुनाह मु’आफ़ करे।
पहले शागिर्द
जब भीड़ उस पर गिरी पड़ती थी और ख़ुदा का कलाम सुनती थी, और वो गनेसरत की झील के किनारे खड़ा था तो ऐसा हुआ कि उसने झील के किनारे दो नाव लगी देखीं, लेकिन मछली पकड़ने वाले उन पर से उतर कर जाल धो रहे थे और उसने उस नावों में से एक पर चढ़कर जो शमौन की थी, उससे दरख़्वास्त की कि किनारे से ज़रा हटा ले चल और वो बैठकर लोगों को नाव पर से ता’लीम देने लगा। जब कलाम कर चुका तो शमौन से कहा, "गहरे में ले चल, और तुम शिकार के लिए अपने जाल डालो।" शमौन ने जवाब में कहा, "ऐ ख़ुदावन्द! हम ने रात भर मेहनत की और कुछ हाथ न आया, मगर तेरे कहने से जाल डालता हूँ।" ये किया और वो मछलियों का बड़ा घेर लाए, और उनके जाल फ़टने लगे। और उन्होंने अपने साथियों को जो दूसरी नाव पर थे इशारा किया कि आओ हमारी मदद करो। पस उन्होंने आकर दोनों नावें यहाँ तक भर दीं कि डूबने लगीं। शमौन पतरस ये देखकर ईसा के पाँव में गिरा और कहा, ऐ ख़ुदावन्द! मेरे पास से चला जा, क्यूँकि मैं गुनहगार आदमी हूँ।" क्यूँकि मछलियों के इस शिकार से जो उन्होंने किया, वो और उसके सब साथी बहुत हैरान हुए। और वैसे ही ज़ब्दी के बेटे या’क़ूब और यूहन्ना भी जो शमौन के साथी थे, हैरान हुए। ईसा ने शमौन से कहा, "ख़ौफ़ न कर, अब से तू आदमियों का शिकार करेगा।" वो नावों को किनारे पर ले आए और सब कुछ छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
फिर एक दिन ऐसा हुआ कि वो और उसके शागिर्द नाव में सवार हुए। उसने उनसे कहा, "आओ, झील के पार चलें" वो सब रवाना हुए। मगर जब नाव चली जाती थी तो वो सो गया। और झील पर बड़ी आँधी आई और नाव पानी से भरी जाती थी और वो ख़तरे में थे। उन्होंने पास आकर उसे जगाया और कहा, "साहेब! साहेब! हम हलाक हुए जाते हैं!" उसने उठकर हवा को और पानी के ज़ोर — शोर को झिड़का और दोनों थम गए और अम्न हो गया। उसने उनसे कहा, "तुम्हारा ईमान कहाँ गया?" वो डर गए और ता’अज्जुब करके आपस में कहने लगे, "ये कौन है? ये तो हवा और पानी को हुक्म देता है और वो उसकी मानते हैं!"
फिर एक दिन ऐसा हुआ कि वो और उसके शागिर्द नाव में सवार हुए। उसने उनसे कहा, "आओ, झील के पार चलें" वो सब रवाना हुए। मगर जब नाव चली जाती थी तो वो सो गया। और झील पर बड़ी आँधी आई और नाव पानी से भरी जाती थी और वो ख़तरे में थे। उन्होंने पास आकर उसे जगाया और कहा, "साहेब! साहेब! हम हलाक हुए जाते हैं!" उसने उठकर हवा को और पानी के ज़ोर — शोर को झिड़का और दोनों थम गए और अम्न हो गया। उसने उनसे कहा, "तुम्हारा ईमान कहाँ गया?" वो डर गए और ता’अज्जुब करके आपस में कहने लगे, "ये कौन है? ये तो हवा और पानी को हुक्म देता है और वो उसकी मानते हैं!"
