नया यरूशलेम
9 तब जिन सात स्वर्गदूतों के पास अंतिम सात विपत्तियों से भरे हुए सात कटोरे थे, उनमें से एक मेरे पास आया, और मुझसे कहा, "आ, मैं तुझे दुल्हन अर्थात् मेमने की पत्नी दिखाऊँगा।" 10 तब वह मुझे आत्मा में एक विशाल और ऊँचे पहाड़ पर ले गया, और21:10 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "महान और" लिखा है। पवित्र नगर यरूशलेम को स्वर्ग से परमेश्वर के पास से नीचे उतरते हुए दिखाया। 11 उसमें परमेश्वर की महिमा थी, और उसकी चमक बहुमूल्य पत्थर के समान अर्थात् सूर्यकांत पत्थर के समान थी और वह बिल्लौर जैसी स्वच्छ थी। 12 उसकी शहरपनाह बड़ी और ऊँची थी, और उसके बारह फाटक थे तथा फाटकों पर बारह स्वर्गदूत थे, और उन फाटकों पर इस्राएलियों के बारह गोत्रों के नाम लिखे थे। 13 पूर्व की ओर तीन फाटक, उत्तर की ओर तीन फाटक, दक्षिण की ओर तीन फाटक और पश्चिम की ओर तीन फाटक थे। 14 नगर की शहरपनाह की बारह नीवें थीं और उन पर मेमने के बारह प्रेरितों के बारह नाम लिखे थे।