6 इसलिए तुम मगन होते हो, भले ही अभी थोड़े समय के लिए तुम्हें भिन्न-भिन्न प्रकार की परीक्षाओं के कारण दुःख उठाना पड़ता है, 7 ताकि तुम्हारा परखा हुआ विश्वास, जो आग में ताए गए नाशवान सोने से भी अधिक बहुमूल्य है, यीशु मसीह के प्रकट होने पर प्रशंसा, महिमा और आदर का कारण ठहरे। 8 तुमने उसे नहीं देखा, फिर भी तुम उससे प्रेम रखते हो, और अब तो उस पर बिना देखे विश्वास करके ऐसे आनंद के साथ मगन होते हो, जो वर्णन से बाहर और महिमा से भरा हुआ है, 9 और अपने विश्वास का प्रतिफल अर्थात् अपनी आत्माओं का उद्धार प्राप्त करते हो।
Publicidade
Publicidade