Milagres
Os milagres manifestam o poder soberano de Deus. Desde a criação até os sinais de Jesus e dos apóstolos, Deus intervém sobrenaturalmente na história para revelar sua glória e amor.
O Deus dos milagres
Para Deus nada é impossível. Ele abriu o mar, fez cair fogo do céu e ressuscitou mortos. Seu poder não tem limites.
यीशु ने उनकी ओर देखकर कहा,"मनुष्यों के लिए तो यह असंभव है, परंतु परमेश्वर के लिए सब कुछ संभव है।"
यीशु ने उनकी ओर देखकर कहा,"मनुष्यों के लिए तो यह असंभव है, परंतु परमेश्वर के लिए सब कुछ संभव है।"
क्योंकि परमेश्वर के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।"
तब मूसा ने समुद्र के ऊपर अपना हाथ बढ़ाया, और यहोवा ने रात भर प्रचंड पुरवाई चलाई और समुद्र के जल को ऐसे हटा दिया कि वह दो भागों में बँट गया, और उसके बीच सूखी भूमि हो गई। फिर इस्राएली सूखी भूमि पर चलकर समुद्र के बीच गए, और जल उनके दाहिनी तथा बाईं ओर दीवार के समान था।
मैं याह के कार्यों का स्मरण करूँगा;
हाँ, मैं तेरे प्राचीनकाल के
अद्भुत कार्यों का स्मरण करूँगा।
मैं तेरे सब कार्यों पर ध्यान लगाऊँगा,
और तेरे कार्यों पर मनन करूँगा।
तू ही अद्भुत कार्य करनेवाला परमेश्वर है;
तूने देश-देश के लोगों पर
अपना सामर्थ्य प्रकट किया है।
Milagres pela fé
Se tiverdes fé como um grão de mostarda, movereis montanhas. A fé é a chave que acessa o poder miraculoso de Deus.
यीशु ने उनसे कहा,"तुम्हारे अविश्वास के कारण; क्योंकि मैं तुमसे सच कहता हूँ, यदि तुम्हारा विश्वास राई के दाने के बराबर भी हो, और तुम इस पहाड़ से कहो, ‘यहाँ से हटकर वहाँ जा’ तो वह हट जाएगा; और तुम्हारे लिए कुछ भी असंभव नहीं होगा।"
यीशु ने उन्हें उत्तर दिया,"मैं तुमसे सच कहता हूँ, यदि तुम विश्वास रखो और संदेह न करो, तो तुम न केवल वह करोगे जो अंजीर के पेड़ के साथ किया गया, परंतु यदि इस पहाड़ से भी कहोगे, ‘उखड़ जा और समुद्र में जा गिर,’ तो वह हो जाएगा।
यीशु ने उससे कहा,"यदि तू कर सकता है? विश्वास करनेवाले के लिए सब कुछ संभव है।"
उनकी ओर देखकर यीशु ने कहा,"मनुष्यों के लिए तो यह असंभव है, परंतु परमेश्वर के लिए नहीं, क्योंकि परमेश्वर के लिए सब कुछ संभव है।"
उसने कहा,"जो मनुष्यों के लिए असंभव है, वह परमेश्वर के लिए संभव है।"
और उनके अविश्वास के कारण उसने वहाँ अधिक सामर्थ्य के कार्य नहीं किए।
Sinais e prodígios
Os apóstolos realizaram sinais e maravilhas em nome de Jesus. Os dons do Espírito incluem a operação de milagres e a fé sobrenatural.
