Reino dos céus
O Reino dos Céus é comparado por Jesus a tesouros, sementes e redes. Através de parábolas, Ele revelou os mistérios de um Reino que já está entre nós, mas que se consumará na eternidade.
O valor incomparável do Reino
O Reino dos Céus é como um tesouro escondido ou uma pérola de grande valor. Quem o encontra, vende tudo para possuí-lo.
छिपे हुए धन और बहुमूल्य मोती का दृष्टांत
"स्वर्ग का राज्य खेत में छिपे उस धन के समान है, जिसे किसी मनुष्य ने पाकर फिर छिपा दिया। तब मारे आनंद के उसने जाकर अपना सब कुछ बेच दिया और उस खेत को खरीद लिया।
"फिर स्वर्ग का राज्य एक मनुष्य के समान है जो अच्छे मोतियों को खोजनेवाला एक व्यापारी है। जब उसे एक बहुमूल्य मोती मिला, तो उसने जाकर अपना सब कुछ बेच दिया और उसे खरीद लिया।
राई के दाने और ख़मीर का दृष्टांत
उसने उन्हें एक और दृष्टांत दिया :"स्वर्ग का राज्य राई के दाने के समान है, जिसे एक मनुष्य ने लेकर अपने खेत में बो दिया; वह सब बीजों से छोटा तो होता है, परंतु जब वह बढ़ जाता है, तो सब पौधों से बड़ा हो जाता है और एक पेड़ बन जाता है तथा आकाश के पक्षी आकर उसकी डालियों पर बसेरा करते हैं।"
उसने उन्हें एक और दृष्टांत दिया :"स्वर्ग का राज्य ख़मीर के समान है, जिसे एक स्त्री ने लेकर तीन पसेरीआटे में मिलाया और धीरे-धीरे वह सब ख़मीरा हो गया।"
Parábolas do Reino
Jesus ensinou sobre o Reino mediante parábolas que revelam seu crescimento, seu juízo e a separação final entre justos e injustos.
जंगली बीज का दृष्टांत
उसने उन्हें एक और दृष्टांत दिया :"स्वर्ग का राज्य उस मनुष्य के समान है जिसने अपने खेत में अच्छा बीज बोया। परंतु जब लोग सो रहे थे, तो उसका शत्रु आया और गेहूँ के बीच जंगली बीज बोकर चला गया। जब पौधा अंकुरित हुआ और बालें लगीं, तो जंगली पौधे भी दिखाई दिए। इस पर घर के स्वामी के दासों ने पास आकर उससे कहा, ‘स्वामी, क्या तूने अपने खेत में अच्छा बीज नहीं बोया था? फिर ये जंगली पौधे कहाँ से आए?’ उसने उनसे कहा, ‘यह किसी शत्रु ने किया है।’ तब दासों ने उससे पूछा, ‘तो क्या तू चाहता है कि हम जाकर उन्हें बटोर लें?’ परंतु उसने कहा, ‘नहीं, कहीं ऐसा न हो कि जंगली पौधे बटोरते हुए तुम उनके साथ गेहूँ भी उखाड़ लो। कटनी तक दोनों को एक साथ बढ़ने दो; और कटनी के समय मैं काटनेवालों से कहूँगा कि तुम जंगली पौधों को पहले बटोरकर उन्हें जलाने के लिए गट्ठों में बाँध लो, परंतु गेहूँ को मेरे खत्ते में इकट्ठा करो।’ "
जंगली बीज के दृष्टांत का अर्थ
तब यीशु भीड़ को छोड़कर घर आया। फिर उसके शिष्य यह कहते हुए उसके पास आए, "हमें खेत के जंगली बीजों का दृष्टांत समझा दे।" इस पर यीशु ने कहा :"अच्छा बीज बोनेवाला मनुष्य का पुत्र है, और खेत यह संसार है; अच्छे बीज राज्य की संतान हैं; परंतु जंगली बीज दुष्ट की संतान हैं, और उन्हें बोनेवाला शत्रु शैतान है; तथा कटनी जगत का अंत है और काटनेवाले स्वर्गदूत हैं। इसलिए जैसे जंगली पौधों को बटोरकर आग में जलाया जाता है, वैसे ही जगत के अंत में होगा; मनुष्य का पुत्र अपने स्वर्गदूतों को भेजेगा, और वे उसके राज्य में से सभी ठोकर के कारणों और कुकर्मियों को एकत्रित करेंगे, और उन्हें आग की भट्ठी में डाल देंगे, जहाँ रोना और दाँतों का पीसना होगा। तब धर्मी अपने पिता के राज्य में सूर्य के समान चमकेंगे। जिसके पासकान हों, वह सुन ले।
जाल का दृष्टांत
"फिर स्वर्ग का राज्य एक बड़े जाल के समान है जो समुद्र में डाला गया और हर प्रकार की मछलियों को समेटने लगा। जब वह भर गया तो लोग उसे तट पर खींच लाए और बैठकर अच्छी मछलियाँ तो बरतनों में इकट्ठा कीं, परंतु बेकार बाहर फेंक दीं। जगत के अंत में ऐसा ही होगा; स्वर्गदूत आएँगे और दुष्टों को धर्मियों के बीच में से निकालकर अलग करेंगे और उन्हें आग की भट्ठी में डाल देंगे, जहाँ रोना और दाँतों का पीसना होगा।
Quem herda o Reino
Os humildes, os pobres de espírito e as crianças são herdeiros do Reino. Mas é difícil para os ricos entrarem nele.
