मसीह के साथ जीवित
1 तुम तो अपने उन अपराधों और पापों में मरे हुए थे, 4 परंतु परमेश्वर ने जो दया का धनी है, अपने उस बड़े प्रेम के कारण जो उसने हमसे किया, 5 हमें मसीह के साथ जीवित किया जबकि हम अपराधों में मरे हुए थे (अनुग्रह से ही तुम्हारा उद्धार हुआ है) 8 विश्वास के द्वारा अनुग्रह से ही तुम्हारा उद्धार हुआ है, और यह तुम्हारी ओर से नहीं बल्कि परमेश्वर का दान है; 9 और न ही कर्मों के द्वारा, ऐसा न हो कि कोई घमंड करे। 10 क्योंकि हम उसकी रचना हैं और मसीह यीशु में उन भले कार्यों के लिए सृजे गए हैं, जिन्हें परमेश्वर ने पहले से ही तैयार किया कि हम उन्हें करें।