"हे इस्राएलियो, ये बातें सुनो : यीशु नासरी सामर्थ्य के कार्यों, अद्भुत कार्यों और चिह्नों के द्वारा तुम्हारे सामने ऐसा मनुष्य प्रमाणित हुआ जो परमेश्वर की ओर से है। ये कार्य परमेश्वर ने उसके द्वारा तुम्हारे बीच दिखाए, जैसा तुम स्वयं जानते हो।
जब वे प्रार्थना कर चुके तो जिस स्थान पर वे इकट्ठे थे, वह हिल गया, और वे सब पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो गए, और साहस के साथ परमेश्वर का वचन सुनाने लगे।
परमेश्वर पौलुस के हाथों से सामर्थ्य के असाधारण कार्य करता रहा, यहाँ तक कि उसकी देह से स्पर्श किए हुए अंगोछे या गमछे बीमारों पर डालने से उनकी बीमारियाँ दूर हो जाती, और दुष्ट आत्माएँ उनमें से निकल जाती थीं।
प्रेरित होने के लक्षण भी तुम्हारे बीच चिह्नों, अद्भुत कार्यों और सामर्थ्य के कार्यों के द्वारा बड़े धीरज के साथ प्रदर्शित किए गए।
और परमेश्वर ने इन्हें कलीसिया में पहले प्रेरित, दूसरे भविष्यवक्ता और तीसरे शिक्षक नियुक्त किया है; फिर सामर्थ्य के कार्य, चंगाई के वरदान, परोपकार, प्रबंधन, और अन्य भाषाएँ।
क्योंकि एक को आत्मा के द्वारा बुद्धि का वचन, तो दूसरे को उसी आत्मा के द्वारा ज्ञान का वचन दिया जाता है, किसी को उसी आत्मा के द्वारा विश्वास, और किसी को उसी आत्मा के द्वारा चंगाई के वरदान, फिर किसी को सामर्थ्य के कार्य, किसी को भविष्यवाणी, किसी को आत्माओं की परख, किसी को अन्य-अन्य भाषाएँ, और किसी को भाषाओं का अर्थ।
परंतु यीशु ने कहा,"उसे मत रोको, क्योंकि ऐसा कोई नहीं जो मेरे नाम से सामर्थ्य का कार्य करे और फिर तुरंत मुझे बुरा कह सके। क्योंकि जो हमारे विरोध में नहीं, वह हमारी ओर है।
Milagres de cura e provisão
A oração da fé salvará o enfermo. Deus provê, cura e intervém quando clamamos a Ele com fé genuína.
और विश्वास की प्रार्थना उस रोगी को स्वस्थ कर देगी, और प्रभु उसे उठाकर खड़ा करेगा। यदि उसने पाप किए हों, तो वे भी क्षमा कर दिए जाएँगे। इसलिए आपस में अपने-अपने पापों को मान लो और एक दूसरे के लिए प्रार्थना करो कि तुम स्वस्थ किए जाओ। धर्मी जन की प्रार्थना के प्रभाव से बहुत कुछ हो सकता है।
एलिय्याह हमारे ही समान एक मनुष्य था, और उसने वर्षा न होने के लिए गिड़गिड़ाकर प्रार्थना की, और पृथ्वी पर तीन वर्ष और छः महीने तक वर्षा नहीं हुई। उसने फिर से प्रार्थना की, तब आकाश से वर्षा हुई और पृथ्वी ने अपनी उपज दी।
तब उसने पाँच रोटियों और दो मछलियों को लिया और स्वर्ग की ओर देखकर आशिष माँगी, और उन्हें तोड़कर शिष्यों को देता गया कि लोगों को परोसें। अतः सब खाकर तृप्त हो गए, और उन्होंने बचे हुए टुकड़ों की बारह टोकरियाँ उठाईं।
