Publicidade

O poder da oração

Por Bíblia Online

A oração é o canal mais poderoso de comunicação com Deus. Através dela, milagres acontecem, montanhas são movidas e o impossível se torna possível.

Pedidos com fé

Jesus ensinou: pedi e recebereis. Tudo o que pedirmos em seu nome, crendo, Ele fará. A fé transforma a oração em poder.

"माँगो और तुम्हें दिया जाएगा; ढूँढ़ो और तुम पाओगे; खटखटाओ और तुम्हारे लिए खोला जाएगा।

जो कुछ तुम प्रार्थना में विश्‍वास से माँगोगे, वह सब तुम्हें मिल जाएगा।"

इस कारण मैं तुमसे कहता हूँ कि जो कुछ तुम प्रार्थना करके माँगते हो, विश्‍वास करो कि वह तुम्हें मिल गया और तुम्हारे लिए वही हो जाएगा।

और जो कुछ तुम मेरे नाम से माँगोगे, वह मैं करूँगा, जिससे पुत्र में पिता की महिमा हो। यदि तुम मेरे नाम से कुछ भी मुझसे माँगोगे, तो मैं उसे करूँगा।

Oração e milagres

A oração dos justos tem grande poder. Pedro orou e Dorcas ressuscitou. Jesus disse que certos demônios só se expulsam com jejum e oração.

परंतु पतरस ने सब को बाहर कर दिया और घुटने टेककर प्रार्थना की, और शव की ओर मुड़कर कहा, "तबीता, उठ।" तब उसने अपनी आँखें खोल दीं और पतरस को देखकर उठ बैठी।

उसने उनसे कहा,"यह जाति प्रार्थना और उपवासको छोड़ और किसी भी रीति से निकल नहीं सकती।"

क्या तुममें से कोई बीमार है? तो वह कलीसिया के प्रवरों को बुलाए, और वे प्रभु के नाम से उस पर तेल मलकर उसके लिए प्रार्थना करें; और विश्‍वास की प्रार्थना उस रोगी को स्वस्थ कर देगी, और प्रभु उसे उठाकर खड़ा करेगा। यदि उसने पाप किए हों, तो वे भी क्षमा कर दिए जाएँगे। इसलिए आपस में अपने-अपने पापों को मान लो और एक दूसरे के लिए प्रार्थना करो कि तुम स्वस्थ किए जाओ। धर्मी जन की प्रार्थना के प्रभाव से बहुत कुछ हो सकता है।

तब उन्होंने संकट के समय यहोवा की दुहाई दी,

और उसने उन्हें विपत्ति में से निकाला।

उसने आँधी को शांत किया

और समुद्र की लहरें थम गईं।

उनके थम जाने से वे आनंदित हुए;

इस प्रकार उसने उन्हें उनके

मनचाहे बंदरगाह तक पहुँचा दिया।

Orar em todo tempo

A Bíblia nos exorta a orar sem cessar, com ações de graças e súplicas, revestidos da armadura espiritual. A oração traz paz sobrenatural.

किसी भी बात की चिंता मत करो, बल्कि प्रत्येक बात में तुम्हारे निवेदन, प्रार्थना और विनती के द्वारा धन्यवाद के साथ परमेश्‍वर के सामने प्रस्तुत किए जाएँ। तब परमेश्‍वर की शांति जो सारी समझ से परे है, मसीह यीशु में तुम्हारे हृदय और तुम्हारे विचारों को सुरक्षित रखेगी।

हर समय, प्रत्येक विनती और निवेदन सहित आत्मा में प्रार्थना करते रहो; और इसी लिए जागते रहकर पूरे धीरज के साथ सब पवित्र लोगों के लिए विनती किया करो,

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-22_10-02-25-