Pular para o conteúdo
Publicidade

पतरस की पहली पत्री 1

अभिवादन

1 यीशु मसीह के प्रेरित, पतरस की ओर से, उन चुने हुए परदेशियों के नाम जो पुंतुस, गलातिया, कप्पदुकिया, आसिया और बिथूनिया में तितर-बितर होकर रहते हैं, 2 और परमेश्‍वर पिता के पूर्वज्ञान के अनुसार और आत्मा के द्वारा पवित्र किए जाकर यीशु मसीह की आज्ञाकारिता और उसके लहू के छिड़काव के लिए चुने गए हैं : तुम्हें अनुग्रह और शांति बहुतायत से मिलती रहे।

एक जीवित आशा

3 धन्य है परमेश्‍वर और हमारे प्रभु यीशु मसीह का पिता, जिसने यीशु मसीह के मृतकों में से पुनरुत्थान के द्वारा अपनी महान दया के अनुसार हमें जीवित आशा में नया जन्म दिया है, 4 कि हम उस उत्तराधिकार को प्राप्‍त करें जो अविनाशी, निष्कलंक और अमिट है और तुम्हारे लिए स्वर्ग में रखा गया है। 5 तुम्हारी रक्षा विश्‍वास के द्वारा परमेश्‍वर के सामर्थ्य से उस उद्धार के लिए की जाती है जो अंतिम समय में प्रकट होने पर है। 6 इसलिए तुम मगन होते हो, भले ही अभी थोड़े समय के लिए तुम्हें भिन्‍न‍-भिन्‍न‍ प्रकार की परीक्षाओं के कारण दुःख उठाना पड़ता है, 7 ताकि तुम्हारा परखा हुआ विश्‍वास, जो आग में ताए गए नाशवान सोने से भी अधिक बहुमूल्य है, यीशु मसीह के प्रकट होने पर प्रशंसा, महिमा और आदर का कारण ठहरे। 8 तुमने उसे नहीं देखा, फिर भी तुम उससे प्रेम रखते हो, और अब तो उस पर बिना देखे विश्‍वास करके ऐसे आनंद के साथ मगन होते हो, जो वर्णन से बाहर और महिमा से भरा हुआ है, 9 और अपने विश्‍वास का प्रतिफल अर्थात् अपनी आत्माओं का उद्धार प्राप्‍त करते हो।

10 इसी उद्धार के विषय में उन भविष्यवक्‍ताओं ने खोजबीन और जाँच-पड़ताल की, जिन्होंने उस अनुग्रह के विषय में भविष्यवाणी की थी जो तुम पर होने को था। 11 वे इस बात को खोज रहे थे कि मसीह का आत्मा, जो उनमें है और पहले ही से मसीह के दुःखों की और उसके बाद होनेवाली महिमा की गवाही देता है, वह किस व्यक्‍ति और किस समय की ओर संकेत कर रहा था। 12 उन पर यह प्रकट किया गया था कि वे इन बातों में अपनी नहीं बल्कि तुम्हारी सेवा कर रहे हैं। ये बातें अब तुम्हें उनके द्वारा बताई गईं, जिन्होंने स्वर्ग से भेजे गए पवित्र आत्मा के द्वारा तुम्हें सुसमाचार सुनाया था। स्वर्गदूत भी इन बातों को देखने की लालसा करते हैं।

पवित्रता की बुलाहट

13 इसलिए मानसिक रूप से तैयार और सचेत रहकर, उस अनुग्रह की पूरी आशा रखो जो यीशु मसीह के प्रकट होने के समय तुम्हें मिलने वाला है। 14 आज्ञाकारी बच्‍चों के समान, अपनी अज्ञानता के समय की पुरानी अभिलाषाओं के सदृश्य न बनो, 15 परंतु जैसा तुम्हारा बुलानेवाला पवित्र है वैसे ही तुम भी अपने समस्त आचरण में पवित्र बनो, 16 क्योंकि लिखा है : पवित्र बनो, क्योंकि मैं पवित्र हूँ।1:16 लैव्य 11:44-45; 19:2; 20:7

17 यदि तुम "हे पिता" कहकर उससे प्रार्थना करते हो, जो बिना पक्षपात प्रत्येक का न्याय उसके कार्य के अनुसार करता है, तो तुम पृथ्वी पर अपने रहने का1:17 पृथ्वी पर अपने रहने का — अक्षरशः परदेशी होने का समय भय सहित बिताओ। 18 क्योंकि तुम जानते हो कि तुम्हारा निकम्मा चाल-चलन जो तुम्हारे पूर्वजों से चला आ रहा है, उससे तुम्हारा छुटकारा चाँदी या सोने जैसी नाशवान वस्तुओं से नहीं, 19 बल्कि निर्दोष और निष्कलंक मेमने अर्थात् मसीह के बहुमूल्य लहू के द्वारा हुआ है। 20 वह तो जगत की उत्पत्ति के पहले ही से जाना गया था, परंतु अब तुम्हारे लिए इन अंतिम समयों में प्रकट हुआ। 21 तुम मसीह के द्वारा उस परमेश्‍वर पर विश्‍वास करते हो, जिसने मसीह को मृतकों में से जिलाया और उसे महिमा दी कि तुम्हारा विश्‍वास और आशा परमेश्‍वर पर हो।

22 जब तुमने भाईचारे के निष्कपट प्रेम के लिए अपने मनों को1:22 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "आत्मा के द्वारा" लिखा है। सत्य का पालन करके शुद्ध किया है, तो उत्साहपूर्वक शुद्ध मन से आपस में प्रेम रखो। 23 तुमने नाशवान नहीं बल्कि अविनाशी बीज से, अर्थात् परमेश्‍वर के1:23 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "सदा" लिखा है। जीवित और अटल रहनेवाले वचन के द्वारा नया जन्म प्राप्‍त किया है; 24 क्योंकि

प्रत्येक प्राणी घास के समान है,

और उसका1:24 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "उसका" के स्थान पर "मनुष्य का" लिखा है। सारा वैभव घास के फूल के समान है।

घास सूख जाती,

और1:24 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "उसका" लिखा है। फूल झड़ जाता है,

25 परंतु प्रभु का वचन सदा के लिए

बना रहता है।1:25 यशायाह 40:6-8

और यही सुसमाचार का वह वचन है जो तुम्हें सुनाया गया था।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.