सब्त के दिन यीशु एक आराधनालय में उपदेश दे रहा था। और देखो, एक स्त्री अठारह वर्ष से दुर्बल करनेवाली आत्मा से ग्रस्त थी और वह कुबड़ी हो गई थी तथा पूरी तरह से सीधी खड़ी नहीं हो सकती थी। जब यीशु ने उसे देखा तो बुलाकर उससे कहा,"हे नारी, तू अपनी दुर्बलता से मुक्त हो गई है।" और उसने अपने हाथ उस पर रखे; तब वह तुरंत सीधी हो गई, और परमेश्वर की महिमा करने लगी। इस पर आराधनालय का अधिकारी नाराज़ हो गया कि यीशु ने सब्त के दिन उसे स्वस्थ किया है। वह भीड़ से कहने लगा, "छः दिन हैं जिनमें कार्य करना चाहिए; अतः उन्हीं दिनों में आकर स्वस्थ होओ परंतु सब्त के दिन में नहीं।" तब प्रभु ने उससे कहा,"हे पाखंडियो, क्या तुममें से प्रत्येक सब्त के दिन अपने बैल या गधे को चरनी से खोलकर पानी पिलाने नहीं ले जाता? तो क्या यह आवश्यक नहीं था कि अब्राहम की इस बेटी को, जिसे शैतान ने अठारह वर्ष से बाँध रखा था, सब्त के दिन इस बंधन से मुक्त किया जाता?" जब उसने ये बातें कहीं तो उसके सारे विरोधी लज्जित हो गए, और सारी भीड़ उन सब महिमामय कार्यों से आनंदित थी जो उसके द्वारा हो रहे थे।
इस प्रकार यीशु ने गलील के काना में चिह्नों का आरंभ किया और अपनी महिमा प्रकट की, तथा उसके शिष्यों ने उस पर विश्वास किया।
तब जो आश्चर्यजनक चिह्न यीशु ने दिखाया, उसे देखकर लोग कहने लगे, "सचमुच यह वही भविष्यवक्ता है, जो इस जगत में आनेवाला था।"
यीशु ने उससे कहा,"तूने मुझे देखा है, क्या इसलिए विश्वास किया है? धन्य हैं वे जिन्होंने बिना देखे विश्वास किया।"
यीशु ने अपने शिष्यों के सामने और भी बहुत से चिह्न दिखाए, जो इस पुस्तक में नहीं लिखे गए; परंतु ये इसलिए लिखे गए हैं, ताकि तुम विश्वास करो कि यीशु ही परमेश्वर का पुत्र मसीह है, और विश्वास करके उसके नाम से जीवन पाओ।
तब दूसरा शिष्य भी जो कब्र पर पहले पहुँचा था, भीतर गया, और देखकर विश्वास किया। वे पवित्रशास्त्र के उस लेख को अभी तक नहीं समझे थे कि उसका मृतकों में से जी उठना अवश्य है।
Discernimento nos sinais
A Bíblia alerta contra falsos milagres e sinais enganosos. Devemos provar os espíritos e não seguir sinais que desviam de Deus.
तब मैंने उस अजगर के मुँह से, और उस पशु के मुँह से और उस झूठे भविष्यवक्ता के मुँह से तीन अशुद्ध आत्माओं को मेंढकों के रूप में निकलते हुए देखा। ये चिह्न दिखानेवाली वे दुष्टात्माएँ हैं, जो समस्त संसार के राजाओं के पास जाकर उन्हें सर्वशक्तिमान परमेश्वर के महान दिन के युद्ध के लिए इकट्ठा करती हैं।
तब कुछ शास्त्रियों और फरीसियों ने उससे कहा, "हे गुरु, हम तुझसे कोई चिह्न देखना चाहते हैं।" इस पर उसने उनसे कहा,"बुरी और व्यभिचारी पीढ़ी चिह्न ढूँढ़ती है, परंतु योना भविष्यवक्ता के चिह्न को छोड़ उसे कोई चिह्न नहीं दिया जाएगा। क्योंकि जिस प्रकार योना एक विशाल मछली के पेट में तीन दिन और तीन रात रहा,उसी प्रकार मनुष्य का पुत्र भी पृथ्वी के गर्भ में तीन दिन और तीन रात रहेगा।
