19 इसलिए अब तुम अजनबी और परदेशी नहीं, बल्कि पवित्र लोगों के संगी नागरिक और परमेश्वर के घराने के हो, 20 और प्रेरितों तथा भविष्यवक्ताओं की नींव पर, जिसके कोने का पत्थर स्वयं मसीह यीशु है, बनाए गए हो। 21 उसमें संपूर्ण रचना एक साथ जुड़कर प्रभु में एक पवित्र मंदिर बनती जाती है, 22 जिसमें तुम भी आत्मा में परमेश्वर के निवासस्थान होने के लिए एक साथ बनाए जाते हो।
Publicidade