Ressurreição
A ressurreição é o pilar da fé cristã. Se Cristo não ressuscitou, é vã a nossa fé. Mas Ele venceu a morte, e essa é a garantia da nossa própria ressurreição.
Cristo ressuscitou
O túmulo está vazio! Os anjos declararam: 'Ele não está aqui; ressuscitou!' A ressurreição de Cristo é o fato mais transformador da história.
तब स्वर्गदूत ने स्त्रियों से कहा, "डरो मत, मैं जानता हूँ कि तुम यीशु को, जिसे क्रूस पर चढ़ाया गया था, ढूँढ़ रही हो; वह यहाँ नहीं है, क्योंकि जैसा उसने कहा था, वह जी उठा है; आओ! इस स्थान को देखो जहाँ उसे रखा गया था।
परंतु उसने उनसे कहा, "विस्मित मत हो। तुम यीशु नासरी को ढूँढ़ रही हो जो क्रूस पर चढ़ाया गया था। वह जी उठा है! वह यहाँ नहीं है। देखो, यह वह स्थान है जहाँ उन्होंने उसे रखा था।
वह यहाँ नहीं है, परंतु जी उठा है। स्मरण करो कि जब वह गलील में था तो उसने तुमसे कहा था, ‘अवश्य है कि मनुष्य का पुत्र पापी मनुष्यों के हाथों पकड़वाया जाए और क्रूस पर चढ़ाया जाए तथा तीसरे दिन जी उठे।’ "
तब दूसरा शिष्य भी जो कब्र पर पहले पहुँचा था, भीतर गया, और देखकर विश्वास किया। वे पवित्रशास्त्र के उस लेख को अभी तक नहीं समझे थे कि उसका मृतकों में से जी उठना अवश्य है।
मैंने वह सब से मुख्य बात तुम्हें पहुँचा दी जो मुझ तक भी पहुँची थी, कि पवित्रशास्त्र के अनुसार मसीह हमारे पापों के लिए मरा, और वह गाड़ा गया, और पवित्रशास्त्र के अनुसार तीसरे दिन जी उठा,
Ressurreição e vida eterna
Jesus disse: 'Eu sou a ressurreição e a vida.' Quem crê nele viverá, mesmo que morra. A morte foi derrotada na cruz e no túmulo vazio.
यीशु ने उससे कहा,"पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूँ। जो मुझ पर विश्वास करता है, चाहे वह मर भी जाए फिर भी जीएगा, और जो जीवित है और मुझ पर विश्वास करता है, वह अनंत काल तक कभी नहीं मरेगा। क्या तू यह विश्वास करती है?"
क्योंकि जब मनुष्य के द्वारा मृत्यु आई, तो मनुष्य ही के द्वारा मृतकों का पुनरुत्थान भी आया;
क्योंकि यदि हम विश्वास करते हैं कि यीशु मरा और जी भी उठा, तो वैसे ही परमेश्वर उन्हें भी जो यीशु में सो गए हैं, उसी के साथ ले आएगा।
मसीह का प्रेम हमें विवश करता है क्योंकि हमें यह निश्चय है कि जब एक सब के लिए मरा तो सब मर गए; और वह सब के लिए मरा, ताकि वे जो जीवित हैं अब से अपने लिए न जीएँ बल्कि उसके लिए जीएँ जो उनके लिए मरा और फिर जी उठा।
क्योंकि यदि हम उसकी मृत्यु की समानता में जुड़े हैं, तो वैसे ही उसके पुनरुत्थान की समानता में भी होंगे। हम यह जानते हैं कि हमारा पुराना मनुष्यत्व उसके साथ क्रूस पर चढ़ाया गया ताकि पाप की देह निष्क्रिय हो जाए, और हम फिर पाप के दासत्व में न रहें;
Nossa esperança futura
A ressurreição de Cristo garante nossa esperança viva. O Deus de paz trouxe dos mortos o grande Pastor das ovelhas para nossa salvação.
एक जीवित आशा
धन्य है परमेश्वर और हमारे प्रभु यीशु मसीह का पिता, जिसने यीशु मसीह के मृतकों में से पुनरुत्थान के द्वारा अपनी महान दया के अनुसार हमें जीवित आशा में नया जन्म दिया है,
यह पानी बपतिस्मा का प्रतीक है (जिसका अर्थ शरीर का मैल दूर करना नहीं, बल्कि परमेश्वर के प्रति शुद्ध विवेक से वचनबद्ध होना है), जो अब यीशु मसीह के पुनरुत्थान के द्वारा तुम्हें बचाता है।
आशिष वचन
अब शांति का परमेश्वर, जिसने अनंत वाचा के लहू के द्वारा भेड़ों के महान चरवाहे हमारे प्रभु यीशु को मृतकों में से जीवित कर दिया, तुम्हें उसकी इच्छा पूरी करने के लिए हर भली बात में सिद्ध करे, और जो कुछ उसको भावता है उसे यीशु मसीह के द्वारा हममें पूरा करे। उसकी महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।
जिससे कि मैं उसको और उसके पुनरुत्थान के सामर्थ्य को और उसके दुःखों की सहभागिता को जानूँ, और उसकी मृत्यु की समानता को प्राप्त करूँ,
धन्य और पवित्र है वह जो पहले पुनरुत्थान में भागी है; उन पर दूसरी मृत्यु का अधिकार नहीं है, बल्कि वे परमेश्वर और मसीह के याजक होंगे और उसके साथ एक हज़ार वर्ष तक राज्य करेंगे।
फिर मैंने छोटे और बड़े, सब मृतकों को सिंहासन के सामने खड़े हुए देखा। तब पुस्तकें खोली गईं; फिर एक और पुस्तक खोली गई, जो जीवन की पुस्तक है। उन पुस्तकों में लिखी हुई बातों के आधार पर सब मृतकों का न्याय उनके कार्यों के अनुसार किया गया। तब समुद्र ने उन मृतकों को जो उसमें थे, दे दिया और मृत्यु और अधोलोक ने भी उन मृतकों को जो उनमें थे, दे दिया; और प्रत्येक का न्याय उनके कार्यों के अनुसार किया गया।
परंतु परमेश्वर से सहायता पाकर मैं आज तक खड़ा हूँ और छोटे बड़े सब को साक्षी देता हूँ, और उन बातों को छोड़ कुछ नहीं कहता जो भविष्यवक्ताओं और मूसा ने कहीं कि वे होने वाली हैं, अर्थात् यह कि मसीह को दुःख उठाना होगा, और मृतकों में से जी उठने में प्रथम होकर वह अपने लोगों तथा गैरयहूदियों दोनों को ज्योति का प्रचार करेगा।"
"देखो, हम यरूशलेम को जा रहे हैं, और मनुष्य का पुत्र मुख्य याजकों और शास्त्रियों के हाथ सौंप दिया जाएगा, और वे उसे मृत्युदंड के योग्य ठहराएँगे, और उसे गैरयहूदियों के हाथ सौंप देंगे ताकि वे उसका उपहास करें और कोड़े मारें और उसे क्रूस पर चढ़ा दें, परंतु वह तीसरे दिन जिलाया जाएगा।"