Publicidade

Morte de Jesus

Por Bíblia Online

A morte de Jesus é o sacrifício supremo do amor de Deus. Na cruz, o Cordeiro de Deus carregou os pecados do mundo, satisfez a justiça divina e abriu o caminho da salvação para todos.

O sacrifício na cruz

Jesus disse: 'Está consumado!' Na cruz, Ele cumpriu toda a lei, pagou o preço do pecado e reconciliou a humanidade com Deus.

इसके बाद यीशु ने यह जानकर कि अब सब कुछ पूरा हो चुका है, कहा,"मैं प्यासा हूँ।" जिससे कि पवित्रशास्‍त्र का लेख पूरा हो। वहाँ सिरके से भरा एक बरतन रखा था। तब उन्होंने उस सिरके से भरे स्पंज को जूफे की टहनी पर रखकर उसके मुँह पर लगाया। जब यीशु ने सिरका ले लिया तो कहा,"पूरा हुआ।" और सिर झुकाकर अपना प्राण त्याग दिया।

जब सैनिकों ने यीशु को क्रूस पर चढ़ा दिया तो उन्होंने उसके वस्‍त्रों को लेकर उनके चार भाग किए, प्रत्येक सैनिक के लिए एक भाग; और कुरता भी लिया, परंतु वह कुरता बिना सिले पूरा ऊपर से नीचे तक बुना हुआ था। इसलिए उन्होंने आपस में कहा, "हम इसे न फाड़ें, बल्कि इसके लिए पर्ची डाल लें कि यह किसका होगा।" जिससे कि पवित्रशास्‍त्र का यह लेख पूरा हो :

उन्होंने मेरे वस्‍त्र आपस में बाँट लिए

और मेरे कपड़े के लिए पर्ची डाली।

अतः सैनिकों ने ऐसा ही किया।

क्रूस के निकट यीशु की माता

अब यीशु के क्रूस के पास उसकी माता और उसकी माता की बहन, क्लोपास की पत्‍नी मरियम और मरियम मगदलीनी खड़ी थीं। जब यीशु ने अपनी माता और शिष्य को, जिससे वह प्रेम रखता था, पास खड़े देखा, तो अपनी माता से कहा,"हे नारी, देख, तेरा पुत्र।" फिर उसने उस शिष्य से कहा,"देख, तेरी माता।" और उसी समय से वह शिष्य उसे अपने घर ले गया।

जब वे उस स्थान पर पहुँचे जो खोपड़ी कहलाता है, तो उन्होंने वहाँ उसे और उन अपराधियों को भी, एक को दाहिनी और दूसरे को बाईं ओर, क्रूस पर चढ़ाया। तब यीशु ने कहा,"हे पिता इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहे हैं।" उन्होंने पर्चियाँ डालकर उसके वस्‍त्रों को आपस में बाँट लिया।

लोग खड़े होकर देख रहे थे। अधिकारी भी यह कहते हुए उसका ठट्ठा करने लगे, "इसने दूसरों को बचाया, यदि यह परमेश्‍वर का मसीह अर्थात् उसका चुना हुआ है, तो अपने आपको बचा ले।" सैनिकों ने भी पास आकर उसका उपहास किया, और उसे सिरका देकर कहा, "यदि तू यहूदियों का राजा है, तो अपने आपको बचा।" और उसके ऊपर यह दोषपत्र भी लगा था : "यह यहूदियों का राजा है।"

पश्‍चात्तापी अपराधी

जो अपराधी लटकाए गए थे उनमें से एक यह कहते हुए उसकी निंदा करने लगा, "तू मसीह है न? तो अपने को और हमें बचा।" इस पर दूसरा उसे डाँटकर कहने लगा, "क्या तू परमेश्‍वर से भी नहीं डरता? तू भी तो वही दंड पा रहा है। हमारे लिए यही उचित है, क्योंकि हमने जो किया उसी का फल भोग रहे हैं, परंतु इसने कोई भी अनुचित कार्य नहीं किया।" तब उसने कहा, "हे यीशु, जब तू अपने राज्य में आए तो मुझे स्मरण रखना।" उसने उससे कहा,"मैं तुझसे सच कहता हूँ, तू आज ही मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा।"

जब दिन के बारह बज गए तो सारे देश पर अंधकार छा गया और तीन बजे तक रहा। तीन बजे, यीशु ने ऊँची आवाज़ में पुकारा,"इलोई, इलोई, लमा शबक्‍तनी?" जिसका अर्थ है,"हे मेरे परमेश्‍वर, हे मेरे परमेश्‍वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया?"

