Ouvir a voz de Deus
Ouvir a voz de Deus é o privilégio supremo do cristão. Ele fala por sua Palavra, pelo Espírito e em circunstâncias — e as ovelhas reconhecem a voz do bom Pastor.
As ovelhas ouvem a voz do Pastor
Jesus disse: minhas ovelhas ouvem minha voz, eu as conheço e elas me seguem. A relação com Deus é íntima e pessoal.
मेरी भेड़ें मेरी आवाज़ सुनती हैं, और मैं उन्हें जानता हूँ, और वे मेरे पीछे-पीछे चलती हैं,
भविष्यवक्ताओं द्वारा लिखा गया है : वे सब परमेश्वर के सिखाए हुए होंगे।
"प्रत्येक जिसने पिता से सुना और सीखा है, वह मेरे पास आता है।
जो परमेश्वर की ओर से है वह परमेश्वर के वचनों को सुनता है। तुम इसलिए नहीं सुनते क्योंकि तुम परमेश्वर की ओर से नहीं हो।"
जीवन और न्याय
"मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ कि जो मेरे वचन को सुनता और मेरे भेजनेवाले पर विश्वास करता है, अनंत जीवन उसका है, और उस पर दंड की आज्ञा नहीं होती, बल्कि वह मृत्यु में से निकलकर जीवन में प्रवेश कर चुका है। मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ कि वह समय आता है बल्कि अब है जब मृतक परमेश्वर के पुत्र की आवाज़ सुनेंगे, और जो सुनेंगे वे जीएँगे।
अनादि वचन का देहधारण
आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था।
वचन देहधारी हुआ और हमारे बीच में डेरा किया। हमने उसकी ऐसी महिमा देखी, जैसी पिता के एकलौते की महिमा। वह अनुग्रह और सच्चाई से परिपूर्ण था।
Deus fala pela Palavra
Toda Escritura é inspirada por Deus. A Bíblia é a voz confiável de Deus registrada para nos guiar em toda verdade.
संपूर्ण पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और शिक्षा देने, ताड़ना देने, सुधारने और धार्मिकता की शिक्षा के लिए लाभदायक है, जिससे परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर भले कार्य के लिए सक्षम हो जाए।
परंतु सब से पहले यह जान लो कि पवित्रशास्त्र की कोई भी भविष्यवाणी किसी की व्यक्तिगत विचारधारा के आधार पर नहीं होती; क्योंकि कोई भी भविष्यवाणी मनुष्य की इच्छा से कभी नहीं हुई, बल्कि मनुष्य पवित्र आत्मा से प्रेरित होकर परमेश्वर की ओर से बोलते थे।
अतः विश्वास सुनने से, और सुनना मसीह के वचन के द्वारा होता है।
बुद्धिमान और मूर्ख मनुष्य
"इसलिए जो कोई मेरे इन वचनों को सुनता और उनका पालन करता है, वह उस बुद्धिमान व्यक्ति के समान है, जिसने अपना घर चट्टान पर बनाया। फिर वर्षा हुई और बाढ़ें आईं, और हवाएँ चलीं और उस घर से टकराईं, फिर भी वह नहीं गिरा, क्योंकि उसकी नींव चट्टान पर डाली गई थी।
उसने कहा,"हाँ, बल्कि अधिक धन्य वे हैं जो परमेश्वर का वचन सुनते और उसका पालन करते हैं।"
Buscar e ouvir
Deus promete: 'Clama a mim, e te responderei.' Quando buscamos sinceramente sua voz, encontramos direção e revelação.
यहोवा की वाणी मेघों के ऊपर सुनाई देती है।
महिमामय परमेश्वर गरजता है;
यहोवा घने मेघों के ऊपर है।
यहोवा की वाणी शक्तिशाली है,
यहोवा की वाणी प्रतापमय है।
यहोवा की वाणी देवदारों को तोड़ डालती है;
यहोवा लबानोन के देवदारों को भी टुकड़े-टुकड़े कर देता है।
मैंने ऊँची आवाज़ से यहोवा को पुकारा,
और उसने अपने पवित्र पर्वत से मुझे उत्तर दिया। सेला।