तब वह उन नगरों को धिक्कारने लगा जिनमें उसके अधिकांश सामर्थ्य के कार्य किए गए थे, क्योंकि उन लोगों ने पश्चात्ताप नहीं किया था : "हे खुराजीन! तुझ पर हाय; हे बैतसैदा! तुझ पर हाय; क्योंकि जो सामर्थ्य के कार्य तुममें किए गए, यदि सूर और सैदा में किए जाते, तो बहुत पहले ही वे टाट ओढ़कर और राख पर बैठकर पश्चात्ताप कर लेते। जैसा भी हो, मैं तुमसे कहता हूँ, न्याय के दिन सूर और सैदा की दशा तुमसे अधिक सहनीय होगी। और तू, हे कफरनहूम, क्या तुझे स्वर्ग तक ऊँचा उठाया जाएगा? तू तो अधोलोक तक नीचे उतारा जाएगा। क्योंकि जो सामर्थ्य के कार्य तुम्हारे बीच किए गए, यदि वे सदोम में किए जाते, तो वह आज तक बना रहता। फिर भी मैं तुमसे कहता हूँ कि न्याय के दिन सदोम देश की दशा तुझसे अधिक सहनीय होगी।"
A criação como milagre
O próprio corpo humano é milagre de Deus. Toda a criação testifica do poder e da sabedoria do Criador.
तूने मेरे भीतरी अंगों को बनाया है,
तूने मुझे माता के गर्भ में रचा है।
मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ,
क्योंकि मैं आश्चर्यजनक और अद्भुत रीति से रचा गया हूँ।
तेरे कार्य अद्भुत हैं
और मैं यह भली-भाँति जानता हूँ।
हे यहोवा, मैं अपने संपूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूँगा;
मैं तेरे सब आश्चर्यकर्मों का वर्णन करूँगा।
यह सब इसलिए हुआ कि प्रभु का वह वचन जो भविष्यवक्ता के द्वारा कहा गया था, पूरा हो :
देखो, एक कुँवारी गर्भवती होगी
और एक पुत्र को जन्म देगी,
और उसका नाम "इम्मानुएल" रखा जाएगा, जिसका अर्थ है, परमेश्वर हमारे साथ।
परंतु उन्होंने उसे झील पर चलते देखकर समझा कि कोई भूत है, और वे चिल्ला उठे; क्योंकि सब ने उसे देखा और घबरा गए थे। परंतु उसने तुरंत उनसे बातें कीं और कहा,"साहस रखो, मैं हूँ; डरो मत।"
जब यीशु ने यह सुना तो याईर से कहा,"मत डर! केवल विश्वास रख, और वह बच जाएगी।"
जब वह जैतून पहाड़ की ढलान पर पहुँचा, तो शिष्यों की सारी भीड़ उन सब सामर्थ्य के कार्यों के कारण जो उन्होंने देखे थे, आनंदित होकर ऊँची आवाज़ से परमेश्वर की स्तुति करने लगी :
धन्य है वह राजा, जो प्रभु के नाम से
आता है;
स्वर्ग में शांति और सर्वोच्च स्थान में
महिमा हो।
ये बातें कहकर यीशु उनके देखते ही देखते ऊपर उठा लिया गया, और बादल ने उसे उनकी आँखों से छिपा लिया।
और मैं भूमि पर गिर पड़ा और एक आवाज़ मुझसे यह कहते हुए सुनाई दी,‘शाऊल, हे शाऊल, तू मुझे क्यों सताता है?’
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, "फ़िरौन के पास जा; क्योंकि मैंने ही उसके और उसके कर्मचारियों के मन को इसलिए कठोर कर दिया है कि उनके बीच अपने चिह्न दिखा सकूँ, और तुम अपने बेटों और पोतों से इसका वर्णन कर सको कि कैसे मैंने मिस्रियों के साथ कठोरता से व्यवहार किया है, और उनके बीच कैसे-कैसे चिह्न प्रकट किए हैं। इससे तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।"