धन्य वचन
"धन्य हैं वे जो मन के दीन हैं,
क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का है।
धन्य हैं वे जो शोक करते हैं,
क्योंकि वे सांत्वना पाएँगे।
धन्य हैं वे जो नम्र हैं,
क्योंकि वे पृथ्वी के उत्तराधिकारी होंगे।
धन्य हैं वे जो धार्मिकता के भूखे और प्यासे हैं,
क्योंकि वे तृप्त किए जाएँगे।
धन्य हैं वे जो दयावान हैं,
क्योंकि उन पर दया की जाएगी।
धन्य हैं वे जिनके मन शुद्ध हैं,
क्योंकि वे परमेश्वर को देखेंगे।
धन्य हैं वे जो मेल कराते हैं,
क्योंकि वे परमेश्वर के पुत्र कहलाएँगे।
धन्य हैं वे जो धार्मिकता के कारण सताए जाते हैं,
क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का है।
"धन्य हो तुम, जब लोग मेरे कारण तुम्हारी निंदा करें और सताएँ, तथा झूठ बोलकर तुम्हारे विरोध में सब प्रकार की बुरी बात कहें। आनंदित और मगन होना, क्योंकि स्वर्ग में तुम्हारा प्रतिफल बड़ा है; इसलिए कि उन्होंने उन भविष्यवक्ताओं को भी जो तुमसे पहले हुए, इसी प्रकार सताया था।
बड़ा कौन है?
उस समय शिष्य यीशु के पास आकर पूछने लगे, "स्वर्ग के राज्य में बड़ा कौन है?" तब उसने एक बच्चे को अपने पास बुलाकर उसे उनके बीच में खड़ा किया और कहा :"मैं तुमसे सच कहता हूँ, यदि तुम न फिरो और बच्चों के समान न बनो, तो तुम स्वर्ग के राज्य में कभी प्रवेश नहीं कर पाओगे। इसलिए जो कोई अपने आपको इस बच्चे के समान नम्र बनाता है, वही स्वर्ग के राज्य में बड़ा है।
तब यीशु ने कहा,"बच्चों को मेरे पास आने दो, उन्हें मत रोको, क्योंकि स्वर्ग का राज्य ऐसों ही का है।"
धनवान और परमेश्वर का राज्य
तब यीशु ने अपने शिष्यों से कहा,"मैं तुमसे सच कहता हूँ कि धनवान का स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करना कठिन है। मैं तुमसे फिर कहता हूँ कि परमेश्वर के राज्य में एक धनवान के प्रवेश करने से ऊँट का सूई के छेद में से निकल जाना अधिक सहज है।" जब शिष्यों ने यह सुना तो वे बहुत आश्चर्यचकित होकर कहने लगे, "तो फिर किसका उद्धार हो सकता है?" यीशु ने उनकी ओर देखकर कहा,"मनुष्यों के लिए तो यह असंभव है, परंतु परमेश्वर के लिए सब कुछ संभव है।"
हे मेरे प्रिय भाइयो, सुनो! क्या परमेश्वर ने इस जगत के कंगालों को नहीं चुना कि वे विश्वास में धनी और उस राज्य के उत्तराधिकारी हों जिसकी प्रतिज्ञा उसने अपने प्रेम करनेवालों से की है?
