Publicidade

Páscoa

Por Bíblia Online

A Páscoa é a celebração suprema da redenção. Do cordeiro pascal no Egito ao Cordeiro de Deus que tira o pecado do mundo, ela aponta para o sacrifício e a vitória de Cristo.

A caminhada para a cruz

Jesus entrou em Jerusalém como Rei humilde, e a multidão o aclamou. Ele sabia do sofrimento que viria, mas caminhou em obediência até o fim.

येशु के आगे-आगे जाती हुई तथा पीछे-पीछे आती हुई भीड़ ये नारे लगा रही थी

"दावीद के पुत्र की होशान्‍ना!"

"धन्य है, वह जो प्रभु के नाम में आ रहे हैं."

"सबसे ऊंचे स्थान में होशान्‍ना!"

याहवेह, हमारी रक्षा कीजिए!

याहवेह, हमें समृद्धि दीजिए!

स्तुत्य हैं वह, जो याहवेह के नाम में आ रहे हैं.

हम याहवेह के आवास से आपका अभिनंदन करते हैं.

हे बेटी ज़ियोन, अति आनंदित हो!

हे बेटी येरूशलेम, जय जयकार करो!

देखो, तुम्हारा राजा तुम्हारे पास आ रहा है,

वह धर्मी और विजयी होकर आता है,

वह विनम्र और एक गधे पर,

एक बछड़े पर, एक गधी के बच्‍चे पर सवार है.

"यह समझ लो कि हम येरूशलेम नगर जा रहे हैं, जहां मनुष्य के पुत्र को पकड़वाया जाएगा, प्रधान पुरोहितों तथा शास्त्रियों के हाथों में सौंप दिया जाएगा और वे उसे मृत्यु दंड के योग्य घोषित करेंगे. इसके लिए मनुष्य के पुत्र को गैर-यहूदियों के हाथों में सौंप दिया जाएगा कि वे उसका ठट्ठा करें, उसे कोड़े लगवाएं और उसे क्रूस पर चढ़ाएं किंतु वह तीसरे दिन मरे हुओं में से जीवित किया जाएगा."

A paixão de Cristo

Jesus foi zombado, açoitado e crucificado. Ele orou no Getsêmani e entregou sua vida voluntariamente, dizendo: 'Está consumado!'

जो वस्त्र येशु पहने हुए थे, उतारकर उन्होंने उन्हें एक चमकीला लाल वस्त्र पहना दिया. उन्होंने एक कंटीली लता को गूंधकर उसका मुकुट बना उनके सिर पर रख दिया और उनके दायें हाथ में एक नरकुल की एक छड़ी थमा दी. तब वे उनके सामने घुटने टेककर यह कहते हुए उनका मज़ाक करने लगे, "यहूदियों के राजा की जय!"

उन्होंने उनके सिर के ऊपर दोषपत्र लगा दिया था, जिस पर लिखा था:

"यह येशु है—यहूदियों का राजा."

प्रार्थना में उन्होंने कहा, "अब्बा! पिता! आपके लिए तो सभी कुछ संभव है. मेरे सामने रखे इस प्याले को हटा दीजिए. फिर भी मेरी नहीं, आपकी इच्छा के अनुरूप हो."

प्रभु येशु ने ऊंचे शब्द में पुकारते हुए कहा, "पिता! मैं अपनी आत्मा आपके हाथों में सौंपता हूं." यह कहते हुए उन्होंने प्राण त्याग दिए.

उसे चखकर मसीह येशु ने कहा, "अब सब पूरा हो गया" और सिर झुकाकर प्राण त्याग दिए.

A ressurreição gloriosa

Ele não está aqui — ressuscitou! O túmulo vazio é a prova de que a morte foi derrotada e Cristo vive para sempre.

स्वर्गदूत ने उन स्त्रियों को संबोधित किया, "मत डरो! मुझे मालूम है कि तुम क्रूस पर चढ़ाए गए येशु को खोज रही हो. वह यहां नहीं हैं क्योंकि वह मरे हुओं में से जीवित हो गए हैं—ठीक जैसा उन्होंने कहा था. स्वयं आकर उस स्थान को देख लो, जहां उन्हें रखा गया था.

उस व्यक्ति ने उन्हें बुलाकर कहा, "आश्चर्य मत कीजिए. आप यहां नाज़रेथवासी येशु को, जिन्हें क्रूस पर चढ़ाया गया था, खोज रही हैं. वह मरे हुओं में से जीवित हो गए हैं. वह यहां नहीं है. यह देखिए, यही है वह जगह, जहां उन्हें रखा गया था.

वह यहां नहीं हैं—वह दोबारा जीवित हो गए हैं. याद कीजिए जब वह आपके साथ गलील प्रदेश में थे, उन्होंने आपसे क्या कहा था: ‘यह अवश्य है कि मनुष्य का पुत्र कुकर्मियों के हाथों में सौंपा जाए, क्रूस पर चढ़ाया जाए और तीसरे दिन मरे हुओं में से जीवित हो जाए.’ "

तब वह अन्य शिष्य भी, जो कब्र पर पहले पहुंचा था, भीतर गया. उसने देखा और विश्वास किया. (वे अब तक पवित्र शास्त्र की यह बात समझ नहीं पाए थे कि मसीह येशु का मरे हुओं में से जी उठना ज़रूर होगा.)

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-22_10-02-25-