Pular para o conteúdo
Publicidade

प्रेरितों के कार्य 2:17,18,38,39

HSB Hindi Standard Bible

17 परमेश्‍वर कहता है, ‘अंतिम दिनों में ऐसा होगा

कि मैं अपना आत्मा सब मनुष्यों पर उंडेलूँगा,

और तुम्हारे पुत्र और तुम्हारी पुत्रियाँ भविष्यवाणी करेंगी,

और तुम्हारे युवक दर्शन देखेंगे,

और तुम्हारे वृद्ध स्वप्न देखेंगे;

18 और मैं अपने दासों और अपनी दासियों पर भी

उन दिनों में अपना आत्मा उंडेलूँगा,

और वे भविष्यवाणी करेंगे।

38 पतरस ने उनसे कहा, "पश्‍चात्ताप करो, और तुममें से हर एक अपने पापों की क्षमा के लिए यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा ले, और तुम पवित्र आत्मा का दान पाओगे; 39 क्योंकि यह प्रतिज्ञा तुम्हारे और तुम्हारी संतानों के लिए और उन सब दूर-दूर के लोगों के लिए है जिन्हें प्रभु हमारा परमेश्‍वर अपने पास बुलाता है।"

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    17 " ‘यह परमेश्वर की आवाज है,

    मैं अपना आत्मा सब लोगों पर उंडेलूंगा.

    तुम्हारे बेटे और बेटियां भविष्यवाणी करेंगे,

    तुम्हारे बुज़ुर्ग लोग स्वप्न देखेंगे,

    तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे.

    18 मैं उन दिनों में अपने दास, और दासियों,

    पर अपना आत्मा उंडेल दूंगा,

    और वे भविष्यवाणी करेंगे.

    38 पेतरॉस ने उत्तर दिया, "पश्चाताप कीजिए तथा आप में से हर एक मसीह येशु के नाम में पाप क्षमा का बपतिस्मा ले—आपको दान के रूप में पवित्र आत्मा मिलेगा; 39 क्योंकि यह प्रतिज्ञा आपके, आपकी संतान और उन सबके लिए भी है, जो अभी दूर-दूर हैं तथा परमेश्वर जिनको अपने पास बुलाने पर हैं."

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    17 ‘परमेश्वर कहता है, कि अन्त के दिनों में ऐसा होगा, कि

    मैं अपना आत्मा सब मनुष्यों पर उण्डेलूँगा और

    तुम्हारे बेटे और तुम्हारी बेटियाँ भविष्यद्वाणी करेंगी,

    और तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे,

    और तुम्हारे वृद्ध पुरुष स्वप्न देखेंगे।

    18 वरन् मैं अपने दासों और अपनी दासियों पर भी उन दिनों

    में अपनी आत्मा उण्डेलूँगा, और वे भविष्यद्वाणी करेंगे।

    38 पतरस ने उनसे कहा, "मन फिराओ, और तुम में से हर एक अपने-अपने पापों की क्षमा के लिये यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा ले; तो तुम पवित्र आत्मा का दान पाओगे। 39 क्योंकि यह प्रतिज्ञा तुम, और तुम्हारी सन्तानों, और उन सब दूर-दूर के लोगों के लिये भी है जिनको प्रभु हमारा परमेश्वर अपने पास बुलाएगा।" (योए. 2:32)

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.