Pular para o conteúdo
Publicidade

प्रेरितों के कार्य 12:2,5,12-16

2 उसने यूहन्‍ना के भाई याकूब को तलवार से मरवा डाला। 5 अतः पतरस को बंदीगृह में रखा गया; परंतु कलीसिया उसके लिए मन लगाकर परमेश्‍वर से प्रार्थना कर रही थी।

12 यह जानकर वह उस यूहन्‍ना की माता मरियम के घर गया जो मरकुस भी कहलाता है, जहाँ बहुत से लोग इकट्ठे होकर प्रार्थना कर रहे थे। 13 जब उसने फाटक का द्वार खटखटाया तो रूदे नामक एक दासी देखने आई। 14 परंतु पतरस की आवाज़ पहचानकर वह आनंद के मारे बिना फाटक खोले ही भीतर दौड़ गई और बताया कि पतरस फाटक पर खड़ा है। 15 उन्होंने उससे कहा, "तू पागल हो गई है।" परंतु वह दृढ़ता से कहती रही कि ऐसा ही है। तब वे कहने लगे, "उसका स्वर्गदूत होगा।" 16 परंतु पतरस खटखटाता रहा। जब उन्होंने फाटक खोला तो वे उसे देखकर चकित रह गए।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.