Publicidade

Salvação

Por Bíblia Online

A salvação é a obra suprema de Deus. Pela graça, mediante a fé, somos salvos — não por obras, para que ninguém se glorie. É o presente mais precioso que a humanidade pode receber.

A salvação pela graça

A salvação é dom de Deus, não resultado de esforço humano. Somos justificados pela fé em Cristo Jesus e reconciliados com Deus pelo seu amor.

विश्‍वास के द्वारा अनुग्रह से ही तुम्हारा उद्धार हुआ है, और यह तुम्हारी ओर से नहीं बल्कि परमेश्‍वर का दान है; और न ही कर्मों के द्वारा, ऐसा न हो कि कोई घमंड करे।

तो उसने हमारा उद्धार किया—उसने यह हमारे द्वारा किए गए धर्म के कार्यों के कारण नहीं, बल्कि अपनी दया के अनुसार पवित्र आत्मा के द्वारा नए जन्म और नए किए जाने के स्‍नान से किया।

उसी ने हमारा उद्धार किया है और पवित्र बुलाहट से बुलाया है। यह हमारे कार्यों के अनुसार नहीं बल्कि उसके उद्देश्य और उस अनुग्रह के अनुसार है जो मसीह यीशु में सनातन काल से हम पर था,

मैं सुसमाचार से लज्‍जित नहीं होता, क्योंकि यह प्रत्येक विश्‍वास करनेवाले के लिए—पहले यहूदी और फिर यूनानी के लिए—उद्धार के निमित्त परमेश्‍वर का सामर्थ्य है।

इसलिए कि सब ने पाप किया है, वे परमेश्‍वर की महिमा से रहित हैं,

दुर्लभ है कि किसी धर्मी मनुष्य के लिए कोई मरे। हाँ, हो सकता है कि किसी भले व्यक्‍ति के लिए कोई मरने का साहस कर भी ले। परंतु परमेश्‍वर हमारे प्रति अपने प्रेम को इस प्रकार प्रकट करता है कि जब हम पापी ही थे, तब मसीह हमारे लिए मरा।

क्योंकि पाप की मज़दूरी तो मृत्यु है, परंतु परमेश्‍वर का वरदान हमारे प्रभु मसीह यीशु में अनंत जीवन है।

O caminho da salvação

Quem confessa Jesus como Senhor e crê em sua ressurreição será salvo. A fé em Cristo é o único caminho para a salvação.

यदि तू अपने मुँह से अंगीकार करे कि यीशु प्रभु है, और अपने मन में विश्‍वास करे कि परमेश्‍वर ने उसे मृतकों में से जिलाया, तो तू उद्धार पाएगा; क्योंकि मन से विश्‍वास करने का परिणाम धार्मिकता होता है, और मुँह से अंगीकार करने का परिणाम उद्धार होता है।

क्योंकि मन से विश्‍वास करने का परिणाम धार्मिकता होता है, और मुँह से अंगीकार करने का परिणाम उद्धार होता है।

उन्होंने कहा, "प्रभु यीशु पर विश्‍वास कर, तो तू और तेरा घराना उद्धार पाएगा।"

उन्होंने कहा, "प्रभु यीशु पर विश्‍वास कर, तो तू और तेरा घराना उद्धार पाएगा।"

"किसी दूसरे के द्वारा उद्धार नहीं, क्योंकि स्वर्ग के नीचे मनुष्यों के बीच में कोई दूसरा नाम नहीं दिया गया जिसके द्वारा हमारा उद्धार हो सके।"

और ऐसा होगा कि जो कोई प्रभु का नाम लेगा

वह उद्धार पाएगा।’

यीशु ने उससे कहा,"मार्ग और सत्य और जीवन मैं ही हूँ। बिना मेरे द्वारा कोई भी पिता के पास नहीं पहुँचता।

"क्योंकि परमेश्‍वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्‍वास करे वह नाश न हो, परंतु अनंत जीवन पाए।

परंतु जितनों ने उसे ग्रहण किया, अर्थात् जो उसके नाम पर विश्‍वास करते हैं, उसने उन्हें परमेश्‍वर की संतान होने का अधिकार दिया।

Nova vida em Cristo

Quem está em Cristo é nova criação. A salvação não é apenas perdão, mas transformação completa — de dentro para fora, para a glória de Deus.

अतः यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्‍टि है। पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, सब नई हो गई हैं।

इस पर यीशु ने उससे कहा,"मैं तुझसे सच-सच कहता हूँ, जब तक कोई नए सिरे से जन्म न ले, वह परमेश्‍वर के राज्य को नहीं देख सकता।"

और कहा :"मैं तुमसे सच कहता हूँ, यदि तुम न फिरो और बच्‍चों के समान न बनो, तो तुम स्वर्ग के राज्य में कभी प्रवेश नहीं कर पाओगे।

यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्‍वासयोग्य और धर्मी है।

प्रभु अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने में देर नहीं करता, जैसा कुछ लोग समझते हैं; परंतु प्रभु तुम्हारे विषय में धीरज धरता है और नहीं चाहता कि कोई नाश हो, बल्कि यह कि सब लोगों को पश्‍चात्ताप का अवसर मिले।

देख, मैं द्वार पर खड़ा हुआ खटखटाता हूँ। यदि कोई मेरी आवाज़ सुनकर द्वार खोलता है, तो मैं उसके पास भीतर आकर उसके साथ भोजन करूँगा और वह मेरे साथ।

Segurança eterna

O crente tem a certeza da salvação. Ninguém pode arrebatar da mão de Deus aqueles que Ele chamou, justificou e glorificou.

