12 पिता का धन्यवाद करते रहो जिसने तुम्हें1:12 कुछ हस्तलेखों में "तुम्हें" के स्थान पर "हमें" लिखा है। ज्योति में पवित्र लोगों के उत्तराधिकार का सहभागी होने के योग्य बनाया। 13 उसी ने हमें अंधकार के वश से छुड़ाया और अपने प्रिय पुत्र के राज्य में ले आया, 14 और उस पुत्र में हमें1:14 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "उसके लहू के द्वारा" लिखा है। छुटकारा अर्थात् पापों की क्षमा मिलती है।
मसीह की श्रेष्ठता
15 वह अदृश्य परमेश्वर का प्रतिरूप और समस्त सृष्टि में पहलौठा है; 16 क्योंकि जो कुछ स्वर्ग में और पृथ्वी पर है, दृश्य और अदृश्य, सब उसी में सृजा गया, चाहे वे सिंहासन हों या प्रभुताएँ, प्रधानताएँ हों या अधिकार, सब उसके द्वारा और उसी के लिए सृजे गए हैं। 17 वह सब में प्रथम है और सब उसी में स्थिर रहते हैं।