मसीह की देह में एकता
1 इसलिए, मैं जो प्रभु में बंदी हूँ, तुमसे आग्रह करता हूँ कि जिस बुलाहट से तुम बुलाए गए हो, उसके योग्य चाल चलो, 2 संपूर्ण दीनता और नम्रता के साथ धैर्य रखते हुए प्रेम में एक दूसरे की सह लो, 3 और मेल के बंधन में आत्मा की एकता बनाए रखने का पूरा प्रयत्न करो।