फिर वो गिरासीनियों के 'इलाक़े में जा पहुँचे जो उस पार गलील के सामने है।
जब दिन ढलने लगा तो उन बारह ने आकर उससे कहा, "भीड़ को रुख़्सत कर के चारों तरफ़ के गाँव और बस्तियों में जा टिकें और खाने का इन्तिज़ाम करें।" क्यूँकि हम यहाँ वीरान जगह में हैं। उसने उनसे कहा, "तुम ही उन्हें खाने को दो," उन्होंने कहा, "हमारे पास सिर्फ़ पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ है, मगर हाँ हम जा जाकर इन सब लोगों के लिए खाना मोल ले आएँ।" क्यूँकि वो पाँच हज़ार मर्द के क़रीब थे। उसने अपने शागिर्दों से कहा, "उनको तक़रीबन पचास — पचास की क़तारों में बिठाओ।" उन्होंने उसी तरह किया और सब को बिठाया। फिर उसने वो पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ लीं और आसमान की तरफ़ देख कर उन पर बर्क़त बख़्शी, और तोड़कर अपने शागिर्दों को देता गया कि लोगों के आगे रख्खें। उन्होंने खाया और सब सेर हो गए, और उनके बचे हुए बे इस्तेमाल खाने की बारह टोकरियाँ उठाई गईं।
काना में निकाह
फिर तीसरे दिन काना — ए — गलील में एक शादी हुई और ईसा की माँ वहाँ थी। ईसा और उसके शागिर्दों की भी उस शादी में दा’वत थी। और जब मय ख़त्म हो चुकी, तो ईसा की माँ ने उससे कहा, "उनके पास मय नहीं रही।" ईसा ने उससे कहा, "ऐ माँ मुझे तुझ से क्या काम है? अभी मेरा वक़्त नहीं आया है।" उसकी माँ ने ख़ादिमों से कहा, "जो कुछ ये तुम से कहे वो करो।" वहाँ यहूदियों की पाकी के दस्तूर के मुवाफ़िक़ पत्थर के छे:मटके रख्खे थे, और उनमें दो — दो, तीन — तीन मन की गुंजाइश थी। ईसा ने उनसे कहा, "मटकों में पानी भर दो।" पस उन्होंने उनको पूरा भर दिया। फिर उसने उन से कहा, "अब निकाल कर मीरे मजलिस के पास ले जाओ।" पस वो ले गए। जब मजलिस के सरदार ने वो पानी चखा, जो मय बन गया था और जानता न था कि ये कहाँ से आई है (मगर ख़ादिम जिन्होंने पानी भरा था जानते थे), तो मजलिस के सरदार ने दुल्हा को बुलाकर उससे कहा, "हर शख़्स पहले अच्छी मय पेश करता है और नाक़िस उस वक़्त जब पीकर छक गए, मगर तूने अच्छी मय अब तक रख छोड़ी है।" ये पहला मोजिज़ा ईसा ने क़ाना — ए — गलील में दिखाकर, अपना जलाल ज़ाहिर किया और उसके शागिर्द उस पर ईमान लाए।
मगर उसने उसे आज़माने के लिए ये कहा, क्यूँकि वो आप जानता था कि मैं क्या करूँगा। फ़िलिप्पुस ने उसे जवाब दिया, "दो सौ दिन मज़दूरी की रोटियाँ इनके लिए काफ़ी न होंगी, कि हर एक को थोड़ी सी मिल जाए।" उसके शागिर्दों में से एक ने, या’नी शमौन पतरस के भाई अन्द्रियास ने, उससे कहा, "यहाँ एक लड़का है जिसके पास जौ की पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ हैं, मगर ये