Buscar o Reino acima de tudo
Jesus ensinou que devemos buscar primeiro o Reino e sua justiça. Nem todo que diz 'Senhor, Senhor' entrará — só quem faz a vontade do Pai.
"प्रत्येक जो मुझे ‘प्रभु! प्रभु!’ कहता है, स्वर्ग के राज्य में प्रवेश नहीं करेगा, परंतु जो मेरे स्वर्गिक पिता की इच्छा पर चलता है, वही प्रवेश करेगा।
इसलिए जो कोई इन छोटी से छोटी आज्ञाओं में से किसी एक को तोड़ेगा और वैसा ही मनुष्यों को सिखाएगा, वह स्वर्ग के राज्य में सब से छोटा कहलाएगा; परंतु जो कोई उनका पालन करेगा और उन्हें सिखाएगा, वही स्वर्ग के राज्य में बड़ा कहलाएगा। क्योंकि मैं तुमसे कहता हूँ कि यदि तुम्हारी धार्मिकता शास्त्रियों और फरीसियों की धार्मिकता से बढ़कर न हो, तो तुम स्वर्ग के राज्य में कभी प्रवेश नहीं कर पाओगे।
"अतः तुम इस प्रकार प्रार्थना करो :
हे हमारे पिता,
तू जो स्वर्ग में है,
तेरा नाम पवित्र माना जाए।
तेरा राज्य आए,
तेरी इच्छा जैसे स्वर्ग में पूरी होती है,
वैसे पृथ्वी पर भी हो।
यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले का प्रचार
उन दिनों यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला आकर यहूदिया के जंगल में प्रचार करने लगा, "पश्चात्ताप करो, क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।"
उस समय से यीशु ने प्रचार करना और यह कहना आरंभ किया,"पश्चात्ताप करो, क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।"
और चलते-चलते यह प्रचार करो, ‘स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।’
मैं तुमसे कहता हूँ कि पूर्व और पश्चिम से बहुत लोग आएँगे और अब्राहम, इसहाक और याकूब के साथ स्वर्ग के राज्य में भोजन करने बैठेंगे;
"मैं तुमसे सच कहता हूँ, जो स्त्रियों से जन्मे हैं उनमें यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले से बड़ा कोई नहीं हुआ; परंतु जो स्वर्ग के राज्य में सब से छोटा है, वह उससे भी बड़ा है। यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले के दिनों से लेकर अब तक स्वर्ग के राज्य में बलपूर्वक प्रवेश होता रहा है, और बलवान उसे छीन लेते हैं।
A herança eterna
O Reino dos Céus é inabalável e eterno. Deus nos chama a fazer firme a nossa vocação e eleição para entrar nesse Reino.
अतः जब हमें ऐसा राज्य मिल रहा है जो अटल है, तो आओ, हम आभारी रहें, और भय और आदर के साथ परमेश्वर की ऐसी आराधना करें जो उसे ग्रहणयोग्य हो। निश्चय ही हमारा परमेश्वर भस्म करनेवाली आग है।
वे तेरे राज्य की महिमा का वर्णन
और तेरे पराक्रम की चर्चा करेंगे,
कि वे मनुष्यों पर तेरे पराक्रम,
और तेरे राज्य के महिमामय ऐश्वर्य को प्रकट करें।
तेरा राज्य सदा-सर्वदा का राज्य है,
और तेरी प्रभुता पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है।
इसलिए हे भाइयो, अपनी बुलाहट और चुने जाने को प्रमाणित करने का अत्यधिक प्रयत्न करो, क्योंकि ऐसा करने से तुम कभी ठोकर नहीं खाओगे। इस प्रकार तुम हमारे प्रभु और उद्धारकर्ता यीशु मसीह के अनंत राज्य में बड़े स्वागत के साथ प्रवेश पाओगे।
प्रभु मुझे हर बुरे कार्य से बचाएगा और अपने स्वर्गीय राज्य में सुरक्षित पहुँचाएगा। उसकी महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।
स्वर्ग में धन इकट्ठा करो
"हे छोटे झुंड, मत डर! क्योंकि तुम्हारा पिता इससे प्रसन्न है कि तुम्हें राज्य दे।
क्योंकि तुम यह भली-भाँति जानते हो कि किसी व्यभिचारी या अशुद्ध या लोभी मनुष्य का, जो एक मूर्तिपूजक के समान है, मसीह और परमेश्वर के राज्य में कोई उत्तराधिकार नहीं है।