18 जब शमौन ने देखा कि प्रेरितों के हाथ रखने से पवित्र आत्मा दिया जाता है, तो वह उनके पास रुपए लाया और कहा, 19 "यह अधिकार मुझे भी दो कि जिस किसी पर मैं हाथ रखूँ वह पवित्र आत्मा पाए।" 20 परंतु पतरस ने उससे कहा, "तेरे रुपए तेरे साथ नाश हों, क्योंकि तूने परमेश्वर के वरदान को रुपयों से प्राप्त करने का विचार किया। 21 इस बात में तेरा न कोई भाग है और न हिस्सा, क्योंकि परमेश्वर के सामने तेरा मन सीधा नहीं। 22 इसलिए अपनी इस बुराई से पश्चात्ताप कर और प्रभु से प्रार्थना कर, संभव है कि तेरे मन का विचार क्षमा किया जाए; 23 क्योंकि मैं देख रहा हूँ कि तू पित्त की सी कड़वाहट और अधर्म के बंधन में है।" 24 इस पर शमौन ने कहा, "तुम मेरे लिए प्रभु से प्रार्थना करो कि जो तुमने कहा है उनमें से कुछ भी मुझ पर न आ पड़े।"
Publicidade
प्रेरितों के कार्य 8
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.