धन्यवाद और प्रोत्साहन
3 मैं अपनी प्रार्थनाओं में रात और दिन निरंतर तुझे स्मरण करते हुए परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ, जिसकी सेवा मैं अपने पूर्वजों की रीति पर शुद्ध विवेक से करता हूँ। 4 तेरे आँसुओं का स्मरण करते हुए मैं तुझसे मिलने की लालसा करता हूँ कि मैं आनंद से भर जाऊँ। 5 मुझे तेरा सच्चा विश्वास भी स्मरण आता है, जो पहले तेरी नानी लोइस और फिर तेरी माता यूनीके में था और मुझे निश्चय है कि वह तुझमें भी है।