सरदीस को संदेश
1 "सरदीस की कलीसिया के दूत को यह लिख :
"जिसके पास परमेश्वर की सात आत्माएँ और सात तारे हैं वह यह कहता है : मैं तेरे कार्यों को जानता हूँ कि तू जीवित तो कहलाता है, परंतु है मरा हुआ। 2 जागता रह और उन बाकी वस्तुओं को जो मिटने पर हैं, दृढ़ कर; क्योंकि मैंने तेरे कार्यों को अपने परमेश्वर के सामने पूरा नहीं पाया है।