5 अतः पतरस को बंदीगृह में रखा गया; परंतु कलीसिया उसके लिए मन लगाकर परमेश्वर से प्रार्थना कर रही थी।
7 और देखो, प्रभु का एक स्वर्गदूत आ खड़ा हुआ और उस कोठरी में ज्योति चमकी। उसने पतरस की पसली पर मारकर उसे जगाया और कहा, "जल्दी उठ!" और उसके हाथों से ज़ंजीरें खुलकर गिर पड़ीं। 10 जब वे पहले और दूसरे पहरे से निकलकर लोहे के फाटक पर पहुँचे जो नगर की ओर जाता है, तो वह उनके लिए अपने आप खुल गया। फिर वे बाहर निकलकर एक गली में आगे बढ़े, और तुरंत ही वह स्वर्गदूत उसे छोड़कर चला गया।
12 यह जानकर वह उस यूहन्ना की माता मरियम के घर गया जो मरकुस भी कहलाता है, जहाँ बहुत से लोग इकट्ठे होकर प्रार्थना कर रहे थे। 13 जब उसने फाटक का द्वार खटखटाया तो रूदे नामक एक दासी देखने आई। 14 परंतु पतरस की आवाज़ पहचानकर वह आनंद के मारे बिना फाटक खोले ही भीतर दौड़ गई और बताया कि पतरस फाटक पर खड़ा है। 15 उन्होंने उससे कहा, "तू पागल हो गई है।" परंतु वह दृढ़ता से कहती रही कि ऐसा ही है। तब वे कहने लगे, "उसका स्वर्गदूत होगा।" 16 परंतु पतरस खटखटाता रहा। जब उन्होंने फाटक खोला तो वे उसे देखकर चकित रह गए।