इतने लोगों में क्या हैं?" ईसा ने कहा, "लोगों को बिठाओ।" और उस जगह बहुत घास थी। पस वो मर्द जो तक़रीबन पाँच हज़ार थे बैठ गए। ईसा ने वो रोटियाँ ली और शुक्र करके उन्हें जो बैठे थे बाँट दीं, और इसी तरह मछलियों में से जिस क़दर चाहते थे बाँट दिया। जब वो सेर हो चुके तो उसने अपने शागिर्दों से कहा, "बचे हुए बे इस्तेमाल खाने को जमा करो, ताकि कुछ ज़ाया न हो।" चुनाँचे उन्होंने जमा किया, और जौ की पाँच रोटियों के टुकड़ों से जो खानेवालों से बच रहे थे बारह टोकरियाँ भरीं
पस जब वो खेते — खेते तीन — चार मील के क़रीब निकल गए, तो उन्होंने 'ईसा को झील पर चलते और नाव के नज़दीक आते देखा और डर गए। मगर उसने उनसे कहा, "मैं हूँ, डरो मत।" पस वो उसे नाव में चढ़ा लेने को राज़ी हुए, और फ़ौरन वो नाव उस जगह जा पहुँची जहाँ वो जाते थे।
मुख़तासिर नज़म: येसु का सात शागिर्दों पर ज़ाहिर होना
इस के बाद ईसा एक बार फिर अपने शागिर्दों पर ज़ाहिर हुआ जब वह तिबरियास यानी गलील की झील पर थे। यह यूँ हुआ। कुछ शागिर्द शमौन पतरस के साथ जमा थे, तोमा जो जुड़वाँ कहलाता था, नतन — एल जो गलील के क़ाना से था, ज़ब्दी के दो बेटे और मज़ीद दो शागिर्द। शमौन पतरस ने कहा, "मैं मछली पकड़ने जा रहा हूँ।" दूसरों ने कहा, "हम भी साथ जाएँगे।" चुनाँचे वह निकल कर कश्ती पर सवार हुए। लेकिन उस पूरी रात एक भी मछली हाथ न आई। सुबह — सवेरे ईसा झील के किनारे पर आ खड़ा हुआ। लेकिन शागिर्दों को मालूम नहीं था कि वह ईसा ही है। उस ने उन से पूछा, "बच्चो, क्या तुम्हें खाने के लिए कुछ मिल गया?" उस ने कहा, "अपना जाल नाव के दाएँ हाथ डालो, फिर तुम को कुछ मिलेगा।" उन्हों ने ऐसा किया तो मछलियों की इतनी बड़ी तहदाद थी कि वह जाल नाव तक न ला सके। इस पर ईसा के प्यारे शागिर्द ने पतरस से कहा, "यह तो ख़ुदावन्द है।" यह सुनते ही कि ख़ुदावन्द है शमौन पतरस अपनी चादर ओढ़ कर पानी में कूद पड़ा (उस ने चादर को काम करने के लिए उतार लिया था)। दूसरे शागिर्द नाव पर सवार उस के पीछे आए। वह किनारे से ज़्यादा दूर नहीं थे, तक़रीबन सौ मीटर के फ़ासिले पर थे। इस लिए वह मछलियों से भरे जाल को पानी खींच खींच कर ख़ुश्की तक लाए। जब वह नाव से उतरे तो देखा कि लकड़ी के कोयलों की आग पर मछलियाँ भुनी जा रही हैं और साथ रोटी भी है। ईसा ने उन से कहा, "उन मछलियों में से कुछ ले आओ जो तुम ने अभी पकड़ी हैं।" शमौन पतरस नाव पर गया और जाल को ख़ुश्की पर घसीट लाया। यह जाल 153 बड़ी मछलियों से भरा हुआ था, तो भी वह न फटा।
Libertações
Jesus expulsou demônios com autoridade. Os espíritos impuros não resistiam à sua palavra e saíam imediatamente.