और मैं उन्हें अनंत जीवन देता हूँ; वे कभी भी नाश न होंगी और न कोई उन्हें मेरे हाथ से छीनेगा।

जो पुत्र पर विश्‍वास करता है, अनंत जीवन उसका है। परंतु जो पुत्र की नहीं मानता, वह जीवन को नहीं देखेगा, बल्कि परमेश्‍वर का प्रकोप उस पर बना रहता है।

तुमने उसे नहीं देखा, फिर भी तुम उससे प्रेम रखते हो, और अब तो उस पर बिना देखे विश्‍वास करके ऐसे आनंद के साथ मगन होते हो, जो वर्णन से बाहर और महिमा से भरा हुआ है, और अपने विश्‍वास का प्रतिफल अर्थात् अपनी आत्माओं का उद्धार प्राप्‍त करते हो।

जो विश्‍वास करेगा और बपतिस्मा लेगा उसी का उद्धार होगा, परंतु जो विश्‍वास नहीं करेगा वह दोषी ठहराया जाएगा।

A salvação presente e futura

A salvação é passada (justificação), presente (santificação) e futura (glorificação). Deus nos salva, nos guarda e nos conduz à vida eterna.

परमेश्‍वर का अनुग्रह सब मनुष्यों के उद्धार के लिए प्रकट हुआ है, और हमें सिखाता है कि हम अभक्‍ति और सांसारिक अभिलाषाओं का इनकार करके इस युग में संयम, धार्मिकता और भक्‍ति का जीवन बिताएँ,

व्यवस्था के अनुसार प्रायः सब वस्तुएँ लहू के द्वारा शुद्ध की जाती हैं, और बिना लहू बहाए पापों की क्षमा है ही नहीं।

उसी प्रकार मसीह भी बहुतों के पापों को उठा लेने के लिए एक ही बार बलिदान हुआ; और दूसरी बार वह पाप उठाने के लिए नहीं बल्कि उनके उद्धार के लिए प्रकट होगा, जो उसकी प्रतीक्षा करते हैं।

क्योंकि जब शत्रु होने पर भी उसके पुत्र की मृत्यु के द्वारा परमेश्‍वर से हमारा मेल हुआ, तो फिर मेल-मिलाप हो जाने पर हम निश्‍चय ही उसके जीवन के द्वारा उद्धार पाएँगे।

और जैसे आदम में सब मरते हैं, वैसे ही मसीह में सब को जीवन दिया जाएगा।

Nada é impossível para Deus

Aos homens é impossível, mas para Deus tudo é possível. Ele deseja que todos sejam salvos e cheguem ao conhecimento da verdade.

उनकी ओर देखकर यीशु ने कहा,"मनुष्यों के लिए तो यह असंभव है, परंतु परमेश्‍वर के लिए नहीं, क्योंकि परमेश्‍वर के लिए सब कुछ संभव है।"

उसने कहा,"जो मनुष्यों के लिए असंभव है, वह परमेश्‍वर के लिए संभव है।"

मनुष्य का पुत्र खोए हुओं को ढूँढ़ने और उनका उद्धार करने आया है।"

क्योंकि प्रभु ने हमें यह आज्ञा दी है :

मैंने तुझे गैरयहूदियों के लिए ज्योति ठहराया है

कि तू पृथ्वी के छोर तक उद्धार का कारण हो।"

"सकरे फाटक से प्रवेश करो, क्योंकि विशाल है वह फाटक और चौड़ा है वह मार्ग, जो विनाश की ओर ले जाता है, और उसमें प्रवेश करनेवाले बहुत हैं। क्या ही छोटा है वह फाटक और सकरा है वह मार्ग जो जीवन की ओर ले जाता है, और उसे पानेवाले थोड़े ही हैं।

या क्या तुम नहीं जानते कि अधर्मी लोग परमेश्‍वर के राज्य के उत्तराधिकारी नहीं होंगे? धोखा न खाओ : न व्यभिचारी, न मूर्तिपूजक, न परस्‍त्रीगामी, न किसी भी प्रकार के समलैंगिक, न चोर, न लोभी, न पियक्‍कड़, न गाली देनेवाले और न लुटेरे परमेश्‍वर के राज्य के उत्तराधिकारी होंगे।

यीशु ने उससे कहा,"जा, तेरे विश्‍वास ने तुझे बचा लिया है!" और वह तुरंत देखने लगा और मार्ग में उसके पीछे हो लिया।

मैं चुपचाप परमेश्‍वर पर ही मन लगाए रहता हूँ,

मेरा उद्धार उसी से होता है।

तूने मुझे अपने उद्धार की ढाल दी है;

तेरा दाहिना हाथ मुझे संभाले रहता है,

और तेरी नम्रता मुझे बड़ा बनाती है।

तू मेरे पैर रखने के स्थान को चौड़ा करता है,

और मेरे पैर फिसलते नहीं।

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-22_10-02-25-