मिट्टी के पात्रों में धन
7 परंतु हमारे पास यह धन मिट्टी के पात्रों में इसलिए है ताकि यह स्पष्ट हो कि यह असीम सामर्थ्य हमारी ओर से नहीं बल्कि परमेश्वर की ओर से है। 8 हम चारों ओर से कष्ट तो सहते हैं परंतु कुचले नहीं जाते, निरुपाय तो होते हैं परंतु आशा नहीं छोड़ते, 9 सताए तो जाते हैं परंतु त्यागे नहीं जाते, गिराए तो जाते हैं परंतु नाश नहीं होते; 10 हम4:10 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "प्रभु" लिखा है। यीशु की मृत्यु को सदा अपनी देह में लिए फिरते हैं ताकि हमारी देह में यीशु का जीवन भी प्रकट हो। 11 हम जो जीवित हैं हर समय यीशु के कारण मृत्यु को सौंपे जाते हैं कि यीशु का जीवन भी हमारी मरणशील देह में प्रकट हो।