Pular para o conteúdo
Publicidade

2 तीमुथियुस 1

अभिवादन

1 पौलुस की ओर से, जो मसीह यीशु में निहित जीवन की प्रतिज्ञा के अनुसार परमेश्‍वर की इच्छा से मसीह यीशु का प्रेरित है, 2 मेरे प्रिय पुत्र तीमुथियुस के नाम : परमेश्‍वर पिता और हमारे प्रभु मसीह यीशु की ओर से तुझे अनुग्रह, दया और शांति मिले।

धन्यवाद और प्रोत्साहन

3 मैं अपनी प्रार्थनाओं में रात और दिन निरंतर तुझे स्मरण करते हुए परमेश्‍वर का धन्यवाद करता हूँ, जिसकी सेवा मैं अपने पूर्वजों की रीति पर शुद्ध विवेक से करता हूँ। 4 तेरे आँसुओं का स्मरण करते हुए मैं तुझसे मिलने की लालसा करता हूँ कि मैं आनंद से भर जाऊँ। 5 मुझे तेरा सच्‍चा विश्‍वास भी स्मरण आता है, जो पहले तेरी नानी लोइस और फिर तेरी माता यूनीके में था और मुझे निश्‍चय है कि वह तुझमें भी है।

6 इसी कारण मैं तुझे स्मरण दिलाता हूँ कि परमेश्‍वर के उस वरदान को जो मेरे हाथ रखने के द्वारा तुझे प्राप्‍त हुआ है, प्रज्‍ज्वलित कर। 7 क्योंकि परमेश्‍वर ने हमें भय की नहीं बल्कि सामर्थ्य, प्रेम और संयम की आत्मा दी है।

सुसमाचार के लिए दुःख उठाना

8 इसलिए तू हमारे प्रभु की साक्षी देने में और मुझसे जो उसका बंदी हूँ, लज्‍जित न हो, बल्कि परमेश्‍वर के सामर्थ्य के अनुसार सुसमाचार के लिए मेरे साथ दुःख उठा। 9 उसी ने हमारा उद्धार किया है और पवित्र बुलाहट से बुलाया है। यह हमारे कार्यों के अनुसार नहीं बल्कि उसके उद्देश्य और उस अनुग्रह के अनुसार है जो मसीह यीशु में सनातन काल से हम पर था, 10 पर अब हमारे उद्धारकर्ता मसीह यीशु के प्रकट होने के द्वारा प्रकाशित हुआ है, जिसने मृत्यु का नाश किया और सुसमाचार के द्वारा जीवन और अमरता को प्रकाश में ले आया। 11 मैं इस सुसमाचार के लिए प्रचारक, प्रेरित और1:11 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "गैरयहूदियों का" लिखा है। शिक्षक ठहराया गया हूँ। 12 इस कारण मैं ये सब दुःख भी उठाता हूँ, फिर भी लज्‍जित नहीं होता; क्योंकि मैं उसे जानता हूँ जिस पर मैंने विश्‍वास किया है, और मैं आश्‍वस्त हूँ कि वह उस दिन तक मेरी धरोहर की रखवाली करने में समर्थ है।

13 जो खरे वचन तूने मुझसे सुने हैं उन्हें उस विश्‍वास और प्रेम के साथ जो मसीह यीशु में है, अपना आदर्श बनाए रख। 14 पवित्र आत्मा के द्वारा, जो हममें वास करता है, उस अच्छी धरोहर की रखवाली कर।

15 तू यह जानता है कि वे सब जो आसिया में हैं मुझसे विमुख हो गए हैं, जिनमें फूगिलुस और हिरमुगिनेस भी हैं। 16 उनेसिफुरुस के घराने पर प्रभु कृपा करे, क्योंकि उसने मुझे बहुत बार प्रोत्साहित किया और वह मेरी ज़ंजीरों से कभी लज्‍जित नहीं हुआ, 17 बल्कि जब वह रोम आया तो उसने बड़े यत्‍न से मुझे ढूँढ़ा और मुझसे भेंट की। 18 प्रभु करे कि उस दिन उस पर प्रभु की दया हो। इफिसुस में जो सेवाएँ उसने की हैं, उन्हें तू भली-भाँति जानता है।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.

2 Timóteo
Ver todos os capítulos de 2 Timóteo