जब वो कफ़रनहूम में दाख़िल हुआ तो एक सूबेदार उसके पास आया; और उसकी मिन्नत करके कहा। "ऐ ख़ुदावन्द, मेरा ख़ादिम फ़ालिज का मारा घर में पड़ा है; और बहुत ही तकलीफ़ में है।" उस ने उस से कहा, "मैं आ कर उसे शिफ़ा दूँगा।" सूबेदार ने जवाब में कहा "ऐ ख़ुदावन्द, मैं इस लायक़ नहीं कि तू मेरी छत के नीचे आए; बल्कि सिर्फ़ ज़बान से कह दे तो मेरा ख़ादिम शिफ़ा पाएगा। क्यूँकि मैं भी दूसरे के इख़्तियार में हूँ; और सिपाही मेरे मातहत हैं; जब एक से कहता हूँ, जा! तो वह जाता है और दूसरे से ‘आ!’ तो वह आता है। और अपने नौकर से‘ ये कर’ तो वह करता है।"
ईसा ने ये सुनकर त’अज्जुब किया और पीछे आने वालों से कहा, "मैं तुम से सच कहता हूँ, कि मैं ने इस्राईल में भी ऐसा ईमान नहीं पाया। और मैं तुम से कहता हूँ कि बहुत सारे पूरब और पश्चिम से आ कर अब्रहाम, इज़्हाक़ और याक़ूब के साथ आसमान की बादशाही की ज़ियाफ़त में शरीक होंगे। मगर बादशाही के बेटे बाहर अंधेरे में डाले जाँएगे; जहाँ रोना और दाँत पीसना होगा।" और ईसा ने सूबेदार से कहा, "जा! जैसा तू ने यक़ीन किया तेरे लिए वैसा ही हो।" और उसी घड़ी ख़ादिम ने शिफ़ा पाई।
जब वो उस पार गदरीनियों के मुल्क में पहुँचा तो दो आदमी जिन में बदरूहें थी; क़ब्रों से निकल कर उससे मिले: वो ऐसे तंग मिज़ाज थे कि कोई उस रास्ते से गुज़र नहीं सकता था। और देखो उन्होंने चिल्लाकर कहा "ऐ ख़ुदा के बेटे हमें तुझ से क्या काम? क्या तू इसलिए यहाँ आया है कि वक़्त से पहले हमें ऐज़ाब में डाले?" उनसे कुछ दूर बहुत से सूअरों का ग़ोल चर रहा था। पस बदरूहों ने उसकी मिन्नत करके कहा "अगर तू हम को निकालता है तो हमें सूअरों के ग़ोल में भेज दे।" उसने उनसे कहा "जाओ।" वो निकल कर सुअरों के अन्दर चली गईं; और देखो; सारा ग़ोल किनारे पर से झपट कर झील में जा पड़ा और पानी में डूब मरा। और चराने वाले भागे और शहर में जाकर सब माजरा और उनके हालात जिन में बदरूहें थी बयान किया। और देखो सारा शहर ईसा से मिलने को निकला और उसे देख कर मिन्नत की, कि हमारी सरहदों से बाहर चला जा।
जब वो बाहर जा रहे थे, तो देखो लोग एक गूँगे को जिस में बदरूह थी उसके पास लाए। और जब वो बदरूह निकाल दी गई तो गूँगा बोलने लगा; और लोगों ने ता’अज्जुब करके कहा, "इस्राईल में ऐसा कभी नहीं देखा गया।"
उस वक़्त लोग उसके पास एक अंधे गूँगे को लाए; उसने उसे अच्छा कर दिया चुनाँचे वो गूँगा बोलने और देखने लगा।