और देखो, मंदिर का परदा ऊपर से नीचे तक फटकर दो टुकड़े हो गया, और पृथ्वी हिल गई और चट्टानें तड़क गईं; तथा कब्रें खुल गईं और सोए हुए बहुत से पवित्र लोगों के शरीर जिलाए गए, और यीशु के पुनरुत्थान के बाद वे कब्रों में से निकलकर पवित्र नगर में गए और बहुतों को दिखाई दिए। जब शतपति और उसके साथ यीशु का पहरा देनेवालों ने भूकंप और उन घटनाओं को देखा तो अत्यंत डर गए और कहने लगे, "सचमुच, यह परमेश्‍वर का पुत्र था।"

कुत्तों ने मुझे घेर लिया है,

कुकर्मियों की भीड़ ने मुझे चारों ओर से घेर लिया है;

उन्होंने मेरे हाथों और मेरे पैरों को छेदा है।

मैं अपनी सब हड्डियाँ गिन सकता हूँ;

वे मुझे देखते और घूरते हैं।

वे मेरे वस्‍त्रों को आपस में बाँटते हैं,

और मेरे कपड़े के लिए पर्ची डालते हैं।

वे सब जो मुझे देखते हैं मेरा ठट्ठा करते हैं

तथा होंठ बिचकाते और सिर हिलाते हुए यह कहते हैं :

"अपने को यहोवा के अधीन कर दे,

वही इसे छुड़ाए; वही इसे बचाए

क्योंकि वह इससे प्रसन्‍न है।"

O amor que se entrega

Ninguém tem maior amor do que aquele que dá a vida pelos amigos. Deus prova seu amor em que Cristo morreu por nós quando ainda éramos pecadores.

इससे बड़ा प्रेम कोई नहीं कि कोई अपने मित्रों के लिए अपना प्राण दे।

"क्योंकि परमेश्‍वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्‍वास करे वह नाश न हो, परंतु अनंत जीवन पाए।

क्योंकि जब शत्रु होने पर भी उसके पुत्र की मृत्यु के द्वारा परमेश्‍वर से हमारा मेल हुआ, तो फिर मेल-मिलाप हो जाने पर हम निश्‍चय ही उसके जीवन के द्वारा उद्धार पाएँगे।

हमने प्रेम को इसी से जाना है, कि उसने हमारे लिए अपना प्राण दे दिया; अतः हमें भी भाइयों के लिए अपना प्राण देना चाहिए।

वही हमारे पापों का प्रायश्‍चित्त है, और न केवल हमारे बल्कि संपूर्ण जगत के पापों का भी।

उसने मनुष्य रूप में प्रकट होकर अपने आपको दीन किया, और यहाँ तक आज्ञाकारी रहा कि मृत्यु, हाँ क्रूस की मृत्यु भी सह ली।

Morte e ressurreição

Jesus morreu e ressuscitou, e a morte não mais tem domínio sobre Ele. Pelo batismo, participamos de sua morte e ressurreição.

क्योंकि हम यह जानते हैं कि मसीह मृतकों से जी उठकर फिर कभी न मरेगा; उस पर फिर कभी मृत्यु की प्रभुता न होगी। क्योंकि वह जो मरा तो पाप के लिए एक ही बार मर गया; परंतु अब वह जो जीवित है तो परमेश्‍वर के लिए जीवित है।

क्या तुम नहीं जानते कि हम सब जिन्होंने मसीह यीशु में बपतिस्मा पाया है, उसकी मृत्यु में बपतिस्मा पाया है? अतः हम मृत्यु में बपतिस्मा के द्वारा उसके साथ गाड़े गए, ताकि जिस प्रकार पिता की महिमा के द्वारा मसीह मृतकों में से जिलाया गया, उसी प्रकार हम भी नए जीवन की चाल चलें।

जिस प्रकार सब मनुष्यों के लिए एक बार मरना और उसके बाद न्याय का होना निर्धारित है, उसी प्रकार मसीह भी बहुतों के पापों को उठा लेने के लिए एक ही बार बलिदान हुआ; और दूसरी बार वह पाप उठाने के लिए नहीं बल्कि उनके उद्धार के लिए प्रकट होगा, जो उसकी प्रतीक्षा करते हैं।

"हे इस्राएलियो, ये बातें सुनो : यीशु नासरी सामर्थ्य के कार्यों, अद्भुत कार्यों और चिह्‍नों के द्वारा तुम्हारे सामने ऐसा मनुष्य प्रमाणित हुआ जो परमेश्‍वर की ओर से है। ये कार्य परमेश्‍वर ने उसके द्वारा तुम्हारे बीच दिखाए, जैसा तुम स्वयं जानते हो। उसी यीशु को जो परमेश्‍वर की निर्धारित योजना और पूर्वज्ञान के अनुसार पकड़वाया गया था, तुमने अधर्मियों के हाथों क्रूस पर चढ़ाकर मार डाला। उसी को परमेश्‍वर ने मृत्यु की पीड़ाओं से छुड़ाकर जिला उठाया, क्योंकि यह संभव नहीं था कि वह मृत्यु के वश में रहता।

"अच्छा चरवाहा मैं हूँ। अच्छा चरवाहा अपनी भेड़ों के लिए अपना प्राण देता है।

क्योंकि जब भी तुम यह रोटी खाते और इस कटोरे में से पीते हो, तो जब तक प्रभु न आए उसकी मृत्यु का प्रचार करते हो।

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-22_10-02-25-