Tristeza
A tristeza faz parte da experiência humana, mas a Bíblia nos assegura que Deus está perto dos que sofrem. Ele enxuga as lágrimas e transforma a dor em esperança.
Deus consola os aflitos
O Senhor está perto dos quebrantados de coração. Mesmo no vale mais escuro, sua presença é refúgio e consolo para a alma que chora.
धर्मी की पुकार को याहवेह अवश्य सुनते हैं;
वह उन्हें उनके संकट से छुड़ाते हैं.
याहवेह टूटे हृदय के निकट होते हैं,
वह उन्हें छुड़ा लेते हैं, जो आत्मा में पीसे हुए है.
वह अंधों की आंखें खोल दृष्टि प्रदान करते हैं,
याहवेह झुके हुओं को उठाकर सीधा खड़ा करते हैं,
उन्हें नीतिमान पुरुष प्रिय हैं.
प्रभु, आपको यह ज्ञात है कि मेरी आकांक्षा क्या है;
मेरी आहें आपसे छुपी नहीं हैं.
धन्य हैं वे, जो शोक करते हैं.
क्योंकि उन्हें शांति दी जाएगी.
"लौट जाओ और मेरी प्रजा के प्रधान हिज़किय्याह से जाकर यह कहो: ‘तुम्हारे पूर्वज दावीद के परमेश्वर का संदेश यह है: मैंने तुम्हारी प्रार्थना सुन ली है. मैंने तुम्हारा आंसू बहाना देखा है. यह देखना कि मैं तुम्हें चंगा कर दूंगा. तीसरे दिन तुम याहवेह के भवन को जाओगे.
A alegria virá
A dor tem prazo de validade. A manhã de alegria sempre vem depois da noite de choro. Deus promete transformar o luto em dança.
क्योंकि क्षण मात्र का होता है उनका कोप,
किंतु आजीवन स्थायी रहती है उनकी कृपादृष्टि;
यह संभव है रोना रात भर रहे,
किंतु सबेरा उल्लास से भरा होता है.
तब मैंने सिंहासन से एक ऊंचे शब्द में यह कहते सुना, "देखो! मनुष्यों के बीच में परमेश्वर का निवास! अब परमेश्वर उनके बीच निवास करेंगे. वे उनकी प्रजा होंगे तथा स्वयं परमेश्वर उनके बीच होंगे. परमेश्वर उनकी आंखों से हर एक आंसू पोंछ देंगे. अब से मृत्यु मौजूद न रहेगी. अब न रहेगा विलाप, न रोना और न पीड़ा क्योंकि जो पहली बातें थी, अब वे न रहीं."
‘वे अब न तो कभी भूखे होंगे,
न प्यासे.
न तो सूर्य की गर्मी उन्हें झुलसाएगी,’
और न कोई अन्य गर्मी.
क्योंकि बीच के सिंहासन पर बैठा मेमना
उनका चरवाहा होगा;
‘वह उन्हें जीवन के जल के सोतों तक ले जाएगा.’
‘परमेश्वर उनकी आंखों से हर एक आंसू पोंछ डालेंगे.’ "
हम कष्ट में भी आनंदित रहते हैं. हालांकि हम स्वयं तो कंगाल हैं किंतु बाकियों को धनवान बना देते हैं. हमारी निर्धनता में हम धनवान हैं.
Entregando a dor a Deus
Podemos lançar sobre o Senhor toda nossa ansiedade e tristeza, porque Ele cuida de nós com ternura e não nos abandona.
अपनी सारी चिंता का बोझ परमेश्वर पर डाल दो क्योंकि वह तुम्हारा ध्यान रखते हैं.
वह, याहवेह ही हैं, जो तुम्हारे अगुए होंगे. वह तुम्हारे साथ साथ रहेंगे, वह न तुम्हें निराश करेंगे और न ही तुम्हारा साथ छोड़ेंगे. तुम न तो भयभीत होना और न हतोत्साहित."
जो आनंदित हैं, उनके साथ आनंद मनाओ तथा जो शोकित हैं, उनके साथ शोक;
O choro e o arrependimento
Há tristezas que produzem arrependimento e conduzem à vida. O choro diante de Deus é acolhido e transformado em bênção.
"फिर भी अब," याहवेह का कहना है,
"तुम सारे जन उपवास करते
और रोते और विलाप करते मेरे पास लौट आओ."
अंगूर की लता सूख गई है
और अंजीर का पेड़ मुरझा गया है;
अनार, खजूर तथा सेब के पेड़—
मैदान के सब पेड़—सूख गये हैं.
इसमें संदेह नहीं कि
लोगों का आनंद जाता रहा है.
अय्योब यह सुन उठे, और अपने वस्त्र फाड़ डाले, अपने सिर का मुंडन किया तथा भूमि पर दंडवत किया. उनके वचन थे:
"माता के गर्भ से मैं नंगा आया था,
और मैं नंगा ही चला जाऊंगा.
याहवेह ने दिया था, याहवेह ने ले लिया;
धन्य है याहवेह का नाम."
शलोमोन के ज्ञान सूत्र निम्न लिखित हैं:
बुद्धिमान संतान पिता के आनंद का विषय होती है,
किंतु मूर्ख संतान माता के शोक का कारण.
क्योंकि ज्यादा बुद्धि में बहुत दुःख होता है;
ज्ञान बढ़ाने से दर्द भी बढ़ता है.
अपने हृदय से क्रोध
और अपने शरीर से बुराई करना छोड़ दो क्योंकि बचपन,
और जवानी भी बेकार ही हैं.
परमेश्वर की पवित्र आत्मा को शोकित न करो, जिनके द्वारा तुम्हें छुटकारे के दिन के लिए छाप दी गई है.