फिर ईसा वहाँ से निकल कर सूर और सैदा के इलाक़े को रवाना हुआ। और देखो, एक कनानी 'औरत उन सरहदों से निकली और पुकार कर कहने लगी, "ऐ ख़ुदावन्द! इबने दाऊद मुझ पर रहम कर! एक बदरूह मेरी बेटी को बहुत सताती है।" मगर उसने उसे कुछ जवाब न दिया "उसके शागिर्दों ने पास आकर उससे ये अर्ज़ किया कि; उसे रुख़्सत कर दे, क्यूँकि वो हमारे पीछे चिल्लाती है।" उसने जवाब में कहा, "में इस्राईल के घराने की खोई हुई भेड़ों के सिवा और किसी के पास नहीं भेजा गया।" मगर उसने आकर उसे सज्दा किया और कहा "ऐ ख़ुदावन्द, मेरी मदद कर!" उस ने जवाब में कहा "लड़कों की रोटी लेकर कुत्तों को डाल देना अच्छा नहीं।" उसने कहा "हाँ ख़ुदावन्द, क्यूँकि कुत्ते भी उन टुकड़ों में से खाते हैं जो उनके मालिकों की मेज़ से गिरते हैं।" इस पर ईसा ने जवाब में कहा, "ऐ 'औरत, तेरा ईमान बहुत बड़ा है। जैसा तू चाहती है तेरे लिए वैसा ही हो; और उस की बेटी ने उसी वक़्त शिफ़ा पाई।"
और जब वो भीड़ के पास पहुँचे तो एक आदमी उसके पास आया; और उसके आगे घुटने टेक कर कहने लगा। "ऐ ख़ुदावन्द, मेरे बेटे पर रहम कर, क्यूँकि उसको मिर्गी आती है और वो बहुत दु:ख उठाता है; इसलिए कि अक्सर आग और पानी में गिर पड़ता है। और मैं उसको तेरे शागिर्दों के पास लाया था; मगर वो उसे अच्छा न कर सके।" ईसा ने जवाब में कहा, "ऐ बे ऐ’तिक़ाद और टेढ़ी नस्ल मैं कब तक तुम्हारे साथ रहूँगा? कब तक तुम्हारी बर्दाश्त करूँगा? उसे यहाँ मेरे पास लाओ।" ईसा ने उसे झिड़का और बदरूह उससे निकल गई; वो लड़का उसी वक़्त अच्छा हो गया।
और फ़ौरन उनके इबादतख़ाने में एक आदमी ऐसा मिला जिस के अंदर बदरूह थी वो यूँ कह कर पुकार उठा। "ऐ ईसा नासरी हमें तुझ से क्या काम? क्या तू हमें तबाह करने आया है में तुझको जानता हूँ कि तू कौन है? ख़ुदा का क़ुद्दूस है।" ईसा ने उसे झिड़क कर कहा, "चुप रह, और इस में से निकल जा!।" तब वो बदरूह उसे मरोड़ कर बड़ी आवाज़ से चिल्ला कर उस में से निकल गई।
येसु का एक बदरूह से भरे आदमी को ठीक करना
और वो झील के पार गिरासीनियों के इलाक़े में पहुँचे। जब वो नाव से उतरा तो फ़ौरन एक आदमी जिस में बदरूह थी, क़ब्रों से निकल कर उससे मिला। वो क़ब्रों में रहा करता था और अब कोई उसे ज़ंजीरों से भी न बाँध सकता था। क्यूँकि वो बार बार बेड़ियों और ज़ंजीरों से बाँधा गया था, लेकिन उसने ज़ंजीरों को तोड़ा और बेड़ियों के टुकड़े टुकड़े किया था, और कोई उसे क़ाबू में न ला सकता था। वो हमेशा रात दिन क़ब्रों और पहाड़ों में चिल्लाता और अपने आपको पत्थरों से ज़ख़्मी करता था। वो ईसा को दूर से देखकर दौड़ा और उसे सज्दा किया। और बड़ी आवाज़ से चिल्ला कर कहा "ऐ ईसा ख़ुदा ता’ला के फ़र्ज़न्द मुझे तुझ से क्या काम? तुझे ख़ुदा की क़सम देता हूँ, मुझे ऐज़ाब में न डाल।" क्यूँकि उस ने उससे कहा था, "ऐ बदरूह! इस आदमी में से निकल आ।" फिर उसने उससे पूछा "तेरा नाम क्या है?" उस ने उससे कहा "मेरा नाम लश्कर, है क्यूँकि हम बहुत हैं।" फिर उसने उसकी बहुत मिन्नत की, कि हमें इस इलाक़े से बाहर न भेज। और वहाँ पहाड़ पर ख़िन्जीरों यनी [सूवरों] का एक बड़ा ग़ोल चर रहा था। पस उन्होंने उसकी मिन्नत करके कहा, "हम को उन ख़िन्जीरों यनी [सूवरों] में भेज दे, ताकि हम इन में दाख़िल हों।" पस उसने उनको इजाज़त दी और बदरूहें निकल कर ख़िन्जीरों यनी [सूवरों] में दाख़िल हो गईं, और वो ग़ोल जो कोई दो हज़ार का था किनारे पर से झपट कर झील में जा पड़ा और झील में डूब मरा। और उनके चराने वालों ने भागकर शहर और देहात में ख़बर पहुँचाई।
लेकिन तुम कहते हो, 'अगर कोई बाप या माँ से कहे' कि जिसका तुझे मुझ से फ़ाइदा पहुँच सकता था, 'वो क़ुर्बान या’नी ख़ुदा की नज़्र हो चुकी। तो तुम उसे फिर बाप या माँ की कुछ मदद करने नहीं देते। यूँ तुम ख़ुदा के कलाम को अपनी रिवायत से, जो तुम ने जारी की है बेकार कर देते हो, और ऐसे बहुतेरे काम करते हो।"
और वो लोगों को फिर पास बुला कर उनसे कहने लगा, "तुम सब मेरी सुनो और समझो। कोई चीज़ बाहर से आदमी में दाख़िल होकर उसे नापाक नहीं कर सकती मगर जो चीज़ें आदमी में से निकलती हैं वही उसको नापाक करती हैं।
फिर वहाँ से उठ कर सूर और सैदा की सरहदों में गया और एक घर में दाख़िल हुआ और नहीं चाहता था कि कोई जाने मगर छुपा न रह सका। बल्कि फ़ौरन एक औरत जिसकी छोटी बेटी में बदरूह थी, उसकी ख़बर सुनकर आई और उसके क़दमों पर गिरी। ये 'औरत यूनानी थी और क़ौम की सूरूफ़ेनेकी। उसने उससे दरख़्वास्त की कि बदरूह को उसकी बेटी में से निकाले। उसने उससे कहा, "पहले लड़कों को सेर होने दे क्यूँकि लड़कों की रोटी लेकर कुत्तों को डाल देना अच्छा नहीं।" उस ने जवाब में कहा "हाँ ख़ुदावन्द, कुत्ते भी मेज़ के तले लड़कों की रोटी के टुकड़ों में से खाते हैं।" उसने उससे कहा "इस कलाम की ख़ातिर जा बदरूह तेरी बेटी से निकल गई है।" और उसने अपने घर में जाकर देखा कि लड़की पलंग पर पड़ी है और बदरूह निकल गई है।
और भीड़ में से एक ने उसे जवाब दिया, ऐ उस्ताद! मै अपने बेटे को जिसमें गूँगी रूह है तेरे पास लाया था। वो जहाँ उसे पकड़ती है, पटक देती है; और वो क़फ़ भर लाता और दाँत पीसता और सूखता जाता है। मैने तेरे शागिर्दों से कहा था, "वो उसे निकाल दें मगर वो न निकाल सके।" उसने जवाब में उनसे कहा, "ऐ बेऐ’तिक़ाद क़ौम! मैं कब तक तुम्हारे साथ रहूँगा? कब तक तुम्हारी बर्दाश्त करूँगा उसे मेरे पास लाओ।" पस वो उसे उसके पास लाए, और जब उसने उसे देखा तो फ़ौरन रूह ने उसे मरोड़ा और वो ज़मीन पर गिरा और क़फ़ भर लाकर लोटने लगा। उसने उसके बाप से पूछा "ये इस को कितनी मुद्दत से है?" उसने कहा "बचपन ही से। और उसने उसे अक्सर आग और पानी में डाला ताकि उसे हलाक करे लेकिन अगर तू कुछ कर सकता है तो हम पर तरस खाकर हमारी मदद कर।" ईसा ने उस से कहा "क्या जो तू कर सकता है जो ऐ’तिक़ाद रखता है? उस के लिए सब कुछ हो सकता है।" उस लड़के के बाप ने फ़ौरन चिल्लाकर कहा. "मैं ऐ’तिक़ाद रखता हूँ, मेरी बे ऐ’तिक़ादी का इलाज कर।" जब ईसा ने देखा कि लोग दौड़ दौड़ कर जमा हो रहे हैं, तो उस बद रूह को झिड़क कर कहा, "मै तुझ से कहता हूँ, इस में से बाहर आ और इस में फिर दाख़िल न होना।" वो चिल्लाकर और उसे बहुत मरोड़ कर निकल आई और वो मुर्दा सा हो गया "ऐसा कि अक्सरों ने कहा कि वो मर गया।" मगर ईसा ने उसका हाथ पकड़कर उसे उठाया और वो उठ खड़ा हुआ।
फिर वो 'इबादतख़ाने से उठकर शमौन के घर में दाख़िल हुआ और शमौन की सास जो बुख़ार में पड़ी हुई थी और उन्होंने उस के लिए उससे 'अर्ज़ की। वो खड़ा होकर उसकी तरफ़ झुका और बुख़ार को झिड़का तो वो उतर गया, वो उसी दम उठकर उनकी ख़िदमत करने लगी।
जब वो किनारे पर उतरा तो शहर का एक मर्द उसे मिला जिसमें बदरूहें थीं, और उसने बड़ी मुद्दत से कपड़े न पहने थे और वो घर में नहीं बल्कि क़ब्रों में रहा करता था। वो ईसा को देख कर चिल्लाया और उसके आगे गिर कर बुलन्द आवाज़ से कहने लगा, "ऐ ईसा! ख़ुदा के बेटे, मुझे तुझ से क्या काम? मैं तेरी मिन्नत करता हूँ कि मुझे 'ऐज़ाब में न डाल।" क्यूँकि वो उस बदरूह को हुक्म देता था कि इस आदमी में से निकल जा, इसलिए कि उसने उसको अक्सर पकड़ा था; और हर चन्द लोग उसे ज़ंजीरों और बेड़ियों से जकड़ कर क़ाबू में रखते थे, तो भी वो ज़ंजीरों को तोड़ डालता था और बदरूह उसको वीरानों में भगाए फिरती थी। ईसा ने उससे पूछा, "तेरा क्या नाम है?" उसने कहा, "लश्कर!" क्यूँकि उसमें बहुत सी बदरूहें थीं। और वो उसकी मिन्नत करने लगीं कि "हमें गहरे गड्ढे में जाने का हुक्म न दे।" वहाँ पहाड़ पर सूअरों का एक बड़ा ग़ोल चर रहा था। उन्होंने उसकी मिन्नत की कि हमें उनके अन्दर जाने दे; उसने उन्हें जाने दिया। और बदरूहें उस आदमी में से निकल कर सूअरों के अन्दर गईं और ग़ोल किनारे पर से झपट कर झील में जा पड़ा और डूब मरा।
ये माजरा देख कर चराने वाले भागे और जाकर शहर और गाँव में ख़बर दी। लोग उस माजरे को देखने को निकले, और ईसा के पास आकर उस आदमी को जिसमें से बदरूहें निकली थीं, कपड़े पहने और होश में ईसा के पाँव के पास बैठे पाया और डर गए।
लेकिन मैं तुम से सच कहता हूँ कि उनमें से जो यहाँ खड़े हैं कुछ ऐसे हैं कि जब तक ख़ुदा की बादशाही को देख न लें मौत का मज़ा हरगिज़ न चखेंगे।"
फिर इन बातों के कोई आठ रोज़ बाद ऐसा हुआ, कि वो पतरस और यूहन्ना और या’क़ूब को साथ लेकर पहाड़ पर दुआ करने गया। जब वो दुआ कर रहा था, तो ऐसा हुआ कि उसके चेहरे की सूरत बदल गई, और उसकी पोशाक सफ़ेद बर्राक़ हो गई। और देखो, दो शख़्स या’नी मूसा और एलियाह उससे बातें कर रहे थे। ये जलाल में दिखाई दिए और उसके इन्तक़ाल का ज़िक्र करते थे, जो येरूशलेम में वाक़े' होने को था।
मगर पतरस और उसके साथी नींद में पड़े थे और जब अच्छी तरह जागे, तो उसके जलाल को और उन दो शख़्सों को देखा जो उसके साथ खड़े थे। जब वो उससे जुदा होने लगे तो ऐसा हुआ कि पतरस ने ईसा से कहा, "ऐ उस्ताद! हमारा यहाँ रहना अच्छा है: पस हम तीन डेरे बनाएँ, एक तेरे लिए एक मूसा के लिए और एक एलियाह के लिए।" लेकिन वो जानता न था कि क्या कहता है।
और देखो एक आदमी ने भीड़ में से चिल्लाकर कहा, "ऐ उस्ताद! मैं तेरी मिन्नत करता हूँ कि मेरे बेटे पर नज़र कर; क्यूँकि वो मेरा इकलौता है। और देखो, एक रूह उसे पकड़ लेती है, और वो यकायक चीख़ उठता है; और उसको ऐसा मरोड़ती है कि क़फ़ भर लाता है, और उसको कुचल कर मुश्किल से छोड़ती है। मैंने तेरे शागिर्दों की मिन्नत की कि उसे निकाल दें, लेकिन वो न निकाल सके।" ईसा ने जवाब में कहा, "ऐ कम ईमान वालों मैं कब तक तुम्हारे साथ रहूँगा और तुम्हारी बर्दाश्त करूँगा? अपने बेटे को ले आ।" वो आता ही था कि बदरूह ने उसे पटक कर मरोड़ा और ईसा ने उस नापाक रूह को झिड़का और लड़के को अच्छा करके उसके बाप को दे दिया। और सब लोग ख़ुदा की शान देखकर हैरान हुए। लेकिन जिस वक़्त सब लोग उन सब कामों पर जो वो करता था ता’ज्जुब कर रहे थे, उसने अपने शागिर्दों से कहा,
फिर वो एक गूँगी बदरूह को निकाल रहा था, और जब वो बदरूह निकल गई तो ऐसा हुआ कि गूँगा बोला और लोगों ने ता’ज्जुब किया।
और उनमें से एक ने अपनी तलवार से इमाम — ए — आज़म के ग़ुलाम का दहना कान उड़ा दिया। लेकिन ईसा ने कहा, "बस कर!" उस ने ग़ुलाम का कान छू कर उसे शिफ़ा दी।
जब युहन्ना के क़ासिद चले गए तो ईसा युहन्ना' के हक़ में कहने लगा, "तुम वीराने में क्या देखने गए थे? क्या हवा से हिलते हुए सरकंडे को?" तो फिर क्या देखने गए थे? क्या महीन कपड़े पहने हुए शख़्स को? देखो, जो चमकदार पोशाक पहनते और 'ऐश — ओ — अशरत में रहते हैं, वो बादशाही महलों में होते हैं। तो फिर तुम क्या देखने गए थे? क्या एक नबी? हाँ, मैं तुम से कहता हूँ, बल्कि नबी से बड़े को। ये वही है जिसके बारे में लिखा है:
"देख, मैं अपना पैग़म्बर तेरे आगे भेजता हूँ,
जो तेरी राह तेरे आगे तैयार करेगा।"
"मैं तुम से कहता हूँ कि जो 'औरतों से पैदा हुए है, उनमें युहन्ना बपतिस्मा देनेवाले से कोई बड़ा नहीं लेकिन जो ख़ुदा की बादशाही में छोटा है वो उससे बड़ा है।" और सब 'आम लोगों ने जब सुना, तो उन्होंने और महसूल लेने वालों ने भी युहन्ना का बपतिस्मा लेकर ख़ुदा को रास्तबाज़ मान लिया। मगर फ़रीसियों और शरा' के 'आलिमों ने उससे बपतिस्मा न लेकर ख़ुदा के इरादे को अपनी निस्बत बातिल कर दिया।